LATEST NEWS

  • Bihar Weather
  • Bihar Weather: बिहार में दुर्गा पूजा के दौरान सुबह गुलाबी ठंड, दोपहर में तपिश, जानें कब बदलेगा मिजाज

  • Bihar News : वाल्मीकि टाइगर रिजर्व पर्यटकों के लिए फिर से खुला, नए पैकेज, हाथी सफारी और हेलीकॉप्टर सेवा से ईको-टूरिज्म को लगेंगे पंख
  • Bihar News : वाल्मीकि टाइगर रिजर्व पर्यटकों के लिए फिर से खुला, नए पैकेज, हाथी सफारी और हेलीकॉप्टर

  • Kolkata Durga Puja Stampede: चोरबागान पूजा पंडाल में मची भगदड़, कई लोग घायल, सप्तमी के दिन हादसा
  • Kolkata Durga Puja Stampede: चोरबागान पूजा पंडाल में मची भगदड़, कई लोग घायल, सप्तमी के दिन हादसा

  • Bihar News : भाजपा विधायक के करीबी बताए जा रहे शैलेश मिश्रा को गुजरात पुलिस ने बक्सर से उठाया, इस मामले में हुई गिरफ़्तारी
  • Bihar News : भाजपा विधायक के करीबी बताए जा रहे शैलेश मिश्रा को गुजरात पुलिस ने बक्सर से

  • दादा की दुर्दशा..छोटू सिंह का निष्काशन और डॉ एनपी सिंह का ट्रांसफर...जदयू पर जमकर बरसे पूर्व सांसद आनंद मोहन, कहा राजपूत समाज का हो रहा क्रमबद्ध कत्लेआम
  • दादा की दुर्दशा..छोटू सिंह का निष्काशन और डॉ एनपी सिंह का ट्रांसफर...जदयू पर जमकर बरसे पूर्व सांसद आनंद

UP Politics: सपा नेता आजम खान के बसपा में जाने की अटकलें तेज, बसपा MLA उमाशंकर सिंह ने कहा स्वागत है

UP Politics:  सपा नेता आजम खान के बसपा में जाने की अटकलें ते

बलिया: समाजवादी पार्टी (सपा) के वरिष्ठ नेता आजम खान के बहुजन समाज पार्टी (बसपा) में शामिल होने की चर्चा उत्तर प्रदेश की राजनीति में गर्मा गई है। इस बीच बलिया के रसड़ा विधानसभा से बसपा विधायक उमाशंकर सिंह ने बड़ा बयान दिया है।

उन्होंने कहा कि अगर आजम खान बसपा में आते हैं तो उनका स्वागत है। इससे पार्टी और भी मजबूत होगी।

मुलाकात की खबरों पर प्रतिक्रिया

अपने पैतृक आवास पर मीडिया से बातचीत करते हुए उमाशंकर सिंह ने कहा कि उन्हें आजम खान की पत्नी तंजीन फातिमा और बसपा नेताओं के बीच किसी मुलाकात की जानकारी नहीं है। लेकिन यदि आजम खान पार्टी ज्वॉइन करते हैं, तो यह राजनीतिक तौर पर बसपा के लिए फायदेमंद होगा।

मायावती पर जताया भरोसा

उमाशंकर सिंह ने कहा कि अगर आजम खान बीएसपी सुप्रीमो मायावती पर भरोसा जताते हैं तो यह सही कदम होगा। मायावती भरोसा करने योग्य नेता हैं। उन्होंने कहा कि अगर आजम खान को लगता है कि बसपा में उन्हें न्याय मिलेगा, तो उनका आना स्वागत योग्य होगा।

मायावती के कार्यकाल का जिक्र

विधायक उमाशंकर सिंह ने मायावती सरकार के समय का जिक्र करते हुए कहा कि अल्पसंख्यक समाज के नेता नसीमुद्दीन सिद्दीकी को उनके शासनकाल में 22 विभाग दिए गए थे। यह इस बात का सबूत है कि बसपा ने हमेशा अल्पसंख्यकों को सम्मान और जिम्मेदारी दी है।

NSIT
Nsmch

2027 चुनाव का दावा

उमाशंकर सिंह ने दावा किया कि आने वाले 2027 के विधानसभा चुनाव में बसपा उत्तर प्रदेश में सरकार बनाएगी। उन्होंने कहा कि पार्टी लगातार मजबूत हो रही है और जनता का भरोसा फिर से बसपा की ओर बढ़ रहा है।

अभी सिर्फ अटकलें

आजम खान के बसपा में शामिल होने की चर्चा से सियासी हलकों में हलचल तेज हो गई है। हालांकि अभी तक आजम खान या उनके करीबी साथियों की ओर से कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है। बीएसपी खेमे ने भी इस मुद्दे पर अभी कोई स्पष्ट प्रतिक्रिया नहीं दी है।