LATEST NEWS

  • Bihar News : वाल्मीकि टाइगर रिजर्व पर्यटकों के लिए फिर से खुला, नए पैकेज, हाथी सफारी और हेलीकॉप्टर सेवा से ईको-टूरिज्म को लगेंगे पंख
  • Bihar News : वाल्मीकि टाइगर रिजर्व पर्यटकों के लिए फिर से खुला, नए पैकेज, हाथी सफारी और हेलीकॉप्टर

  • Kolkata Durga Puja Stampede: चोरबागान पूजा पंडाल में मची भगदड़, कई लोग घायल, सप्तमी के दिन हादसा
  • Kolkata Durga Puja Stampede: चोरबागान पूजा पंडाल में मची भगदड़, कई लोग घायल, सप्तमी के दिन हादसा

  • Bihar News : भाजपा विधायक के करीबी बताए जा रहे शैलेश मिश्रा को गुजरात पुलिस ने बक्सर से उठाया, इस मामले में हुई गिरफ़्तारी
  • Bihar News : भाजपा विधायक के करीबी बताए जा रहे शैलेश मिश्रा को गुजरात पुलिस ने बक्सर से

  • दादा की दुर्दशा..छोटू सिंह का निष्काशन और डॉ एनपी सिंह का ट्रांसफर...जदयू पर जमकर बरसे पूर्व सांसद आनंद मोहन, कहा राजपूत समाज का हो रहा क्रमबद्ध कत्लेआम
  • दादा की दुर्दशा..छोटू सिंह का निष्काशन और डॉ एनपी सिंह का ट्रांसफर...जदयू पर जमकर बरसे पूर्व सांसद आनंद

  • Bihar Crime : वैशाली में प्रेमिका के पिता और स्कूल गार्ड ने रची शिवम की हत्या की साजिश, पुलिस ने दोनों आरोपियों को किया गिरफ्तार
  • Bihar Crime : वैशाली में प्रेमिका के पिता और स्कूल गार्ड ने रची शिवम की हत्या की साजिश,

तलाक की खबरों पर 'U-टर्न': प्रतीक यादव ने अपर्णा संग फोटो डाल लिखा 'All is Good', अफवाह फैलाने वालों के मुंह बंद!

प्रतीक यादव और भाजपा नेत्री अपर्णा यादव के रिश्ते को लेकर सोशल मीडिया पर छिड़ी जंग अब खत्म हो चुकी है। पहले अपर्णा को 'स्वार्थी' बताने और घर तोड़ने का आरोप लगाने वाले प्रतीक यादव ने अचानक अपनी पत्नी के साथ एक खुशनुमा फोटो पोस्ट कर सबको चौंका दिया है

तलाक की खबरों पर 'U-टर्न': प्रतीक यादव ने अपर्णा संग फोटो डा

Lucknow : समाजवादी कुनबे से आ रही बड़ी खबर के अनुसार, प्रतीक यादव और भाजपा नेत्री अपर्णा यादव के बीच तलाक की अटकलों पर अब पूर्णविराम लग गया है। प्रतीक यादव ने सोशल मीडिया पर पत्नी के साथ एक खास तस्वीर साझा कर साफ संदेश दिया है कि उनके रिश्ते में अब 'सब कुछ ठीक' है।

इंस्टाग्राम पोस्ट से मचाया तहलका: "ऑल इज गुड"

पिछले कुछ दिनों से सोशल मीडिया और राजनीतिक गलियारों में प्रतीक और अपर्णा यादव के बीच अनबन और तलाक की खबरें आग की तरह फैल रही थीं। लेकिन अब प्रतीक यादव ने अपनी पत्नी अपर्णा के साथ एक मुस्कुराती हुई तस्वीर पोस्ट की है। प्रतीक ने कैप्शन में लिखा— "All is Good" और साथ ही यह भी जोड़ा कि "हम चैंपियनों का परिवार हैं।" इस एक पोस्ट ने अफवाहों के बाजार को पूरी तरह ठंडा कर दिया है।

तीखे आरोपों से 'यू-टर्न': पहले कहा था 'स्वार्थी'

गौरतलब है कि कुछ समय पहले प्रतीक यादव के एक कथित पोस्ट ने सबको चौंका दिया था, जिसमें उन्होंने अपर्णा पर घर तोड़ने का आरोप लगाया था और उन्हें 'स्वार्थी' बताते हुए तलाक देने तक की बात कही थी। हालांकि, ताजा पोस्ट से यह स्पष्ट हो गया है कि वह नाराजगी अब दूर हो चुकी है। अपर्णा के भाई अमन बिष्ट ने भी इसे विरोधियों की साजिश बताते हुए कहा कि दोनों के बीच कभी कुछ गड़बड़ था ही नहीं।

NSIT
Nsmch

विचारधारा अलग, पर दिल एक: राजनीतिक चर्चाओं को विराम

इन अटकलों को हवा इसलिए भी मिली क्योंकि दोनों अलग-अलग राजनीतिक ध्रुवों पर खड़े हैं। अपर्णा यादव जहाँ भाजपा की मुखर नेता हैं, वहीं प्रतीक यादव समाजवादी पृष्ठभूमि से आते हैं। लोगों ने इसे वैचारिक मतभेद का नतीजा मान लिया था, लेकिन इस 'पावर कपल' ने साबित कर दिया कि उनके निजी रिश्ते और राजनीति दो अलग चीजें हैं।

2011 की वो 'महाशादी' और 8 साल की दोस्ती

अपर्णा और प्रतीक का रिश्ता काफी पुराना है। शादी से पहले दोनों 8 साल तक दोस्त रहे थे। 2011 में जब इनकी शादी हुई, तो वह देश की सबसे चर्चित शादियों में से एक थी। इसमें अमिताभ बच्चन और अनिल अंबानी जैसी हस्तियों ने शिरकत की थी। ब्रिटेन की मैनचेस्टर यूनिवर्सिटी से पढ़ीं अपर्णा और लीड्स यूनिवर्सिटी से डिग्री लेने वाले प्रतीक की एक बेटी भी है, जिसका नाम प्रथमा है।

विरोधियों की साजिश हुई नाकाम

प्रतीक यादव के इस रुख को उनके परिवार की एकता के तौर पर देखा जा रहा है। अपर्णा के परिवार की ओर से जारी बयानों में साफ कहा गया है कि यह मनमुटाव पैदा करने की बाहरी कोशिश थी जो नाकाम रही। फिलहाल तस्वीर में दोनों का सकारात्मक अंदाज यह बयां कर रहा है कि मुलायम परिवार की यह छोटी बहू और बेटा एक बार फिर साथ खड़े हैं।