LATEST NEWS

  • Naubatpur Traffic
  • Naubatpur Traffic: पटना के नौबतपुर में ट्रैफिक जाम पर उठे सवाल, CCTV फुटेज जांचने की मांग

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

  •  credit card
  • credit card: दिवाली पर HDFC, SBI, ICICI और Axis बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदारी पर छूट,

  • Kylie jenner
  • Kylie jenner: 4410 हीरे और 1,000 घंटे की मेहनत, जानें काइली जेनर की फैंटेसी ब्रा की खासियत

  • IT companies hiring
  • IT companies hiring: IT सेक्टर में लौटी भर्ती की रफ्तार, 5 बड़ी कंपनियों में कर्मचारियों की संख्या बढ़ी

UP weather: यूपी में बारिश ने पकड़ी रफ्तार, 18 जुलाई को मूसलधार बारिश का अलर्ट, जाने अपने जिले का हाल!

UP weather: यूपी में बारिश ने पकड़ी रफ्तार, 18 जुलाई को मूसल

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में मॉनसून अब पूरी तरह सक्रिय हो गया है। बीते कुछ दिनों से प्रदेश के कई जिलों में लगातार बारिश हो रही है, जिससे मौसम सुहावना बना हुआ है। 18 जुलाई को भी मौसम विभाग ने भारी से बहुत भारी बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट जारी किया है।

पश्चिम और दक्षिणी यूपी में तेज बारिश की संभावना

मौसम विभाग के अनुसार, 18 जुलाई को पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कई जिलों में गरज-चमक के साथ तेज बारिश हो सकती है। खासकर महोबा, झांसी और ललितपुर में बहुत भारी बारिश की आशंका जताई गई है। इसके अलावा बांदा, चित्रकूट, कानपुर देहात, मथुरा, आगरा, फिरोजाबाद, इटावा, औरैया, जालौन और हमीरपुर जैसे जिलों में भी भारी बारिश के आसार हैं।

तेज हवाएं भी चल सकती हैं

इन इलाकों में बारिश के साथ-साथ तेज हवाएं भी चल सकती हैं, जिनकी रफ्तार 30 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे तक हो सकती है। मथुरा, हाथरस, एटा, मैनपुरी, ललितपुर और आसपास के जिलों में तेज झोंकों को लेकर सतर्क रहने की सलाह दी गई है।

पूर्वी और मध्य यूपी में भी बदलेगा मौसम

पूर्वी यूपी के कुछ जिलों में भी अच्छी बारिश की संभावना है। वहीं मध्य उत्तर प्रदेश के प्रयागराज, कौशांबी, फतेहपुर, हरदोई, फर्रुखाबाद, कन्नौज, कानपुर नगर, उन्नाव, लखनऊ, रायबरेली और अमेठी में बादल गरजने और बिजली चमकने की चेतावनी दी गई है।

NSIT
Nsmch

पश्चिमी यूपी के अन्य जिले भी प्रभावित होंगे

सहारनपुर, शामली, मेरठ, गाजियाबाद, हापुड़, नोएडा, बुलंदशहर, अलीगढ़, कासगंज और एटा सहित कई जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना है। बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, शाहजहांपुर, बदायूं, संभल, जालौन और हमीरपुर में भी मौसम इसी तरह रहने के आसार हैं।

निम्न दबाव क्षेत्र बना भारी बारिश की वजह

दक्षिण-पूर्वी यूपी और उससे सटे मध्य प्रदेश में एक निम्न दबाव का क्षेत्र बन गया है, जो अब पश्चिम-उत्तर पश्चिम दिशा में बढ़ रहा है। 17 जुलाई की शाम यह सिस्टम बांदा के पास सक्रिय था और अगले 24 घंटों में इसके मध्य प्रदेश की ओर बढ़ने की संभावना है। इसी कारण से प्रदेश के दक्षिणी हिस्सों में भारी बारिश हो रही है।

मौसम विभाग की सलाह

मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक, मॉनसूनी हवाओं और पश्चिमी विक्षोभ की संयुक्त सक्रियता की वजह से यह स्थिति बनी है। आने वाले दो दिनों में भी प्रदेश के कई इलाकों में तेज बारिश और हवाएं चलने की संभावना है। मौसम विभाग ने खासकर उन जिलों में लोगों को सतर्क रहने को कहा है जहां तेज बिजली गिरने और मूसलधार बारिश का खतरा है। हालांकि 19 जुलाई को प्रदेश में भारी बारिश का कोई विशेष अलर्ट नहीं है, लेकिन हल्की से मध्यम बारिश कई जिलों में जारी रह सकती है।