LATEST NEWS

  • Bihar News : वाल्मीकि टाइगर रिजर्व पर्यटकों के लिए फिर से खुला, नए पैकेज, हाथी सफारी और हेलीकॉप्टर सेवा से ईको-टूरिज्म को लगेंगे पंख
  • Bihar News : वाल्मीकि टाइगर रिजर्व पर्यटकों के लिए फिर से खुला, नए पैकेज, हाथी सफारी और हेलीकॉप्टर

  • Kolkata Durga Puja Stampede: चोरबागान पूजा पंडाल में मची भगदड़, कई लोग घायल, सप्तमी के दिन हादसा
  • Kolkata Durga Puja Stampede: चोरबागान पूजा पंडाल में मची भगदड़, कई लोग घायल, सप्तमी के दिन हादसा

  • Bihar News : भाजपा विधायक के करीबी बताए जा रहे शैलेश मिश्रा को गुजरात पुलिस ने बक्सर से उठाया, इस मामले में हुई गिरफ़्तारी
  • Bihar News : भाजपा विधायक के करीबी बताए जा रहे शैलेश मिश्रा को गुजरात पुलिस ने बक्सर से

  • दादा की दुर्दशा..छोटू सिंह का निष्काशन और डॉ एनपी सिंह का ट्रांसफर...जदयू पर जमकर बरसे पूर्व सांसद आनंद मोहन, कहा राजपूत समाज का हो रहा क्रमबद्ध कत्लेआम
  • दादा की दुर्दशा..छोटू सिंह का निष्काशन और डॉ एनपी सिंह का ट्रांसफर...जदयू पर जमकर बरसे पूर्व सांसद आनंद

  • Bihar Crime : वैशाली में प्रेमिका के पिता और स्कूल गार्ड ने रची शिवम की हत्या की साजिश, पुलिस ने दोनों आरोपियों को किया गिरफ्तार
  • Bihar Crime : वैशाली में प्रेमिका के पिता और स्कूल गार्ड ने रची शिवम की हत्या की साजिश,

UP NEWS: जौनपुर में ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन ने सौंपा 7 सूत्रीय ज्ञापन

UP NEWS: जौनपुर में ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन ने सौंपा 7 सूत्

जौनपुर: ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्र नाथ सिंह के आह्वान पर पूरे प्रदेश में एक साथ सभी जिला मुख्यालयों पर सुबह 11 बजे ज्ञापन सौंपा गया। इसी क्रम में जौनपुर में भी जिलाध्यक्ष संजय अस्थाना के नेतृत्व में एसोसिएशन ने 7 सूत्रीय मांग पत्र जिलाधिकारी के प्रतिनिधि अधिकारी को सौंपा।

लोकतंत्र की मजबूत कड़ी

एसोसिएशन से जुड़े पत्रकार ग्रामीण अंचलों में आम जनता की समस्याओं को उठाने और शासन-प्रशासन तक पहुँचाने का काम करते हैं। कठिन परिस्थितियों के बावजूद ये पत्रकार लोकतंत्र की मजबूत धारा को बनाए रखने में अग्रणी भूमिका निभा रहे हैं।

कार्यालय आवंटन और स्वास्थ्य सुविधा

जिलाध्यक्ष संजय अस्थाना ने कहा कि लखनऊ में एसोसिएशन को भी अन्य संगठनों की तरह कार्यालय भवन का आवंटन किया जाए। साथ ही ग्रामीण पत्रकारों को भी मान्यता प्राप्त पत्रकारों की तरह आयुष्मान भारत योजना का लाभ दिया जाए ताकि वे और उनके परिवार कैशलेश इलाज करा सकें।

बीमा और पेंशन की मांग

ग्रामीण पत्रकारों को बीमा योजना में शामिल करने और 60 वर्ष से अधिक उम्र के पत्रकारों को पेंशन देने की मांग भी रखी गई। इसके लिए जिला सूचना कार्यालय से सूची तैयार करने की बात कही गई। एसोसिएशन ने कहा कि ग्रामीण पत्रकारों पर कोई भी प्राथमिकी दर्ज करने से पहले जिला पुलिस के किसी राजपत्रित अधिकारी द्वारा जांच कराई जाए। इससे पत्रकारों का अनावश्यक उत्पीड़न रोका जा सकेगा।

NSIT
Nsmch

नियमित बैठक और संवाद

तहसील स्तर पर भी प्रशासनिक अफसरों के साथ पत्रकारों की नियमित बैठक कराने की मांग की गई। इसमें तहसील अध्यक्षों को अनिवार्य रूप से शामिल करने पर जोर दिया गया। प्राकृतिक आपदा या दुर्घटना में मृत ग्रामीण पत्रकार के परिजनों को किसान बीमा योजना की तरह तत्काल 5 लाख रुपये की सहायता और मुख्यमंत्री राहत कोष से 20 लाख रुपये की आर्थिक मदद देने की मांग भी रखी गई।

फर्जी पत्रकारों पर कार्रवाई

एसोसिएशन ने प्रशासन से मांग की कि ग्रामीण क्षेत्रों में अवैध वसूली करने वाले फर्जी पत्रकारों की पहचान की जाए और उन पर तत्काल प्रभावी कार्रवाई हो। इस मौके पर जौनपुर जिले के विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े बड़ी संख्या में पत्रकार मौजूद रहे और उन्होंने ज्ञापन सौंपने की प्रक्रिया में सक्रिय रूप से हिस्सा लिया।