LATEST NEWS

  • Naubatpur Traffic
  • Naubatpur Traffic: पटना के नौबतपुर में ट्रैफिक जाम पर उठे सवाल, CCTV फुटेज जांचने की मांग

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

  •  credit card
  • credit card: दिवाली पर HDFC, SBI, ICICI और Axis बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदारी पर छूट,

  • Kylie jenner
  • Kylie jenner: 4410 हीरे और 1,000 घंटे की मेहनत, जानें काइली जेनर की फैंटेसी ब्रा की खासियत

  • IT companies hiring
  • IT companies hiring: IT सेक्टर में लौटी भर्ती की रफ्तार, 5 बड़ी कंपनियों में कर्मचारियों की संख्या बढ़ी

UP NEWS: लखनऊ में रेड ड्रैगन रेस्टोरेंट में डिनर के दौरान विवाद, बदसलूकी और हाथापाई के बाद पुलिस ने 4 लोगों को किया गिरफ्तार

UP NEWS: लखनऊ में रेड ड्रैगन रेस्टोरेंट में डिनर के दौरान वि

लखनऊ: लखनऊ के विभूतिखंड इलाके में मंगलवार देर रात एक रेस्टोरेंट में उस वक्त हंगामा मच गया, जब डिनर करने पहुंचे एक परिवार और रेस्टोरेंट कर्मचारियों के बीच मामूली कहासुनी ने झगड़े का रूप ले लिया। मामला इतना बिगड़ गया कि पुलिस को मौके पर बुलाना पड़ा। फिलहाल पुलिस ने दोनों पक्षों से 4 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है।

ऑर्डर लेने में लापरवाही, फिर बहस और धक्का-मुक्की का आरोप

पीड़ित परिवार की महिला ने आरोप लगाया कि रेस्टोरेंट स्टाफ ने समय पर ऑर्डर नहीं लिया और जब इस पर बात की गई तो कर्मचारियों ने बदसलूकी शुरू कर दी। महिला का कहना है कि स्टाफ ने गाली-गलौज की और परिवार के साथ धक्का-मुक्की भी की। महिला ने यह भी कहा कि जब उन्होंने विरोध किया तो रेस्टोरेंट स्टाफ ने उल्टा उन्हें ही दोषी ठहराने की कोशिश की और पुलिस को बुला लिया।

ग्राहकों ने की बीच-बचाव की कोशिश, पर नहीं थमा मामला

विवाद बढ़ता देख रेस्टोरेंट में मौजूद अन्य ग्राहकों ने दोनों पक्षों को शांत कराने की कोशिश की, लेकिन तब तक माहौल काफी तनावपूर्ण हो चुका था। हालात काबू से बाहर होते देख पुलिस को मौके पर बुलाना पड़ा।

पुलिस ने चार लोगों को किया गिरफ्तार

विभूतिखंड थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों को अलग कर स्थिति को नियंत्रण में लिया। पुलिस के अनुसार विवाद की शुरुआत खाने के ऑर्डर को लेकर हुई थी, लेकिन बात बढ़ते-बढ़ते गाली-गलौज और हाथापाई तक पहुंच गई। फिलहाल पुलिस ने दोनों पक्षों से कुल 4 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है और मामले में आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

NSIT
Nsmch