LATEST NEWS

  • Anant Singh
  • Bihar Politics: 62 मुकदमों के रिकॉर्ड वाले बाहुबली अनंत सिंह फिर जाएंगे जेल या बरकरार रहेगी जमानत?

  • President Colour Award
  • Bihar Police:बिहार पुलिस को मिलेगा देश का सर्वोच्च पुलिस सम्मान, राष्ट्रपति कलर अवार्ड से होंगे सम्मानित

  • Anant Singh MLA Status
  • Bihar Politics: अनंत सिंह की विधायकी पर लटकी तलवार! JDU की अर्जी पर अब इस दिन तय होगा

  • Bihar TRE-4
  • BPSC TRE-4 ने तोड़े भर्ती के सारे रिकॉर्ड, आवेदन के आंकड़े पढ़ कर चौक जाएंगे आप

  • Bihar Food Safety
  • Bihar Food Safety : बाजार में बिकने वाले खाद्य पदार्थ कितने शुद्ध? ऐसे करें मिलावट की पहचान, जानें

Kanwar Yatra: यूपी में कांवड़ यात्रा की सख्त निगरानी, डीजीपी मुख्यालय से होगी रियल टाइम मॉनिटरिंग

Kanwar Yatra: यूपी में कांवड़ यात्रा की सख्त निगरानी, डीजीपी

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में इस बार कांवड़ यात्रा को पूरी तरह सुरक्षित और व्यवस्थित बनाने के लिए विशेष इंतजाम किए गए हैं। डीजीपी राजीव कृष्ण के निर्देश पर यात्रा की निगरानी सीधे पुलिस मुख्यालय से की जाएगी। इसके लिए कंट्रोल रूम में आधुनिक तकनीकों से लैस व्यवस्थाएं तैयार की गई हैं।

ड्रोन और CCTV से चप्पे-चप्पे पर नजर

कांवड़ यात्रा मार्ग पर 29,454 CCTV कैमरे लगाए गए हैं, जो पूरे रास्ते की निगरानी करेंगे। साथ ही 395 ड्रोन कैमरे संवेदनशील स्थानों पर नजर बनाए रखेंगे। इन सभी कैमरों की लाइव फीड डीजीपी मुख्यालय स्थित कंट्रोल रूम में उपलब्ध होगी।

कंट्रोल रूम में 24 घंटे सतर्क टीम

मुख्यालय में एक आठ सदस्यीय टीम बनाई गई है, जो 24 घंटे लगातार हर इनपुट पर नजर रखेगी। यह टीम यूपी-112, सोशल मीडिया और अन्य माध्यमों से मिलने वाली हर जानकारी की मॉनिटरिंग कर रही है। सोशल मीडिया पर नजर रखने के लिए भी अलग से एक टीम बनाई गई है, जो अफवाहों और भ्रामक जानकारियों पर तत्काल एक्शन लेगी।

सुरक्षा के लिए भारी पुलिस बल तैनात

कांवड़ यात्रा के दौरान सुरक्षा के लिए भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है:

587 राजपत्रित अधिकारी

2040 इंस्पेक्टर

13,520 सब इंस्पेक्टर

39,965 हेड कांस्टेबल और कांस्टेबल

1,486 महिला सब इंस्पेक्टर

8,541 महिला कांस्टेबल

50 कंपनियां केंद्रीय पुलिस बल और पीएसी

1,424 होमगार्ड

इसके अलावा आरएएफ, क्यूआरटी, और एटीएस की विशेष टीमें भी मुस्तैद रहेंगी।

1,222 पुलिस सहायता केंद्र और शिविरों में सुरक्षा जांच

पूरे यात्रा मार्ग पर 1,222 पुलिस सहायता केंद्र और कंट्रोल रूम बनाए गए हैं। सभी शिविरों में एंटी सेबोटाज चेकिंग के बाद CCTV कैमरे लगाए गए हैं ताकि हर गतिविधि पर नजर रखी जा सके।

NSIT
Nsmch

राज्यों के बीच समन्वय के लिए वॉट्सऐप ग्रुप

यात्रा के दौरान उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, हरियाणा, दिल्ली और राजस्थान के पुलिस अधिकारियों के बीच आपसी समन्वय बनाए रखने के लिए एक इंटरस्टेट वॉट्सऐप ग्रुप बनाया गया है। इस ग्रुप पर रियल टाइम सूचनाएं, मार्गों की स्थिति, सुरक्षा व्यवस्था, भीड़ नियंत्रण, यातायात डायवर्जन जैसी जानकारियां तुरंत साझा की जाएंगी। भ्रामक वीडियो, फोटो या अफवाहों की तुरंत पुष्टि करके उनका खंडन भी इसी ग्रुप के जरिए किया जाएगा।

यात्रियों से सहयोग की अपील

प्रशासन ने कांवड़ यात्रियों और आम जनता से सहयोग की अपील की है। किसी भी आपात स्थिति में तुरंत पुलिस या 112 नंबर पर संपर्क करने की सलाह दी गई है। सोशल मीडिया पर बिना पुष्टि के किसी भी तरह की जानकारी न फैलाने की चेतावनी भी दी गई है।