LATEST NEWS

  • Bihar News : प्रशासनिक गलती से बच्चे का नवोदय विद्यालय में रुका एडमिशन, पटना हाईकोर्ट ने दाखिला का दिया आदेश
  • Bihar News : प्रशासनिक गलती से बच्चे का नवोदय विद्यालय में रुका एडमिशन, पटना हाईकोर्ट ने दाखिला का

  • वैशाली में गंगा और गंडक का तांडव: हाजीपुर के दर्जनों गांव जलमग्न, डीआरसीसी में घुसा पानी, पलायन को मजबूर लोग
  • वैशाली में गंगा और गंडक का तांडव: हाजीपुर के दर्जनों गांव जलमग्न, डीआरसीसी में घुसा पानी, पलायन को

  • Bihar Cabinet Controversy:
  • बिहार कैबिनेट में ठेका बहाली पर घमासान: दो वरिष्ठ मंत्रियों में तीखी बहस, CM को करना पड़ा हस्तक्षेप

  • कोसी नदी के जलस्तर में उफान: बराज से डिस्चार्ज 2.29 लाख क्यूसेक पार, तटीय इलाकों में अलर्ट
  • कोसी नदी के जलस्तर में उफान: बराज से डिस्चार्ज 2.29 लाख क्यूसेक पार, तटीय इलाकों में अलर्ट

  • Bihar News : भोजपुर में युवक को गोली मारे जाने पर परिजनों का फूटा गुस्सा, सड़क जाम कर की आरोपी की गिरफ्तारी की मांग
  • Bihar News : भोजपुर में युवक को गोली मारे जाने पर परिजनों का फूटा गुस्सा, सड़क जाम कर

UP NEWS: जौनपुर के जफराबाद में असामाजिक तत्वों का आतंक, ग्रामीणों ने एसपी से लगाई गुहार

UP NEWS: जौनपुर के जफराबाद में असामाजिक तत्वों का आतंक, ग्रा

अली मेहदी,जौनपुर: जौनपुर जिले के जफराबाद थाना क्षेत्र से कानून-व्यवस्था को चुनौती देने वाला गंभीर मामला सामने आया है। ग्राम राजेपुर के ग्रामीणों ने पुलिस अधीक्षक को प्रार्थना पत्र सौंपकर असामाजिक तत्वों की गुंडागर्दी से निजात दिलाने की मांग की है।


लग्जरी गाड़ियों में घूमते, खुलेआम असलहे लहराते

ग्रामीणों का आरोप है कि गद्दीपुर निवासी रंजीत, सूरज, अजय, अरविंद, रोहित, लल्लू और रामनाथ समेत करीब दर्जनभर लोग स्कार्पियों जैसी लग्जरी गाड़ियों में हूटर बजाते हुए खुलेआम असलहे लहराते हैं। इनके साथ चलने वाला जत्था मेल-मिलाप और बैठकों के नाम पर पूरे क्षेत्र में दहशत फैलाता है।

Diarch GO


आम लोगों से अभद्रता और मारपीट

ग्रामीणों ने बताया कि इन लोगों की गुंडागर्दी इस कदर बढ़ गई है कि राह चलते लोगों से अभद्रता, गाली-गलौज और मारपीट जैसी घटनाएं आम हो गई हैं। गांव का आम आदमी भय और असुरक्षा के साए में जीने को मजबूर है।


पुलिस पर निष्क्रियता का आरोप

ग्रामवासियों ने कहा कि इस संबंध में कई बार थानाध्यक्ष जफराबाद को जानकारी दी गई, लेकिन पुलिस की ओर से कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई। नतीजा यह है कि असामाजिक तत्वों के हौसले लगातार बुलंद होते जा रहे हैं।

NSIT
Nsmch


आरोपितों पर दर्ज हैं पुराने मुकदमे

ग्रामीणों का यह भी कहना है कि आरोपितों पर पहले से कई आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। इसके बावजूद ये लोग खुलेआम सक्रिय हैं और पूरे इलाके में खौफ का माहौल बनाए हुए हैं।