LATEST NEWS

  • Bihar Weather
  • Bihar Weather: बिहार में दुर्गा पूजा के दौरान सुबह गुलाबी ठंड, दोपहर में तपिश, जानें कब बदलेगा मिजाज

  • Bihar News : वाल्मीकि टाइगर रिजर्व पर्यटकों के लिए फिर से खुला, नए पैकेज, हाथी सफारी और हेलीकॉप्टर सेवा से ईको-टूरिज्म को लगेंगे पंख
  • Bihar News : वाल्मीकि टाइगर रिजर्व पर्यटकों के लिए फिर से खुला, नए पैकेज, हाथी सफारी और हेलीकॉप्टर

  • Kolkata Durga Puja Stampede: चोरबागान पूजा पंडाल में मची भगदड़, कई लोग घायल, सप्तमी के दिन हादसा
  • Kolkata Durga Puja Stampede: चोरबागान पूजा पंडाल में मची भगदड़, कई लोग घायल, सप्तमी के दिन हादसा

  • Bihar News : भाजपा विधायक के करीबी बताए जा रहे शैलेश मिश्रा को गुजरात पुलिस ने बक्सर से उठाया, इस मामले में हुई गिरफ़्तारी
  • Bihar News : भाजपा विधायक के करीबी बताए जा रहे शैलेश मिश्रा को गुजरात पुलिस ने बक्सर से

  • दादा की दुर्दशा..छोटू सिंह का निष्काशन और डॉ एनपी सिंह का ट्रांसफर...जदयू पर जमकर बरसे पूर्व सांसद आनंद मोहन, कहा राजपूत समाज का हो रहा क्रमबद्ध कत्लेआम
  • दादा की दुर्दशा..छोटू सिंह का निष्काशन और डॉ एनपी सिंह का ट्रांसफर...जदयू पर जमकर बरसे पूर्व सांसद आनंद

President Visit To Mathura: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का वृंदावन में जोरदार स्वागत,बांके बिहारी के दर्शन किए

President Visit To Mathura: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का वृं

मथुरा-वृंदावन: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू बुधवार को अपने दौरे के दौरान वृंदावन स्थित प्रसिद्ध ठाकुर श्री बांके बिहारी मंदिर पहुंचीं। इस खास अवसर पर मंदिर परिसर को देशी और विदेशी फूलों से सजाया गया था। मंदिर के दरवाजे पर उनका स्वागत हाई पावर्ड कमेटी के सदस्य सेवायत दिनेश गोस्वामी ने किया। इसके बाद विजय कृष्ण गोस्वामी उन्हें मंदिर के गर्भगृह तक लेकर गए।

परंपरागत रीति से हुआ पूजन

मंदिर में सेवायत गौरव गोस्वामी, फ्रैंकी गोस्वामी और शैलेन्द्र गोस्वामी ने राष्ट्रपति को विधिवत पूजा-अर्चना कराई। सबसे पहले बिहारी जी के दर्शन करवाए गए। इसके बाद कन्नौज से विशेष रूप से मंगाए गए इत्र से देहरी पूजन कराया गया। पूजन के बाद श्रीकुंजबिहारी अष्टक का पाठ हुआ और राष्ट्रपति ने भगवान श्रीकृष्ण के चरणों में आशीर्वाद प्राप्त किया।

फूलों से सजी रही मंदिर की देहरी

राष्ट्रपति के आगमन को देखते हुए मंदिर को आकर्षक तरीके से सजाया गया था। मुख्य द्वार से लेकर गर्भगृह तक हर जगह गुलाब, गेंदा और विदेशी फूलों की खूबसूरत झालरें लगाई गई थीं। पूरा परिसर भक्तिमय और दिव्य वातावरण से भर उठा था।

कड़ी सुरक्षा व्यवस्था

राष्ट्रपति के मंदिर दौरे के दौरान सुरक्षा के अभूतपूर्व इंतजाम किए गए। मंदिर के अंदर और बाहर सुरक्षा बलों ने ऐसा घेरा बनाया था कि किसी भी बाहरी व्यक्ति को अचानक प्रवेश की अनुमति नहीं थी। बताया गया कि सुरक्षा का आलम यह था कि “कोई परिंदा भी पर नहीं मार सका।” मंदिर की छतों पर भी विशेष तैनाती की गई थी। चूंकि बांके बिहारी मंदिर परिसर में बंदरों की बहुतायत रहती है, इसलिए बंदरों को भगाने के लिए वन विभाग की टीम को गुलेल और एयरगन के साथ छतों पर तैनात किया गया। इसके साथ ही सीसीटीवी कैमरों से लगातार निगरानी की जा रही थी।

NSIT
Nsmch

श्रद्धालुओं में उत्साह

राष्ट्रपति के मंदिर आगमन को लेकर श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखने को मिला। हालांकि सुरक्षा कारणों से मंदिर में आम श्रद्धालुओं की आवाजाही पर रोक थी, लेकिन बाहर खड़े भक्तों ने राष्ट्रपति की एक झलक पाने की कोशिश की। राष्ट्रपति मुर्मू ने मंदिर में दर्शन के बाद कहा कि उन्हें यहां आकर आध्यात्मिक शांति और ऊर्जा का अनुभव हुआ।