LATEST NEWS

  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल करने की दी धमकी
  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल

  • Fatuha Patna Liquor Raid
  • कानपुर से पटना पहुंची सवा करोड़ की शराब! खाद की बोरियों के नीचे छिपाकर लाई गई,उत्पाद विभाग का

  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने से जेल में था बंद
  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने

  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप किया बरामद, चालक को किया गिरफ्तार
  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप

  • Siwan Police Raid liquor mafia rinku pandey
  • Siwan Police Raid: कुख्यात शराब तस्कर रिंकू पांडेय के घर छापेमारी, 10,000 रुपये का इनामी फरार

UP Politics: लखनऊ में एक बार फिर पोस्टर वार शुरू, गंगाजल और चालान वाले पोस्टर से बढ़ा सियासी पारा

UP Politics: लखनऊ में एक बार फिर पोस्टर वार शुरू, गंगाजल और

लखनऊ: लखनऊ की सड़कों पर लगे एक नए पोस्टर ने उत्तर प्रदेश की राजनीति में हलचल मचा दी है। इस पोस्टर के जरिये समाजवादी पार्टी ने बीजेपी सरकार पर तीखा हमला बोला है और किसानों व नौजवानों का मुद्दा उठाया है।


अखिलेश यादव को उम्मीद बताया गया

पोस्टर में समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को ‘सिर्फ उम्मीद’ बताते हुए 2027 में पीडीए सरकार बनाने का दावा किया गया है। पोस्टर में सपा मुखिया की बड़ी तस्वीर लगाई गई है, साथ ही शिवपाल यादव और अन्य वरिष्ठ नेताओं की तस्वीरें भी मौजूद हैं।

Diarch GO


बीजेपी पर निशाना

सपा नेता मो. इखलाक की ओर से लगाए गए इस पोस्टर में बीजेपी पर सीधा वार किया गया है। इसमें लिखा गया है – “कभी टोपी, कभी गंगाजल, कभी चालान का बहाना, इनकी सियासत बस झूठ का फसाना। किसान खाद के लिए परेशान, छात्र सड़कों पर झेलें अपमान।”


सोशल मीडिया पर वायरल

राजधानी में लगा यह पोस्टर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इसके साथ ही यह साफ हो गया है कि सपा ने 2027 विधानसभा चुनाव की तैयारी अभी से तेज कर दी है। आने वाले दिनों में पोस्टर पॉलिटिक्स और भी गर्माने की संभावना है।

NSIT
Nsmch


अखिलेश यादव के बयान

अखिलेश यादव लगातार बीजेपी सरकार पर हमलावर हैं। उनका कहना है कि बीजेपी सरकार किसान, नौजवान, मजदूर और कारोबारी विरोधी है। गलत नीतियों की वजह से हर वर्ग परेशान है। किसानों को खाद नहीं मिल रही और खेती को बर्बाद किया जा रहा है।


पीडीए के प्रति दुर्भावना का आरोप

सपा प्रमुख का कहना है कि बीजेपी सरकार के मन में पीडीए वर्ग के लिए दुर्भावना भरी है। उन्होंने कहा कि बीजेपी सरकार जाएगी तभी महंगाई कम होगी, विकास होगा और गरीबों को इलाज मिलेगा। अन्याय और अत्याचार का अंत भी तभी होगा।