LATEST NEWS

  • वैशाली में गंगा और गंडक का तांडव: हाजीपुर के दर्जनों गांव जलमग्न, डीआरसीसी में घुसा पानी, पलायन को मजबूर लोग
  • वैशाली में गंगा और गंडक का तांडव: हाजीपुर के दर्जनों गांव जलमग्न, डीआरसीसी में घुसा पानी, पलायन को

  • Bihar Cabinet Controversy:
  • बिहार कैबिनेट में ठेका बहाली पर घमासान: दो वरिष्ठ मंत्रियों में तीखी बहस, CM को करना पड़ा हस्तक्षेप

  • कोसी नदी के जलस्तर में उफान: बराज से डिस्चार्ज 2.29 लाख क्यूसेक पार, तटीय इलाकों में अलर्ट
  • कोसी नदी के जलस्तर में उफान: बराज से डिस्चार्ज 2.29 लाख क्यूसेक पार, तटीय इलाकों में अलर्ट

  • Bihar News : भोजपुर में युवक को गोली मारे जाने पर परिजनों का फूटा गुस्सा, सड़क जाम कर की आरोपी की गिरफ्तारी की मांग
  • Bihar News : भोजपुर में युवक को गोली मारे जाने पर परिजनों का फूटा गुस्सा, सड़क जाम कर

  • बगहा में बेखौफ अपराधियों का तांडव: उप मुखिया और वार्ड पार्षद को मारी गोली, गंभीर हालत मे बेतिया GMCH रेफर
  • बगहा में बेखौफ अपराधियों का तांडव: उप मुखिया और वार्ड पार्षद को मारी गोली, गंभीर हालत मे बेतिया

UP weather: यूपी में बारिश का सिलसिला रहेगा जारी, कई जिलों में ओलावृष्टि के आसार

UP weather: यूपी में बारिश का सिलसिला रहेगा जारी, कई जिलों म

लखनऊ: लखनऊ में भले ही मानसून आधिकारिक रूप से विदा हो गया हो, लेकिन बारिश अभी भी रुकने का नाम नहीं ले रही है। यूपी के कई जिलों में हो रही बरसात से उमस और गर्मी से लोगों को राहत मिली है। मौसम विभाग के अनुसार, 5 और 6 अक्टूबर को भी बारिश का सिलसिला जारी रहेगा। इस दौरान पूर्वी उत्तर प्रदेश की तुलना में पश्चिमी जिलों में ज्यादा बारिश होने की संभावना है।


पश्चिमी यूपी में बढ़ेगी बारिश की गतिविधि

मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के अनुसार, सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से 5 अक्टूबर से पश्चिमी उत्तर प्रदेश में वर्षा की गतिविधियों में वृद्धि होगी। वहीं, 6 अक्टूबर को कुछ इलाकों में ओलावृष्टि के साथ भारी बारिश भी हो सकती है। वर्तमान में एक निम्नदाब क्षेत्र पश्चिमी झारखंड, दक्षिणी बिहार, दक्षिण-पूर्वी यूपी और उत्तरी छत्तीसगढ़ के ऊपर सक्रिय है, जो धीरे-धीरे पश्चिमी बिहार की ओर बढ़ रहा है। इसके असर से पूर्वांचल के जिलों में बारिश में कमी आने लगी है। अगले 12 घंटे में यह सिस्टम कमजोर पड़ जाएगा और उत्तर प्रदेश पर इसका असर खत्म हो जाएगा।

Diarch GO


7 से बारिश में कमी, 9 अक्टूबर से साफ रहेगा मौसम

मौसम विभाग के अनुसार, 5 और 6 अक्टूबर को बारिश का दौर जारी रहेगा। इसके बाद 7 अक्टूबर से वर्षा में कमी आने लगेगी। 9 अक्टूबर से पूरे प्रदेश में मौसम साफ और शुष्क रहने की संभावना है। रविवार को पश्चिमी यूपी में कई जगहों पर बारिश और गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ सकती हैं। हालांकि भारी बारिश का कोई अलर्ट जारी नहीं किया गया है। लेकिन पश्चिमी यूपी में 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवा चलने और बिजली चमकने की चेतावनी दी गई है। पूर्वी यूपी में इस तरह का कोई अलर्ट नहीं जारी हुआ है।


इन जिलों में तेज हवा और गरज-चमक का अलर्ट

5 अक्टूबर को सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बागपत, मेरठ, गाजियाबाद, हापुड़ और गौतमबुद्ध नगर में झोंकेदार हवा चलने की संभावना है। इसके अलावा बुलंदशहर, अलीगढ़, मथुरा, हाथरस, कासगंज, बिजनौर, अमरोहा, संभल और बदायूं जिलों में भी तेज हवा, बादल गरजने और बिजली चमकने की चेतावनी दी गई है।

NSIT
Nsmch


बारिश से गिरे तापमान

लगातार हो रही बरसात का असर तापमान पर भी साफ दिख रहा है। गोरखपुर में भारी बारिश के बाद अधिकतम तापमान 25.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बांदा में तापमान 29.4℃ और बलिया में 26℃ रहा। प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों में तापमान 30℃ से नीचे पहुंच गया है। मौसम विभाग का कहना है कि आने वाले दिनों में बारिश के चलते तापमान में और गिरावट आ सकती है। 7 अक्टूबर से बारिश घटेगी और 9 अक्टूबर से पूरे प्रदेश में आसमान साफ रहने की संभावना है।