LATEST NEWS

  • Bihar News : वाल्मीकि टाइगर रिजर्व पर्यटकों के लिए फिर से खुला, नए पैकेज, हाथी सफारी और हेलीकॉप्टर सेवा से ईको-टूरिज्म को लगेंगे पंख
  • Bihar News : वाल्मीकि टाइगर रिजर्व पर्यटकों के लिए फिर से खुला, नए पैकेज, हाथी सफारी और हेलीकॉप्टर

  • Kolkata Durga Puja Stampede: चोरबागान पूजा पंडाल में मची भगदड़, कई लोग घायल, सप्तमी के दिन हादसा
  • Kolkata Durga Puja Stampede: चोरबागान पूजा पंडाल में मची भगदड़, कई लोग घायल, सप्तमी के दिन हादसा

  • Bihar News : भाजपा विधायक के करीबी बताए जा रहे शैलेश मिश्रा को गुजरात पुलिस ने बक्सर से उठाया, इस मामले में हुई गिरफ़्तारी
  • Bihar News : भाजपा विधायक के करीबी बताए जा रहे शैलेश मिश्रा को गुजरात पुलिस ने बक्सर से

  • दादा की दुर्दशा..छोटू सिंह का निष्काशन और डॉ एनपी सिंह का ट्रांसफर...जदयू पर जमकर बरसे पूर्व सांसद आनंद मोहन, कहा राजपूत समाज का हो रहा क्रमबद्ध कत्लेआम
  • दादा की दुर्दशा..छोटू सिंह का निष्काशन और डॉ एनपी सिंह का ट्रांसफर...जदयू पर जमकर बरसे पूर्व सांसद आनंद

  • Bihar Crime : वैशाली में प्रेमिका के पिता और स्कूल गार्ड ने रची शिवम की हत्या की साजिश, पुलिस ने दोनों आरोपियों को किया गिरफ्तार
  • Bihar Crime : वैशाली में प्रेमिका के पिता और स्कूल गार्ड ने रची शिवम की हत्या की साजिश,

UP NEWS: लखनऊ में नवरात्र और विजयादशमी पर पुलिसकर्मियों की छुट्टियां रद्द, जानिए क्यों अलर्ट मोड पर है राजधानी?

UP NEWS: लखनऊ में नवरात्र और विजयादशमी पर पुलिसकर्मियों की छ

लखनऊ: लखनऊ पुलिस कमिश्नरेट ने बड़ा फैसला लेते हुए सभी पुलिसकर्मियों की छुट्टियां तत्काल प्रभाव से रद्द कर दी हैं। यह आदेश 4 अक्टूबर तक लागू रहेगा। इस दौरान केवल आपात या विशेष परिस्थितियों में ही छुट्टी दी जाएगी। आदेश का उद्देश्य त्योहारों के दौरान राजधानी में सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाए रखना है।

त्योहारों पर सुरक्षा सबसे बड़ी चुनौती

नवरात्रि के मौके पर शहर के प्रमुख मंदिरों में बड़ी संख्या में श्रद्धालु जुटते हैं। वहीं विजयदशमी पर रावण दहन, धार्मिक जुलूस और मेले आयोजित होते हैं। इन कार्यक्रमों में भीड़ और ट्रैफिक के कारण कानून-व्यवस्था बनाए रखना पुलिस प्रशासन के लिए बड़ी चुनौती बन जाता है। इसी वजह से पुलिसकर्मियों को चौकसी बढ़ाने के निर्देश दिए गए हैं।

आदेश जारी, अधिकारियों को भेजी प्रति

संयुक्त पुलिस आयुक्त (कानून एवं व्यवस्था) बबलू कुमार ने आदेश जारी किया है। इसकी प्रति सभी पुलिस उपायुक्त, अपर पुलिस उपायुक्त, सहायक पुलिस आयुक्त, प्रतिसार निरीक्षक और थानाध्यक्षों को भेजी गई है। आदेश में साफ कहा गया है कि लापरवाही किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं होगी।

राजधानी में अलर्ट मोड

त्योहारों के दौरान राजधानी को अलर्ट मोड पर रखा गया है। पुलिसकर्मियों को सख्त निर्देश दिए गए हैं कि किसी भी स्थिति में कानून-व्यवस्था बिगड़ने न पाए। वरिष्ठ अधिकारी लगातार सुरक्षा इंतज़ामों और ट्रैफिक व्यवस्था पर नजर रख रहे हैं।

NSIT
Nsmch

ट्रैफिक और भीड़ प्रबंधन पर जोर

फिलहाल नवरात्रि के चलते मंदिरों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही है। जगह-जगह भजन-कीर्तन हो रहे हैं। इस दौरान ट्रैफिक सबसे बड़ी चुनौती बनकर सामने आ रही है, लेकिन पुलिस विभाग का फोकस सुरक्षा और शांति बनाए रखने पर है।