LATEST NEWS

  • वैशाली में गंगा और गंडक का तांडव: हाजीपुर के दर्जनों गांव जलमग्न, डीआरसीसी में घुसा पानी, पलायन को मजबूर लोग
  • वैशाली में गंगा और गंडक का तांडव: हाजीपुर के दर्जनों गांव जलमग्न, डीआरसीसी में घुसा पानी, पलायन को

  • Bihar Cabinet Controversy:
  • बिहार कैबिनेट में ठेका बहाली पर घमासान: दो वरिष्ठ मंत्रियों में तीखी बहस, CM को करना पड़ा हस्तक्षेप

  • कोसी नदी के जलस्तर में उफान: बराज से डिस्चार्ज 2.29 लाख क्यूसेक पार, तटीय इलाकों में अलर्ट
  • कोसी नदी के जलस्तर में उफान: बराज से डिस्चार्ज 2.29 लाख क्यूसेक पार, तटीय इलाकों में अलर्ट

  • Bihar News : भोजपुर में युवक को गोली मारे जाने पर परिजनों का फूटा गुस्सा, सड़क जाम कर की आरोपी की गिरफ्तारी की मांग
  • Bihar News : भोजपुर में युवक को गोली मारे जाने पर परिजनों का फूटा गुस्सा, सड़क जाम कर

  • बगहा में बेखौफ अपराधियों का तांडव: उप मुखिया और वार्ड पार्षद को मारी गोली, गंभीर हालत मे बेतिया GMCH रेफर
  • बगहा में बेखौफ अपराधियों का तांडव: उप मुखिया और वार्ड पार्षद को मारी गोली, गंभीर हालत मे बेतिया

UP NEWS: अजब..गजब, KGMU वीसी के आवास से चोरी हो गया चंदन का पेड़, खंगाले जा रहे है सीसीटीवी फुटेज

UP NEWS: अजब..गजब, KGMU वीसी के आवास से चोरी हो गया चंदन का

लखनऊ: किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी (KGMU) की सुरक्षा व्यवस्था एक बार फिर सवालों के घेरे में है। यूनिवर्सिटी परिसर स्थित कुलपति आवास से चंदन का एक कीमती पेड़ चोरी हो गया है। हैरानी की बात ये है कि सुरक्षा तैनाती के बावजूद चोरों ने बेधड़क इस वारदात को अंजाम दिया।


24 जून को सामने आई घटना, 26 जून को FIR दर्ज

जानकारी के मुताबिक, यह घटना 24 जून को सामने आई। चीफ प्रॉक्टर क्षितिज श्रीवास्तव को जब चंदन का पेड़ गायब मिला, तब उन्होंने पूरे मामले की जांच शुरू कराई। इसके बाद 26 जून को चौक कोतवाली में अज्ञात लोगों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई गई।

Diarch GO


कुलपति आवास फिलहाल खाली, फिर भी सुरक्षा मौजूद

गौरतलब है कि KGMU की कुलपति प्रो. सोनिया नित्यानंद फिलहाल निरालानगर स्थित अपने निजी आवास में रह रही हैं। हालांकि, परिसर स्थित कुलपति आवास पर नियमित सुरक्षा व्यवस्था तैनात रहती है। इसके बावजूद चोर आसानी से चंदन का पेड़ काटकर ले गए, जो सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े करता है।


पुलिस जांच में जुटी, CCTV फुटेज खंगाले जा रहे

चौक कोतवाली के इंस्पेक्टर नागेश उपाध्याय ने बताया कि अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और परिसर में लगे CCTV कैमरों की जांच की जा रही है। इसके अलावा आसपास के लोगों से पूछताछ कर चोरों के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है।

NSIT
Nsmch


सुरक्षा व्यवस्था पर फिर उठे सवाल

KGMU परिसर को राजधानी का एक सुरक्षित इलाका माना जाता है, लेकिन चंदन जैसे कीमती पेड़ की चोरी ने सुरक्षा व्यवस्था की पोल खोल दी है। घटना के बाद यूनिवर्सिटी प्रशासन भी सतर्क हो गया है और निगरानी बढ़ाने पर विचार कर रहा है।


पुलिस का दावा – जल्द होगी गिरफ्तारी

पुलिस का कहना है कि मामले को गंभीरता से लिया जा रहा है और जल्द ही संदिग्धों की पहचान कर गिरफ्तारी की जाएगी। CCTV फुटेज से मिले सुरागों के आधार पर जांच तेज कर दी गई है।