LATEST NEWS

  • Bihar Weather
  • Bihar Weather: बिहार में दुर्गा पूजा के दौरान सुबह गुलाबी ठंड, दोपहर में तपिश, जानें कब बदलेगा मिजाज

  • Bihar News : वाल्मीकि टाइगर रिजर्व पर्यटकों के लिए फिर से खुला, नए पैकेज, हाथी सफारी और हेलीकॉप्टर सेवा से ईको-टूरिज्म को लगेंगे पंख
  • Bihar News : वाल्मीकि टाइगर रिजर्व पर्यटकों के लिए फिर से खुला, नए पैकेज, हाथी सफारी और हेलीकॉप्टर

  • Kolkata Durga Puja Stampede: चोरबागान पूजा पंडाल में मची भगदड़, कई लोग घायल, सप्तमी के दिन हादसा
  • Kolkata Durga Puja Stampede: चोरबागान पूजा पंडाल में मची भगदड़, कई लोग घायल, सप्तमी के दिन हादसा

  • Bihar News : भाजपा विधायक के करीबी बताए जा रहे शैलेश मिश्रा को गुजरात पुलिस ने बक्सर से उठाया, इस मामले में हुई गिरफ़्तारी
  • Bihar News : भाजपा विधायक के करीबी बताए जा रहे शैलेश मिश्रा को गुजरात पुलिस ने बक्सर से

  • दादा की दुर्दशा..छोटू सिंह का निष्काशन और डॉ एनपी सिंह का ट्रांसफर...जदयू पर जमकर बरसे पूर्व सांसद आनंद मोहन, कहा राजपूत समाज का हो रहा क्रमबद्ध कत्लेआम
  • दादा की दुर्दशा..छोटू सिंह का निष्काशन और डॉ एनपी सिंह का ट्रांसफर...जदयू पर जमकर बरसे पूर्व सांसद आनंद

UP NEWS: मेरठ में महापंचायत में पथराव, बवाल, लाठीचार्ज, 256 से अधिक लोग गिरफ्तार

UP NEWS: मेरठ में महापंचायत में पथराव, बवाल, लाठीचार्ज, 256

मेरठ: उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले के दौराला थाना क्षेत्र के दादरी गांव में रविवार को गुर्जर समाज की महापंचायत बुलाई गई थी। इस पंचायत में मेरठ, सहारनपुर, मुजफ्फरनगर, नोएडा और पश्चिमी यूपी के कई जिलों से बड़ी संख्या में लोग पहुंचे। पंचायत का उद्देश्य समाज के हक और राजनीतिक भागीदारी पर चर्चा करना था।

नेताओं की गिरफ्तारी से भड़की भीड़

पंचायत शुरू होते ही पुलिस ने सख्ती दिखाई और कई गुर्जर नेताओं को हिरासत में ले लिया। राष्ट्रीय गुर्जर समाज संघर्ष समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष रविंद्र भाटी गुर्जर, अभिनव और अमित मोतला समेत कई नेताओं को पुलिस ने रोककर पुलिस लाइन भेज दिया। इस कार्रवाई से नाराज भीड़ भड़क उठी और हंगामा शुरू हो गया।

गुर्जर नेताओं के आरोप

पंचायत में मौजूद गुर्जर नेता सुभाष भाटी ने प्रशासन पर तानाशाही का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि समाज अपने हक और हिस्सेदारी की बात कर रहा था, लेकिन पुलिस ने बीच रास्ते से नेताओं और युवाओं को उठा लिया। उन्होंने साफ किया कि उनकी निष्ठा बीजेपी के साथ है, लेकिन बिरादरी के हित पहले हैं।

पुलिस का बयान

मौके पर मौजूद एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि पंचायत के नाम पर रैली निकालने और माहौल बिगाड़ने की कोशिश हो सकती है। उन्होंने कहा कि शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए कुछ लोगों को हिरासत में लिया गया। हालांकि उन्होंने पत्थरबाजी की घटनाओं से इनकार किया और कहा कि स्थिति पूरी तरह नियंत्रित है।

NSIT
Nsmch

गांव में तनाव, भारी पुलिस बल तैनात

घटना के बाद दादरी गांव और आसपास के इलाकों में तनाव का माहौल बना हुआ है। प्रशासन ने हालात संभालने के लिए भारी पुलिस बल तैनात कर दिया है। समाज का कहना है कि पंचायत का मकसद सिर्फ अधिकारों और टिकटों में हिस्सेदारी पर चर्चा करना था, जबकि पुलिस का मानना है कि बड़ी भीड़ माहौल बिगाड़ सकती थी।