LATEST NEWS

  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल करने की दी धमकी
  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल

  • Fatuha Patna Liquor Raid
  • कानपुर से पटना पहुंची सवा करोड़ की शराब! खाद की बोरियों के नीचे छिपाकर लाई गई,उत्पाद विभाग का

  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने से जेल में था बंद
  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने

  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप किया बरामद, चालक को किया गिरफ्तार
  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप

  • Siwan Police Raid liquor mafia rinku pandey
  • Siwan Police Raid: कुख्यात शराब तस्कर रिंकू पांडेय के घर छापेमारी, 10,000 रुपये का इनामी फरार

UP Crime News: लखनऊ में कार सवार लुटेरा गैंग को पुलिस ने दबोचा, महिलाओं-लड़कियों को बनाते थे टारगेट

UP Crime News: लखनऊ में कार सवार लुटेरा गैंग को पुलिस ने दबो

लखनऊ: राजधानी लखनऊ में सवारियों को बंधक बनाकर लूट करने वाले गैंग का पर्दाफाश हुआ है। मलिहाबाद पुलिस ने नॉर्थ जोन सर्विलांस टीम की मदद से शुक्रवार रात तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। गिरोह में एक महिला भी शामिल थी, ताकि सवारियों को शक न हो। पुलिस ने इनके पास से 5260 रुपये कैश, एक देशी तमंचा, तीन कारतूस, बांका और कार बरामद की है।


महिला को झांसा देकर बैठाया कार में

1 अगस्त को गैंग ने गोमतीनगर की रहने वाली गीता कनौजिया को कार में बैठाया। उन्होंने कहा कि वे उन्हें संडीला छोड़ देंगे। कार में महिला रामरानी को देख गीता को शक नहीं हुआ और वह बैठ गईं। लेकिन कुछ दूरी पर ही रामरानी और सतीश ने उन्हें पकड़ लिया। मुंह दबाकर जान से मारने की धमकी दी और मंगलसूत्र, कान के सेट, दो सोने की चेन और 12 हजार रुपये कैश लूट लिए। इसके बाद बदमाशों ने गीता को मलिहाबाद चौराहे के पास कार से धक्का देकर नीचे गिरा दिया और फरार हो गए।

Diarch GO


किराए की कार से करते थे वारदात

इंस्पेक्टर मलिहाबाद सुरेंद्र सिंह भाटी ने बताया कि बरामद कार दुबग्गा निवासी वीरपाल की है। गिरोह का सरगना प्रेम कुमार वर्मा (55) ने इसे 1200 रुपये रोज के किराए पर लिया था। वह नंबर प्लेट पर मिट्टी लगाकर पुलिस को चकमा देता था।


पुराने केसों में भी शामिल प्रेम

गिरोह का सरगना प्रेम के खिलाफ हत्या की कोशिश, लूट और अवैध असलहा रखने जैसे चार मामले पहले से दर्ज हैं। पूछताछ में उसने सीतापुर, हरदोई और शाहजहांपुर में भी लूट की वारदातें कबूल कीं। पुलिस अब उसके फोन और अन्य कार मालिकों के जरिए बाकी मामलों की जांच कर रही है।

NSIT
Nsmch


पुलिस ने ऐसे पकड़ा

एसीपी मलिहाबाद सुजीत दूबे के मुताबिक, गीता से मिली जानकारी और सीसीटीवी फुटेज की मदद से पुलिस ने करीब 100 कैमरे खंगाले। बारिश में नंबर प्लेट पर लगी मिट्टी धुल जाने से सही नंबर मिला और पुलिस कार मालिक तक पहुंच गई। वहां से प्रेम का पता चला और उसे उसके साथियों सतीश गुप्ता और रामरानी समेत गिरफ्तार कर लिया गया।