LATEST NEWS

  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल करने की दी धमकी
  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल

  • Fatuha Patna Liquor Raid
  • कानपुर से पटना पहुंची सवा करोड़ की शराब! खाद की बोरियों के नीचे छिपाकर लाई गई,उत्पाद विभाग का

  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने से जेल में था बंद
  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने

  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप किया बरामद, चालक को किया गिरफ्तार
  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप

  • Siwan Police Raid liquor mafia rinku pandey
  • Siwan Police Raid: कुख्यात शराब तस्कर रिंकू पांडेय के घर छापेमारी, 10,000 रुपये का इनामी फरार

Voter Verification: यूपी पंचायत चुनाव की तैयारी शुरु, सवा करोड़ वोटरों के नाम लिस्ट से हटेंगे, एआई ने पकड़े डुप्लीकेट वोटर

Voter Verification: यूपी पंचायत चुनाव की तैयारी शुरु, सवा कर

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में अगले साल अप्रैल-मई में होने वाले त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव से पहले वोटर लिस्ट की बड़ी सफाई शुरू हो गई है। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) ने जांच में पाया कि करीब सवा करोड़ मतदाताओं के नाम डुप्लीकेट हैं। यानी एक ही व्यक्ति का नाम अलग-अलग ग्राम पंचायतों में दर्ज है।


घर-घर जाकर होगा सत्यापन

राज्य निर्वाचन आयोग ने सभी जिलाधिकारियों को निर्देश दिया है कि बीएलओ को घर-घर भेजकर इन नामों का भौतिक सत्यापन कराया जाए। जिन मतदाताओं के नाम दो या उससे अधिक जगहों पर हैं, उन्हें सूची से हटा दिया जाएगा। यह काम 29 सितंबर तक पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है।

Diarch GO


12 करोड़ वोटरों की लिस्ट

फिलहाल प्रदेश में पंचायत चुनावों के लिए करीब 12 करोड़ मतदाता दर्ज हैं। बिहार की तर्ज पर यहां भी मतदाता सूची का सत्यापन शुरू हो चुका है। जांच में सामने आया है कि कहीं मतदाता का नाम अलग तरीके से लिखा गया है, तो कहीं पिता के नाम में फेरबदल कर दिया गया है।


80 फीसदी मिलान पर चिह्नित नाम

एआई ने वोटर और उसके पिता के नाम का 80 फीसदी तक मिलान करके रिपोर्ट तैयार की है। जिन जगहों पर समानता अधिक पाई गई है, उन सभी नामों का बीएलओ मौके पर जाकर सत्यापन करेंगे।

NSIT
Nsmch


आधार कार्ड से होगी जांच

सत्यापन के दौरान बीएलओ मतदाताओं का आधार कार्ड भी देखेंगे। इस दौरान एक क्षेत्र का बीएलओ, सुपरवाइजर और एसडीएम दूसरे क्षेत्र के अधिकारियों से जानकारी साझा करेंगे। फिलहाल यह प्रक्रिया ग्रामीण क्षेत्रों में चल रही है और वहीं पर डुप्लीकेट नाम हटाए जाएंगे।