LATEST NEWS

  • Bihar News : वाल्मीकि टाइगर रिजर्व पर्यटकों के लिए फिर से खुला, नए पैकेज, हाथी सफारी और हेलीकॉप्टर सेवा से ईको-टूरिज्म को लगेंगे पंख
  • Bihar News : वाल्मीकि टाइगर रिजर्व पर्यटकों के लिए फिर से खुला, नए पैकेज, हाथी सफारी और हेलीकॉप्टर

  • Kolkata Durga Puja Stampede: चोरबागान पूजा पंडाल में मची भगदड़, कई लोग घायल, सप्तमी के दिन हादसा
  • Kolkata Durga Puja Stampede: चोरबागान पूजा पंडाल में मची भगदड़, कई लोग घायल, सप्तमी के दिन हादसा

  • Bihar News : भाजपा विधायक के करीबी बताए जा रहे शैलेश मिश्रा को गुजरात पुलिस ने बक्सर से उठाया, इस मामले में हुई गिरफ़्तारी
  • Bihar News : भाजपा विधायक के करीबी बताए जा रहे शैलेश मिश्रा को गुजरात पुलिस ने बक्सर से

  • दादा की दुर्दशा..छोटू सिंह का निष्काशन और डॉ एनपी सिंह का ट्रांसफर...जदयू पर जमकर बरसे पूर्व सांसद आनंद मोहन, कहा राजपूत समाज का हो रहा क्रमबद्ध कत्लेआम
  • दादा की दुर्दशा..छोटू सिंह का निष्काशन और डॉ एनपी सिंह का ट्रांसफर...जदयू पर जमकर बरसे पूर्व सांसद आनंद

  • Bihar Crime : वैशाली में प्रेमिका के पिता और स्कूल गार्ड ने रची शिवम की हत्या की साजिश, पुलिस ने दोनों आरोपियों को किया गिरफ्तार
  • Bihar Crime : वैशाली में प्रेमिका के पिता और स्कूल गार्ड ने रची शिवम की हत्या की साजिश,

UP NEWS: धोखाधड़ी के मामले में बेटा गया जेल पिता ने लगाई फांसी, हथकड़ी में पिता के अंतिम संस्कार में पहुँचा बेटा, ललितपुर में ग़म और ग़ुस्से का माहौल

UP NEWS: धोखाधड़ी के मामले में बेटा गया जेल पिता ने लगाई फां

ललितपुर: ललितपुर में रविवार को एक ऐसा मंजर देखने को मिला जिसने हर किसी को झकझोर दिया। बजाज फाइनेंस में धोखाधड़ी के आरोप में जेल में बंद शिवम राठौर को पुलिस हथकड़ी लगाकर उसके पिता लक्ष्मीनारायण राठौर के अंतिम संस्कार में लेकर पहुँची। पिता की लाश को देखकर शिवम फूट-फूटकर रोने लगा, लेकिन उसके हाथों में लगी हथकड़ियाँ लोगों की भावनाओं को और आहत कर गईं।

बेटे पर फर्जी केस का आरोप, पिता ने की आत्महत्या

शिवम राठौर पर 1.71 करोड़ रुपये के फाइनेंस फ्रॉड और फर्जी मुहर बनाने का आरोप है। पुलिस ने इसी मामले में उसे जेल भेजा था। परिवार का कहना है कि यह मुकदमा पूरी तरह फर्जी है और पुलिस ने गलत तरीके से उसे फंसाया है। इसी तनाव और आहत भावनाओं के बीच शिवम के पिता, लक्ष्मीनारायण राठौर ने टीकमगढ़ में फांसी लगाकर अपनी जान दे दी।

शव रखकर सड़क जाम, पुलिस पर नारेबाजी

पिता की मौत से आक्रोशित परिजन और व्यापारियों ने रविवार सुबह करीब 10 बजे ललितपुर शहर के इलाइट चौराहे पर शव रखकर सड़क जाम कर दिया। इस दौरान पुलिस के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई। व्यापारियों और परिजनों का आरोप था कि पुलिस की दबंगई और फर्जी कार्रवाई ने एक निर्दोष परिवार को बरबाद कर दिया है।

परिजनों की मांग – शिवम को अंतिम संस्कार में बुलाओ

प्रदर्शन के दौरान परिजनों ने साफ कहा कि जब तक शिवम को अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए नहीं बुलाया जाएगा, वे शव का अंतिम संस्कार नहीं करेंगे। इसके साथ ही उन्होंने कोतवाली में तैनात दरोगा और सिपाहियों पर कार्रवाई की मांग भी की।

NSIT
Nsmch

भारी पुलिस बल और अधिकारियों की मौजूदगी

घटना की सूचना मिलते ही कई थानों की पुलिस फोर्स और वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुँचे। काफी देर तक बहस और मान-मनौव्वल चलता रहा। अंततः अधिकारियों ने परिजनों को समझाया और आश्वासन दिया कि शिवम को पैरोल पर रिहा कर अंतिम संस्कार में शामिल किया जाएगा। इसके बाद परिजन शांत हुए और अंतिम संस्कार की तैयारी शुरू हुई।

हथकड़ी में पहुँचा शिवम, सोशल मीडिया पर तस्वीरें वायरल

कुछ देर बाद शिवम को जेल से पैरोल पर निकालकर अंतिम संस्कार में लाया गया। पिता के शव को देखते ही वह फूट-फूटकर रो पड़ा। उस वक्त उसके हाथों में हथकड़ियाँ लगी हुई थीं, जिनकी तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गईं। हालांकि बाद में जब अंतिम संस्कार की अन्य रस्में पूरी की गईं, तब शिवम के हाथों से हथकड़ी हटा दी गई थी।