LATEST NEWS

  • Daroga Prasad Rai 104th Birth Anniversary
  • सारण की माटी से बिहार की सत्ता के शिखर तक पहुंचे दारोगा बाबू, 104वीं जयंती पर याद किया

  • पटना पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 24 घंटे में हत्या के प्रयास समेत विभिन्न मामलों में आरोपी 48 अभियुक्त  को किया गिरफ्तार
  • पटना पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 24 घंटे में हत्या के प्रयास समेत विभिन्न मामलों में आरोपी 48 अभियुक्त

  • Saran Flood News
  • Saran Flood News: गंगा, सरयू, सोन और गंडक के उफान से छपरा के कई पंचायतों का संपर्क टूटा

  •  ‘जांच एवं उपचार - चिकित्सा आपके द्वार’
  • बिहार के 6 करोड़ लोगों की होगी स्वास्थ्य जाँच, निशांत की अपील- ‘जांच एवं उपचार - चिकित्सा आपके

  • Bihar News : कैमूर में दुर्गावती नदी के उफान से कई गांवों में घुसा पानी, ग्रामीणों ने किया पलायन, एसडीएम ने लिया स्थिति का जायजा
  • Bihar News : कैमूर में दुर्गावती नदी के उफान से कई गांवों में घुसा पानी, ग्रामीणों ने किया

नाग का कहर या रहस्यमयी साया? एक ही परिवार पर बार-बार सांप का हमला, बेटी को हफ्ते में दूसरी और बेटे को महीने में पांचवीं बार डसा

Snake Attack:एक परिवार इन दिनों ऐसे रहस्यमयी हालात से गुजर रहा है, जिसे सुनकर हर कोई दंग रह जा रहा है।...

Snake Bites Same Family
नाग का कहर या रहस्यमयी साया? - फोटो : social Media

Snake Attack:  एक परिवार इन दिनों ऐसे रहस्यमयी हालात से गुजर रहा है, जिसे सुनकर हर कोई दंग रह जा रहा है। दावा है कि एक सांप मानो इसी परिवार के पीछे पड़ गया हो। आलम यह है कि एक ही घर के दो भाई-बहनों को बार-बार सांप डस रहा है, जिससे पूरा परिवार दहशत के साए में जीने को मजबूर है।उत्तर प्रदेश के बागपत ज़िले के बिनौली  से एक ऐसी सनसनीखेज़ और हैरतअंगेज़ वारदात सामने आई है, जिसने पूरे इलाके में ख़ौफ़ और बेचैनी की लहर दौड़ा दी है।

परिजनों के मुताबिक सोमवार शाम विनोद वाल्मीकि की बेटी खुशी घर के बाहर बने बाथरूम में गई थी। तभी अचानक सांप ने उसके पैर में डस लिया। युवती की चीख सुनते ही घर में अफरा-तफरी मच गई। परिजन फौरन उसे बिनौली सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे, जहां प्राथमिक इलाज के बाद चिकित्सकों ने उसकी गंभीर हालत को देखते हुए मेरठ मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया।

Diarch GO

हैरानी की बात यह है कि खुशी को यह पहली बार नहीं, बल्कि महज़ एक सप्ताह के भीतर दूसरी बार सांप ने डसा है। इससे पहले 22 जुलाई को भी घर में काम करते समय उसके पैर में सांप ने काट लिया था। उस समय भी पहले बागपत ज़िला अस्पताल और फिर मेरठ मेडिकल कॉलेज में उसका इलाज कराया गया था।

परिवार का कहना है कि यह सिलसिला यहीं नहीं थमा। खुशी का भाई राजा भी पिछले एक महीने के दौरान पांच बार सांप के डसने का शिकार हो चुका है। लगातार हो रही इन घटनाओं ने पूरे परिवार की नींद और सुकून छीन लिया है। अब हालात ऐसे हैं कि परिवार के लोग रातभर जागकर पहरा देने को मजबूर हैं और हर आहट पर सहम जाते हैं। गांव में भी इस घटना को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं, हालांकि इन दावों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है।

NSIT
Nsmch

विशेषज्ञों का कहना है कि बरसात के मौसम में सांप अक्सर अपने बिलों से बाहर निकल आते हैं। ऐसे में घबराने के बजाय तुरंत चिकित्सकीय उपचार लेना, झाड़-फूंक या अंधविश्वास से बचना और आसपास साफ़-सफ़ाई रखना ही सबसे सुरक्षित उपाय है।