LATEST NEWS

  • वैशाली में गंगा और गंडक का तांडव: हाजीपुर के दर्जनों गांव जलमग्न, डीआरसीसी में घुसा पानी, पलायन को मजबूर लोग
  • वैशाली में गंगा और गंडक का तांडव: हाजीपुर के दर्जनों गांव जलमग्न, डीआरसीसी में घुसा पानी, पलायन को

  • Bihar Cabinet Controversy:
  • बिहार कैबिनेट में ठेका बहाली पर घमासान: दो वरिष्ठ मंत्रियों में तीखी बहस, CM को करना पड़ा हस्तक्षेप

  • कोसी नदी के जलस्तर में उफान: बराज से डिस्चार्ज 2.29 लाख क्यूसेक पार, तटीय इलाकों में अलर्ट
  • कोसी नदी के जलस्तर में उफान: बराज से डिस्चार्ज 2.29 लाख क्यूसेक पार, तटीय इलाकों में अलर्ट

  • Bihar News : भोजपुर में युवक को गोली मारे जाने पर परिजनों का फूटा गुस्सा, सड़क जाम कर की आरोपी की गिरफ्तारी की मांग
  • Bihar News : भोजपुर में युवक को गोली मारे जाने पर परिजनों का फूटा गुस्सा, सड़क जाम कर

  • बगहा में बेखौफ अपराधियों का तांडव: उप मुखिया और वार्ड पार्षद को मारी गोली, गंभीर हालत मे बेतिया GMCH रेफर
  • बगहा में बेखौफ अपराधियों का तांडव: उप मुखिया और वार्ड पार्षद को मारी गोली, गंभीर हालत मे बेतिया

UP Politics: लखनऊ में पोस्टर वार, श्रीकृष्ण के रथ पर राहुल और अखिलेश की तस्वीर, BJP पर सीधा निशाना

UP Politics: लखनऊ में पोस्टर वार, श्रीकृष्ण के रथ पर राहुल औ

लखनऊ: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में कांग्रेस ने एक अनोखे तरीके से बीजेपी पर निशाना साधा है। युवा कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष शरद शुक्ला की ओर से एक खास होर्डिंग लगवाई गई, जिसमें भगवान श्रीकृष्ण के रथ पर राहुल गांधी और अखिलेश यादव को सवार दिखाया गया। यह पोस्टर लखनऊ में कांग्रेस कार्यालय के बाहर लगाया गया था, जो राजनीतिक रूप से काफी अहम जगह मानी जाती है। हालांकि अब यह पोस्टर हटा लिया गया है।


क्या था होर्डिंग में खास

इस होर्डिंग में भगवान श्रीकृष्ण के रथ पर एक तरफ राहुल गांधी और दूसरी तरफ अखिलेश यादव नजर आ रहे थे। पोस्टर में गीता का प्रसिद्ध श्लोक “यदा यदा हि धर्मस्य ग्लानिर्भवति भारत...” लिखा गया था, जिसका अर्थ है – जब-जब धर्म की हानि होती है। इसके नीचे एक बड़ा नारा दिया गया – “वोट चोरी के विरुद्ध युद्ध।” यह नारा बीजेपी पर सीधा हमला करता नजर आ रहा था, जिसमें लोकतंत्र की रक्षा और जनता के अधिकारों के लिए संघर्ष का संदेश छिपा था।

Diarch GO


राजनीतिक संकेत और मकसद

इस होर्डिंग के जरिए कांग्रेस और सपा के बीच गठबंधन की मजबूती को दिखाने की कोशिश की गई। जानकारों का कहना है कि यह इंडिया गठबंधन की साझा रणनीति का हिस्सा हो सकता है। राहुल गांधी इन दिनों बिहार में “वोट चोरी” के मुद्दे को लेकर अभियान चला रहे हैं और वहां “वोटर अधिकार यात्रा” कर रहे हैं। ऐसे में लखनऊ में इस तरह की होर्डिंग लगाकर यूपी में भी इसी मुद्दे को हवा देने की कोशिश की गई है।


कांग्रेस का संदेश और बीजेपी पर हमला

शरद शुक्ला द्वारा लगवाई गई इस होर्डिंग को सिर्फ एक पोस्टर नहीं, बल्कि एक राजनीतिक संदेश के रूप में देखा जा रहा है। इसके जरिए यह बताने की कोशिश की गई है कि कांग्रेस और समाजवादी पार्टी मिलकर लोकतंत्र और वोटर अधिकारों की रक्षा के लिए एकजुट हैं। अब यह देखना दिलचस्प होगा कि इस पोस्टर पॉलिटिक्स पर बीजेपी और अन्य दलों की प्रतिक्रिया क्या होती है।

NSIT
Nsmch