LATEST NEWS

  • Bihar News : वाल्मीकि टाइगर रिजर्व पर्यटकों के लिए फिर से खुला, नए पैकेज, हाथी सफारी और हेलीकॉप्टर सेवा से ईको-टूरिज्म को लगेंगे पंख
  • Bihar News : वाल्मीकि टाइगर रिजर्व पर्यटकों के लिए फिर से खुला, नए पैकेज, हाथी सफारी और हेलीकॉप्टर

  • Kolkata Durga Puja Stampede: चोरबागान पूजा पंडाल में मची भगदड़, कई लोग घायल, सप्तमी के दिन हादसा
  • Kolkata Durga Puja Stampede: चोरबागान पूजा पंडाल में मची भगदड़, कई लोग घायल, सप्तमी के दिन हादसा

  • Bihar News : भाजपा विधायक के करीबी बताए जा रहे शैलेश मिश्रा को गुजरात पुलिस ने बक्सर से उठाया, इस मामले में हुई गिरफ़्तारी
  • Bihar News : भाजपा विधायक के करीबी बताए जा रहे शैलेश मिश्रा को गुजरात पुलिस ने बक्सर से

  • दादा की दुर्दशा..छोटू सिंह का निष्काशन और डॉ एनपी सिंह का ट्रांसफर...जदयू पर जमकर बरसे पूर्व सांसद आनंद मोहन, कहा राजपूत समाज का हो रहा क्रमबद्ध कत्लेआम
  • दादा की दुर्दशा..छोटू सिंह का निष्काशन और डॉ एनपी सिंह का ट्रांसफर...जदयू पर जमकर बरसे पूर्व सांसद आनंद

  • Bihar Crime : वैशाली में प्रेमिका के पिता और स्कूल गार्ड ने रची शिवम की हत्या की साजिश, पुलिस ने दोनों आरोपियों को किया गिरफ्तार
  • Bihar Crime : वैशाली में प्रेमिका के पिता और स्कूल गार्ड ने रची शिवम की हत्या की साजिश,

UP NEWS: नोएडा में 1100 किलो नकली पनीर का मामला गरमाया, BJP नेता संजीव संजीव बालियान थाने में धरने पर बैठे

UP NEWS: नोएडा में 1100 किलो नकली पनीर का मामला गरमाया, BJP

नोएडा: नोएडा के जेवर में यमुना एक्सप्रेसवे पर दिल्ली जा रही पनीर से भरी गाड़ी पकड़े जाने के बाद हंगामा खड़ा हो गया। फूड इंस्पेक्टर की टीम ने करीब साढ़े 11 क्विंटल पनीर को मिलावटी और बदबूदार बताकर नष्ट कर दिया। इस कार्रवाई का ग्रामीणों और बीजेपी कार्यकर्ताओं ने विरोध किया और पुलिसकर्मियों पर रिश्वत मांगने का आरोप लगाया।

बीजेपी नेता और पुलिसकर्मियों में हाथापाई

आरोप है कि जब ग्रामीण और कार्यकर्ता विरोध कर रहे थे, तभी एक बीजेपी नेता की पुलिसकर्मियों से हाथापाई हो गई। इसके बाद मामला और गर्मा गया। शनिवार को पूर्व केंद्रीय मंत्री और मुजफ्फरनगर के पूर्व सांसद संजीव बालियान भी कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों के साथ कोतवाली पहुंचे और धरने पर बैठ गए।

संजीव बालियान की मांग

संजीव बालियान ने कहा कि पनीर असली था और जांच रिपोर्ट आने तक इसे नष्ट नहीं करना चाहिए था। उन्होंने पनीर के पैसे डेरी मालिक को दिलाने और दोषी पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई की मांग की। करीब छह घंटे तक धरना चलता रहा। शाम को पुलिस अधिकारियों ने दो दरोगाओं को सस्पेंड किया, एक को लाइन हाजिर किया और तीन पुलिसकर्मियों का तबादला किया।

पनीर दिल्ली सप्लाई के लिए था तैयार

खाद्य सुरक्षा विभाग के अधिकारियों के मुताबिक जब्त किया गया पनीर दिल्ली-एनसीआर के छोटे दुकानदारों को सप्लाई होना था। विभाग ने बताया कि पनीर खुले में रखा गया था, जिससे उसमें बदबू आ रही थी और मक्खियां व कीड़े बैठ रहे थे। इसी कारण सैंपल लेने के बाद पनीर को जमीन में दबाकर नष्ट कर दिया गया।

NSIT
Nsmch

फूड इंस्पेक्टर का बयान

फूड इंस्पेक्टर रविंद्र वर्मा ने बताया कि शुक्रवार रात करीब 9 बजे सूचना मिली थी कि नकली पनीर दिल्ली ले जाया जा रहा है। जेवर इंटरचेंज पर वाहन को रोका गया। जांच में पनीर प्रथमदृष्टया मिलावटी और खराब पाया गया। इसके बाद करीब साढ़े 11 क्विंटल पनीर जेसीबी से गड्ढा खोदकर दबा दिया गया।

केस दर्ज और रिश्वत के आरोप

इसी दौरान स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और टीम को रोकने लगे। कहा जा रहा है कि पुलिसकर्मियों ने पनीर छोड़ने के लिए रिश्वत भी मांगी थी। आरोप है कि रिश्वत न मिलने पर पनीर को नष्ट कर दिया गया। इस विवाद में पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ शांतिभंग की धारा में केस दर्ज कर लिया।