LATEST NEWS

  • वैशाली में गंगा और गंडक का तांडव: हाजीपुर के दर्जनों गांव जलमग्न, डीआरसीसी में घुसा पानी, पलायन को मजबूर लोग
  • वैशाली में गंगा और गंडक का तांडव: हाजीपुर के दर्जनों गांव जलमग्न, डीआरसीसी में घुसा पानी, पलायन को

  • Bihar Cabinet Controversy:
  • बिहार कैबिनेट में ठेका बहाली पर घमासान: दो वरिष्ठ मंत्रियों में तीखी बहस, CM को करना पड़ा हस्तक्षेप

  • कोसी नदी के जलस्तर में उफान: बराज से डिस्चार्ज 2.29 लाख क्यूसेक पार, तटीय इलाकों में अलर्ट
  • कोसी नदी के जलस्तर में उफान: बराज से डिस्चार्ज 2.29 लाख क्यूसेक पार, तटीय इलाकों में अलर्ट

  • Bihar News : भोजपुर में युवक को गोली मारे जाने पर परिजनों का फूटा गुस्सा, सड़क जाम कर की आरोपी की गिरफ्तारी की मांग
  • Bihar News : भोजपुर में युवक को गोली मारे जाने पर परिजनों का फूटा गुस्सा, सड़क जाम कर

  • बगहा में बेखौफ अपराधियों का तांडव: उप मुखिया और वार्ड पार्षद को मारी गोली, गंभीर हालत मे बेतिया GMCH रेफर
  • बगहा में बेखौफ अपराधियों का तांडव: उप मुखिया और वार्ड पार्षद को मारी गोली, गंभीर हालत मे बेतिया

Diwali-Chhath Special Trains: दिवाली और छठ पर रेलवे की बड़ी तैयारी, दिल्ली, मुंबई और बिहार के लिए गोरखपुर से होकर चलेंगी 38 स्पेशल ट्रेनें

Diwali-Chhath Special Trains: दिवाली और छठ पर रेलवे की बड़ी

गोरखपुर: दिवाली और छठ पर्व के दौरान यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेलवे प्रशासन ने खास इंतजाम किए हैं। गोरखपुर होकर कुल 38 स्पेशल ट्रेनें चलाई जाएंगी, ताकि लोगों को अपने गंतव्य तक पहुंचने में कोई परेशानी न हो। इनमें से कुछ ट्रेनें पहले से चल रही हैं, जिनके फेरे अब बढ़ा दिए गए हैं। ये ट्रेनें मुख्य रूप से दिल्ली, मुंबई, पंजाब, गुजरात और बिहार के लिए रहेंगी। अच्छी बात यह है कि ज्यादातर स्पेशल ट्रेनों में अभी बर्थ खाली हैं, जिससे यात्री आसानी से टिकट बुक कर सफर कर सकते हैं।


आनंद विहार से चलेंगी 18 ट्रेनें

रेलवे अधिकारियों के अनुसार, गोरखपुर से लखनऊ होकर आनंद विहार और दिल्ली के लिए 18 ट्रेनें चलाई जाएंगी। वहीं मुंबई के लिए आठ ट्रेनें चलेंगी। इसके अलावा सियालदाह, रांची, उधना, जोधपुर, कोलकाता, नारंगी और हसनपुर के लिए भी स्पेशल ट्रेनें वाया गोरखपुर चलेंगी।

Diarch GO


नियमित ट्रेनों में सीटें फुल

त्योहार के मौसम में नियमित ट्रेनों जैसे गोरखधाम एक्सप्रेस, वैशाली एक्सप्रेस, बिहार संपर्क क्रांति, हमसफर, कुशीनगर, एलटीटी सुपरफास्ट और पूर्वांचल एक्सप्रेस में सीटें पूरी तरह फुल हो चुकी हैं। ऐसे में यात्रियों के लिए स्पेशल ट्रेनें ही सबसे बेहतर विकल्प बन सकती हैं।


पूर्वोत्तर रेलवे ने चलाईं 122 स्पेशल ट्रेनें

पूर्वोत्तर रेलवे (NER) के सीपीआरओ पंकज कुमार सिंह ने बताया कि दशहरा से लेकर छठ पर्व तक यात्रियों की सुविधा के लिए कुल 122 स्पेशल ट्रेनें चलाई जा रही हैं। इनमें से ज्यादातर ट्रेनें गोरखपुर के रास्ते से गुजरेंगी। उन्होंने बताया कि यात्री समय रहते अपनी टिकट आरक्षित करा लें ताकि त्योहारों के दौरान यात्रा में किसी तरह की परेशानी न हो।

NSIT
Nsmch


यात्रियों के लिए राहत की खबर

रेल प्रशासन का कहना है कि इस बार त्योहारों में भीड़ को देखते हुए विशेष ध्यान दिया गया है। स्पेशल ट्रेनों में सफर करने से न केवल यात्रियों को आराम मिलेगा बल्कि भीड़भाड़ वाली नियमित ट्रेनों से बचकर यात्रा भी सुगम हो जाएगी।


गोरखपुर होकर चलने वाली प्रमुख स्पेशल ट्रेनें

गोरखपुर-रांची स्पेशल 19 अक्तूबर से दो नवंबर तक

रांची-गोरखपुर स्पेशल 18 अक्तूबर से एक नवंबर तक

मऊ-अंबाला कैंट साप्ताहिक नौ अक्तूबर से 27 नवंबर तक

अंबाला कैंट-मऊ साप्ताहिक 10 अक्तूबर से 28 नवंबर तक

छपरा-अमृतसर साप्ताहिक छह अक्तूबर से एक दिसंबर तक

अमृतसर-छपरा साप्ताहिक पांच अक्तूबर से 30 नवंबर तक

गोरखपुर-डिब्रूगढ़ साप्ताहिक नौ अक्तूबर से पांच नवंबर तक

डिब्रूगढ़-गोरखपुर साप्ताहिक आठ अक्तूबर से पांच नवंबर तक

गोरखपुर-नई दिल्ली साप्ताहिक 11 अक्तूबर से 29 नवंबर तक

नई दिल्ली-गोरखपुर साप्ताहिक 10 अक्तूबर से 28 नवंबर तक

गोरखपुर-सीएसटी प्रतिदिन छह अक्तूबर से दो दिसंबर तक

सीएसटी-गोरखपुर प्रतिदिन छह अक्तूबर से 30 नवंबर तक

गोरखपुर-जोधपुर साप्ताहिक 10 अक्तूबर से 28 नवंबर तक

जोधपुर-गोरखपुर साप्ताहिक नौ अक्तूबर से 27 नवंबर तक

आनंद विहार-सीतामढ़ी प्रति दिन पांच अक्तूबर से 30 नवंबर तक

सीतामढ़ी-आनंद विहार प्रति दिन पांच अक्तूबर से 30 नवंबर तक