LATEST NEWS

  • Sonepur Mela
  • Sonepur Mela: सोनपुर मेले में सुरक्षा के कड़े इंतजाम, 7 स्वास्थ्य शिविर और 9 जगहों पर रहेंगी एंबुलेंस

  • Bihar Skilled Youth
  • Bihar Skilled Youth: बिहार के युवाओं के लिए खुशखबरी! 1,609 केंद्रों पर शुरू होगा डिजिटल मित्र प्रशिक्षण कार्यक्रम

  • Bihar Education
  • Bihar Education: सारण की शिक्षिका सुभद्रा भवानी बनीं राज्य स्तरीय मास्टर ट्रेनर, शिक्षकों को देंगी खास ट्रेनिंग

  • Munger toto dispute
  • Munger toto dispute: मुंगेर में ई-रिक्शा लगाने को लेकर दो पक्षों में मारपीट, टोटो चालक समेत 3 घायल,

  • Bihar Cyclonic storm
  • Bihar Cyclonic storm: बिहार में आंधी-बारिश ने किसानों पर बरपाया कहर, खेतों में बिछी तैयार धान की

UP weather: यूपी में अगले कुछ दिन भीषण गर्मी पड़ने के आसार, जोरदार बारिश के बाद अब गर्मी-उमस के लिए रहिए तैयार

UP weather: यूपी में अगले कुछ दिन भीषण गर्मी पड़ने के आसार,

लखनऊ: सोमवार को उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में मौसम का मिजाज काफी सुहाना रहा। शाम से ही बारिश का दौर शुरू हो गया था और देर रात तक बूंदाबांदी जारी रही। झमाझम बारिश से लोगों को गर्मी और उमस से राहत मिली है। फिलहाल मौसम खुशनुमा हो गया है, लेकिन अब यह सिलसिला यहीं थमने वाला है। आने वाले दिनों में आसमान साफ रहेगा और तापमान में दोबारा बढ़ोतरी हो सकती है। मौसम विभाग के अनुसार 8 अक्टूबर से प्रदेश में गर्मी का असर दोबारा महसूस होने लगेगा। यह दौर 12 अक्टूबर तक जारी रह सकता है। अब मानसून भी धीरे-धीरे विदा लेने की तैयारी में है।

7 अक्टूबर तक बारिश की संभावना

प्रदेश के कई जिलों में 7 अक्टूबर तक बारिश और गरज के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है। पश्चिमी और पूर्वी उत्तर प्रदेश के कुछ इलाकों में बिजली गिरने और बादल गरजने की चेतावनी जारी की गई है। वहीं पश्चिमी यूपी के कुछ हिस्सों में 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं।

Goal 2026

किन जिलों में हो सकती है बारिश

मौसम विभाग के मुताबिक मंगलवार को सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, वाराणसी, जौनपुर, गाजीपुर, आजमगढ़, गोंडा, बलरामपुर, बस्ती और श्रावस्ती जैसे जिलों में बादल गरजने व बिजली चमकने की संभावना है। इसके अलावा लखनऊ, उन्नाव, कानपुर नगर, कानपुर देहात, हरदोई, फर्रुखाबाद, सीतापुर, लखीमपुर खीरी और बहराइच में भी हल्की बारिश या गरज के साथ बूंदाबांदी हो सकती है। सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर, अमरोहा, बिजनौर, बदायूं और अयोध्या क्षेत्र में भी बादल गरजने और बिजली चमकने की संभावना जताई गई है।

8 अक्टूबर से थमेगा बारिश का दौर

मौसम विभाग के अनुसार 7 अक्टूबर के बाद बारिश में कमी आने लगेगी। 8 अक्टूबर से पश्चिमी यूपी और 9 अक्टूबर से पूर्वी यूपी में मौसम शुष्क हो जाएगा। बारिश रुकने के साथ ही अगले तीन-चार दिनों के भीतर प्रदेश के कई हिस्सों से मानसून की विदाई शुरू हो जाएगी। 8 अक्टूबर से पश्चिमी यूपी में मौसम साफ रहेगा, जबकि पूर्वी यूपी में कहीं-कहीं हल्की बारिश संभव है। इसके बाद पूरे प्रदेश में मौसम खुला रहेगा और दिन में हल्की गर्मी दोबारा लौट आएगी।

NSIT
Nsmch