LATEST NEWS

  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल करने की दी धमकी
  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल

  • Fatuha Patna Liquor Raid
  • कानपुर से पटना पहुंची सवा करोड़ की शराब! खाद की बोरियों के नीचे छिपाकर लाई गई,उत्पाद विभाग का

  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने से जेल में था बंद
  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने

  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप किया बरामद, चालक को किया गिरफ्तार
  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप

  • Siwan Police Raid liquor mafia rinku pandey
  • Siwan Police Raid: कुख्यात शराब तस्कर रिंकू पांडेय के घर छापेमारी, 10,000 रुपये का इनामी फरार

UP NEWS: ओवर टेक के चक्कर में ट्रेलर से टकराई टूरिस्ट बस, चार श्रद्धालुओं की मौत, नौ घायल

UP NEWS: ओवर टेक के चक्कर में ट्रेलर से टकराई टूरिस्ट बस, चा

अली मेहंदी, जौनपुर: अयोध्या से वाराणसी जा रही श्रद्धालुओं से भरी एक टूरिस्ट बस हादसे का शिकार हो गई। अनियंत्रित होकर बस एक ट्रेलर से जा टकराई, जिससे मौके पर चीख-पुकार मच गई। इस दर्दनाक हादसे में चार श्रद्धालुओं की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि नौ गंभीर रूप से घायल हो गए।

जानकारी के मुताबिक बस में छत्तीसगढ़ से आए श्रद्धालु सवार थे। हादसे के समय बस में लगभग 50 लोग मौजूद थे। टक्कर इतनी भीषण थी कि बस के अगले हिस्से के परखच्चे उड़ गए। स्थानीय लोगों और पुलिस ने मिलकर घायलों को जिला अस्पताल पहुँचाया, जहाँ उनका इलाज चल रहा है।

Diarch GO

घटना लाईन बाजार थाना क्षेत्र के सीहीपुर रेलवे क्रॉसिंग के पास  हुई। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक डॉ. कौस्तुभ कुमार स्वयं मौके पर पहुँचे और राहत-बचाव कार्यों की निगरानी की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि घायलों को हर संभव चिकित्सीय सुविधा उपलब्ध कराई जाए।

फिलहाल पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर ट्रेलर व बस को कब्जे में ले लिया है। मामले की गहन जांच की जा रही है। पुलिस का कहना है कि हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

NSIT
Nsmch

इस हादसे से श्रद्धालुओं और उनके परिजनों में मातम पसर गया है। प्रशासन ने मृतकों के परिजनों को हर संभव मदद का भरोसा दिलाया है।