LATEST NEWS

  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल करने की दी धमकी
  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल

  • Fatuha Patna Liquor Raid
  • कानपुर से पटना पहुंची सवा करोड़ की शराब! खाद की बोरियों के नीचे छिपाकर लाई गई,उत्पाद विभाग का

  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने से जेल में था बंद
  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने

  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप किया बरामद, चालक को किया गिरफ्तार
  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप

  • Siwan Police Raid liquor mafia rinku pandey
  • Siwan Police Raid: कुख्यात शराब तस्कर रिंकू पांडेय के घर छापेमारी, 10,000 रुपये का इनामी फरार

Crime News​: वाराणसी में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, होटल की आड़ में चल रह था देह व्यापार का धंधा, 15 लोग गिरफ्तार

Crime News​:  वाराणसी में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, होटल की आ

वाराणसी: पुलिस ने शहर के चितईपुर इलाके में चल रहे बड़े सेक्स रैकेट का खुलासा किया है। छापेमारी में 15 लोगों को गिरफ्तार किया गया, जिनमें नौ महिलाएं और छह पुरुष शामिल हैं। इस दौरान होटल का मैनेजर भी पकड़ा गया। पुलिस को मौके से कंडोम और शक्तिवर्धक दवाएं भी मिलीं।


ऑनलाइन होती थी बुकिंग

पुलिस जांच में सामने आया है कि सेक्स रैकेट काफी चालाकी से चलाया जा रहा था। चितईपुर इलाके में बीएचयू के हैदराबाद गेट के पास किराए पर मकान लेकर "एसएस गेस्ट हाउस" के नाम से यह धंधा संचालित हो रहा था। यहां ग्राहकों की बुकिंग ऑनलाइन की जाती थी। ग्राहकों को पहले किसी अन्य स्थान पर बुलाकर जांच-परख की जाती और फिर उन्हें होटल लाकर लड़कियां उपलब्ध कराई जाती थीं। पुलिस का कहना है कि इस रैकेट में अच्छे घरों की लड़कियां और लड़के भी शामिल थे।

Diarch GO


पुलिस की कार्रवाई

डीसीपी क्राइम सरवणन टी को गुप्त सूचना मिलने पर एसीपी भेलूपुर गौरव कुमार के नेतृत्व में एसओजी-2 की टीम ने छापेमारी की। पुलिस ने होटल मैनेजर को हिरासत में लिया है और होटल मालिक की भूमिका की भी जांच की जा रही है। अगर मालिक की संलिप्तता पाई गई, तो उसके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी।


हाल में हुईं कई कार्रवाई

डीसीपी क्राइम ने बताया कि पिछले कुछ दिनों में वाराणसी पुलिस ने अलग-अलग इलाकों में लगभग 50 जगहों पर छापेमारी की है। इस दौरान कई सेक्स रैकेट और जुए के अड्डों का पर्दाफाश हुआ है और 150 से ज्यादा लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

NSIT
Nsmch