LATEST NEWS

  • Anant Singh
  • Bihar Politics: 62 मुकदमों के रिकॉर्ड वाले बाहुबली अनंत सिंह फिर जाएंगे जेल या बरकरार रहेगी जमानत?

  • President Colour Award
  • Bihar Police:बिहार पुलिस को मिलेगा देश का सर्वोच्च पुलिस सम्मान, राष्ट्रपति कलर अवार्ड से होंगे सम्मानित

  • Anant Singh MLA Status
  • Bihar Politics: अनंत सिंह की विधायकी पर लटकी तलवार! JDU की अर्जी पर अब इस दिन तय होगा

  • Bihar TRE-4
  • BPSC TRE-4 ने तोड़े भर्ती के सारे रिकॉर्ड, आवेदन के आंकड़े पढ़ कर चौक जाएंगे आप

  • Bihar Food Safety
  • Bihar Food Safety : बाजार में बिकने वाले खाद्य पदार्थ कितने शुद्ध? ऐसे करें मिलावट की पहचान, जानें

PM Modi Varanasi Visit: पीएम मोदी का काशी दौरा, 2200 करोड़ की परियोजनाओं का होगा लोकार्पण-शिलान्यास

PM Modi Varanasi Visit: पीएम मोदी का काशी दौरा, 2200 करोड़ क

वाराणसी: ऑपरेशन सिंदूर के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को पहली बार अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी के दौरे पर आ रहे हैं। यह दौरा एक दिवसीय होगा, जिसमें प्रधानमंत्री सिर्फ दो घंटे काशी में रुकेंगे। इस दौरान वह एक जनसभा को संबोधित करेंगे और 2183.45 करोड़ रुपये की 52 परियोजनाओं की सौगात देंगे।

सेवापुरी के कालिकाधाम में होगी जनसभा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की यह जनसभा वाराणसी के सेवापुरी ब्लॉक के कालिकाधाम (बलौनी) क्षेत्र में होगी। यही से वे पूर्वांचल की जनता के लिए विकास से जुड़ी कई अहम परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे। इन परियोजनाओं का लाभ वाराणसी के साथ-साथ आस-पास के जिलों को भी मिलेगा।

किसानों को बड़ी राहत, पीएम किसान योजना की 20वीं किस्त

अपने संबोधन के दौरान प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत 9.7 करोड़ किसानों को 20,500 करोड़ रुपये की 20वीं किस्त जारी करेंगे। यह किसानों के लिए एक बड़ी राहत मानी जा रही है, खासकर ऐसे समय में जब मानसून की अनिश्चितता बनी हुई है।

क्या है पीएम मोदी का शेड्यूल

पीएम मोदी 2 अगस्त को सुबह 10 बजकर 25 मिनट पर वाराणसी के लाल बहादुर शास्त्री इंटरनेशनल एयरपोर्ट पहुंचेंगे। वहां से वे सीधे सेवापुरी स्थित जनसभा स्थल के लिए रवाना होंगे। इस जनसभा के लिए प्रशासन ने पूरी तैयारी कर ली है। बारिश को देखते हुए विशेष प्रबंध किए गए हैं। पंडाल को वॉटरप्रूफ बनाया गया है और जर्मन हैंगर भी लगाया गया है। कार्यक्रम में करीब 50 हजार लोगों के शामिल होने की संभावना जताई गई है।

NSIT
Nsmch

इन परियोजनाओं का मिलेगा लाभ

प्रधानमंत्री जिन 52 परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे, उनमें कई महत्वपूर्ण योजनाएं शामिल हैं। इनमें 269.10 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाला वाराणसी-भदोही फोरलेन मार्ग, 42.22 करोड़ की लागत का मोहनसराय-अदलपुरा रोड पर आरओबी, और 2.54 करोड़ की लागत से रामनगर पीएसी में बैरक निर्माण शामिल है। इसके अलावा गंगा किनारे के आठ घाटों का सीएसआर फंड से 22 करोड़ रुपये में पुनर्विकास किया जाएगा। कालिका धाम मंदिर, सेवापुरी का 2.56 करोड़ रुपये में पुनर्विकास और लालपुर स्टेडियम में 4.88 करोड़ रुपये की लागत से सिंथेटिक हाकी ग्राउंड का निर्माण भी इसी सूची में शामिल है।

बड़ा ऐलान संभव

प्रधानमंत्री मोदी हर दौरे पर कोई न कोई बड़ा ऐलान करते आए हैं। ऐसे में इस दौरे से भी पूर्वांचल को कोई और नई सौगात मिलने की उम्मीद की जा रही है।