LATEST NEWS

  • President Colour Award
  • Bihar Police:बिहार पुलिस को मिलेगा देश का सर्वोच्च पुलिस सम्मान, राष्ट्रपति कलर अवार्ड से होंगे सम्मानित

  • Anant Singh MLA Status
  • Bihar Politics: अनंत सिंह की विधायकी पर लटकी तलवार! JDU की अर्जी पर अब इस दिन तय होगा

  • Bihar TRE-4
  • BPSC TRE-4 ने तोड़े भर्ती के सारे रिकॉर्ड, आवेदन के आंकड़े पढ़ कर चौक जाएंगे आप

  • Bihar Food Safety
  • Bihar Food Safety : बाजार में बिकने वाले खाद्य पदार्थ कितने शुद्ध? ऐसे करें मिलावट की पहचान, जानें

  • Bihar Mobile Users
  • Bihar Mobile Users:आपके नाम पर कितने सिम कार्ड चल रहे हैं? घर बैठे ऐसे करें चेक, फर्जी नंबर

UP weather: कहीं बारिश कहीं धूप का दौर जारी, 10 जुलाई को कई जिलों में भारी बारिश अलर्ट

UP weather: कहीं बारिश कहीं धूप का दौर जारी, 10 जुलाई को कई

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में इस समय मौसम बदलता हुआ नजर आ रहा है। कहीं तेज धूप है तो कहीं झमाझम बारिश हो रही है। मौसम विभाग ने 10 जुलाई को प्रदेश के कुछ हिस्सों में भारी बारिश की चेतावनी दी है, खासतौर पर पश्चिमी उत्तर प्रदेश में बारिश की संभावना अधिक जताई गई है।

कहां-कहां हो सकती है बारिश?

मौसम विभाग के अनुसार पश्चिमी यूपी के कई जिलों में आज बारिश हो सकती है। वहीं, पूर्वी उत्तर प्रदेश के कुछ ही इलाकों में हल्की बारिश के आसार हैं। लेकिन दोनों हिस्सों में कुछ जगहों पर भारी बारिश, बिजली चमकने और गरज के साथ बादल छाने की संभावना जताई गई है।

भारी बारिश की चेतावनी वाले जिले

बांदा, चित्रकूट, प्रयागराज, सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली और सहारनपुर में भारी बारिश होने की संभावना है। इसके साथ ही मुजफ्फरनगर, बिजनौर, जालौन, हमीरपुर, महोबा, झांसी और ललितपुर जैसे जिलों में भी भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।

बिजली चमकने और गरज के साथ बादल छाने की संभावना

मेरठ, गाजियाबाद, हापुर, गौतम बुद्ध नगर, बुलंदशहर, अलीगढ़, मथुरा, हाथरस और सोनभद्र में बिजली चमकने और तेज गरज के साथ बादल छाने की संभावना है। इसके अलावा बांदा, चित्रकूट, प्रयागराज, मिर्जापुर, चंदौली, वाराणसी, संत रविदास नगर, कानपुर देहात, सहारनपुर और शामली में भी यही स्थिति बनी रह सकती है।

NSIT
Nsmch

दक्षिण और पश्चिम यूपी में बारिश का जोर

मुजफ्फरनगर, बागपत, कासगंज, एटा, आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, इटावा, औरैया और बिजनौर जैसे जिलों में भी बादल गरजने और बिजली चमकने के आसार बने हुए हैं। साथ ही अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, संभल, बदायूं, जालौन, हमीरपुर, महोबा, झांसी और ललितपुर में भी मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है।

मौसम वैज्ञानिक की भविष्यवाणी

मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के मुताबिक, मॉनसून द्रोणी (ट्रफ लाइन) का पश्चिमी हिस्सा हिमालय की तलहटी की ओर खिसक गया है, जबकि पूर्वी हिस्सा सामान्य स्थिति से थोड़ा दक्षिण की ओर यानी नजीबाबाद, शाहजहांपुर और कानपुर से होकर गुजर रहा है। इसके चलते बुधवार को कई इलाकों में हल्की बारिश हुई। उन्होंने यह भी बताया कि पश्चिम बंगाल और झारखंड के आसपास बना कम दबाव का क्षेत्र धीरे-धीरे पश्चिम-उत्तर-पश्चिम दिशा की ओर बढ़ रहा है। इसके असर से अगले 2–3 दिनों तक पश्चिमी यूपी और दक्षिणी जिलों में बारिश की गतिविधि तेज रहेगी। हालांकि बाकी प्रदेश में सिर्फ छिटपुट बारिश ही देखने को मिलेगी।