LATEST NEWS

  • वैशाली में गंगा और गंडक का तांडव: हाजीपुर के दर्जनों गांव जलमग्न, डीआरसीसी में घुसा पानी, पलायन को मजबूर लोग
  • वैशाली में गंगा और गंडक का तांडव: हाजीपुर के दर्जनों गांव जलमग्न, डीआरसीसी में घुसा पानी, पलायन को

  • Bihar Cabinet Controversy:
  • बिहार कैबिनेट में ठेका बहाली पर घमासान: दो वरिष्ठ मंत्रियों में तीखी बहस, CM को करना पड़ा हस्तक्षेप

  • कोसी नदी के जलस्तर में उफान: बराज से डिस्चार्ज 2.29 लाख क्यूसेक पार, तटीय इलाकों में अलर्ट
  • कोसी नदी के जलस्तर में उफान: बराज से डिस्चार्ज 2.29 लाख क्यूसेक पार, तटीय इलाकों में अलर्ट

  • Bihar News : भोजपुर में युवक को गोली मारे जाने पर परिजनों का फूटा गुस्सा, सड़क जाम कर की आरोपी की गिरफ्तारी की मांग
  • Bihar News : भोजपुर में युवक को गोली मारे जाने पर परिजनों का फूटा गुस्सा, सड़क जाम कर

  • बगहा में बेखौफ अपराधियों का तांडव: उप मुखिया और वार्ड पार्षद को मारी गोली, गंभीर हालत मे बेतिया GMCH रेफर
  • बगहा में बेखौफ अपराधियों का तांडव: उप मुखिया और वार्ड पार्षद को मारी गोली, गंभीर हालत मे बेतिया

Road Accident: लखनऊ में थार ने मचाया कोहराम...पहले ई रिक्‍शा में मारी टक्‍कर, सड़क पर तड़पते लोग, दो की मौत

Road Accident: लखनऊ में थार ने मचाया कोहराम...पहले ई रिक्‍शा

लखनऊ: लखनऊ के कैंट इलाके में शनिवार रात एक तेज रफ्तार थार जीप ने बड़ा हादसा कर दिया। जीप ने अचानक स्पीड पकड़ ली और सामने से आ रहे ई-ऑटो में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि मौके पर ही दो लोगों की मौत हो गई, जबकि छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।


लोगों में भगदड़, चालक फरार

हादसा होते ही मौके पर चीख-पुकार मच गई। लोग जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे। घायल सड़क पर तड़प रहे थे। कुछ लोग थार चालक को पकड़ने के लिए दौड़े, लेकिन वह गाड़ी वहीं छोड़कर भाग निकला।

Diarch GO


पुलिस ने संभाली स्थिति

हादसे की सूचना पाकर थोड़ी देर बाद पुलिस मौके पर पहुंची। एसीपी कैंट अभय प्रताप मल्ल ने बताया कि सभी घायलों को अस्पताल भेज दिया गया है। थार जीप को कब्जे में लेकर उसके मालिक और चालक की तलाश की जा रही है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है और पुलिस की कई टीमें दबिश दे रही हैं।


नवविवाहित की मौत से टूटा परिवार

इस हादसे में जान गंवाने वालों में निगोहां निवासी मोहित भी शामिल था। उसकी शादी इसी साल 28 फरवरी को हुई थी और पत्नी गर्भवती है। परिवार को यह समझ नहीं आ रहा था कि पत्नी को पति की मौत की खबर कैसे दी जाए। दूसरे मृतक उमेश साहू (23) भी निगोहां का ही रहने वाला था। उसके परिवारजन अब भी इस सदमे को स्वीकार नहीं कर पा रहे हैं।

NSIT
Nsmch