LATEST NEWS

  • Naubatpur Traffic
  • Naubatpur Traffic: पटना के नौबतपुर में ट्रैफिक जाम पर उठे सवाल, CCTV फुटेज जांचने की मांग

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

  •  credit card
  • credit card: दिवाली पर HDFC, SBI, ICICI और Axis बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदारी पर छूट,

  • Kylie jenner
  • Kylie jenner: 4410 हीरे और 1,000 घंटे की मेहनत, जानें काइली जेनर की फैंटेसी ब्रा की खासियत

  • IT companies hiring
  • IT companies hiring: IT सेक्टर में लौटी भर्ती की रफ्तार, 5 बड़ी कंपनियों में कर्मचारियों की संख्या बढ़ी

UP weather: यूपी के कई जिलों में भीषण गर्मी, 3 दिन उमस भरी गर्मी से नहीं मिलेगी राहत!

UP weather: यूपी के कई जिलों में भीषण गर्मी, 3 दिन उमस भरी ग

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में बारिश का सिलसिला थमने के बाद अब गर्मी और उमस लोगों को परेशान कर रही है। बुधवार को लखनऊ, बहराइच, कानपुर और उरई समेत कई जिलों में तापमान 35 डिग्री सेल्सियस से ऊपर दर्ज किया गया।

अगस्त के आखिरी दिनों का हाल

मौसम विभाग के मुताबिक अगस्त के बचे हुए दिनों में प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में तेज धूप और उमस का दौर जारी रहेगा। इस दौरान लोगों को गर्मी से कोई खास राहत मिलने की उम्मीद नहीं है।

28 अगस्त को हल्की बारिश की संभावना

गुरुवार को पश्चिमी और पूर्वी उत्तर प्रदेश के कुछ इलाकों में हल्की बारिश और गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ सकती हैं। सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बिजनौर, अमरोहा और मुरादाबाद में बूंदाबांदी हो सकती है। इसके अलावा रामपुर, पीलीभीत और बरेली में भी हल्की बारिश के आसार हैं। वहीं श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, हरदोई, शाहजहांपुर, बदायूं, संभल, गौतमबुद्ध नगर, बुलंदशहर, हापुड़, मेरठ, गाजियाबाद और बागपत में भी छुटपुट बारिश की संभावना जताई गई है।

29 और 30 अगस्त को मौसम स्थिर

इन दोनों दिनों में प्रदेश के ज्यादातर जिलों में बारिश की संभावना बहुत कम है। दिन के समय गर्मी और उमस से लोग परेशान रहेंगे।

NSIT
Nsmch

31 अगस्त से मौसम का बदलता मिजाज

31 अगस्त से प्रदेश में मौसम का रुख बदलना शुरू होगा। इस दिन पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कई हिस्सों में तेज बारिश हो सकती है। मौसम विभाग ने इस दिन भारी बारिश की चेतावनी जारी की है।

सितंबर की शुरुआत होगी भीगकर

मौसम वैज्ञानिक मोहम्मद दानिश के अनुसार, 31 अगस्त से बारिश की गतिविधि बढ़ जाएगी। 1 और 2 सितंबर को प्रदेश के कई जिलों में जोरदार बारिश होने की संभावना है। एक सितंबर को पश्चिमी यूपी के लगभग सभी जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है, जबकि पूर्वी यूपी में कई जगहों पर बारिश होगी। इस दौरान दोनों हिस्सों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।

लोगों को मिलेगी राहत

सितंबर की शुरुआत के साथ ही उमस और गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद है। लगातार होने वाली बारिश से तापमान में गिरावट आ सकती है और मौसम सुहावना बनने की संभावना है।