LATEST NEWS

  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल करने की दी धमकी
  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल

  • Fatuha Patna Liquor Raid
  • कानपुर से पटना पहुंची सवा करोड़ की शराब! खाद की बोरियों के नीचे छिपाकर लाई गई,उत्पाद विभाग का

  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने से जेल में था बंद
  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने

  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप किया बरामद, चालक को किया गिरफ्तार
  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप

  • Siwan Police Raid liquor mafia rinku pandey
  • Siwan Police Raid: कुख्यात शराब तस्कर रिंकू पांडेय के घर छापेमारी, 10,000 रुपये का इनामी फरार

PM Modi Birthday: पीएम मोदी का 75वां जन्मदिन, काशी में 75 किलो लड्डू का स्पेशल केक, देशभर में जश्न का माहौल

PM Modi Birthday: पीएम मोदी का 75वां जन्मदिन, काशी में 75 कि

वाराणसी: आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 75वां जन्मदिन है। इस मौके पर पूरे देश में उत्सव का माहौल है। खासकर उनके संसदीय क्षेत्र वाराणसी में सुबह से शाम तक विशेष कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। कहीं सोहर गाए जा रहे हैं तो कहीं 75 किलो लड्डू का केक बनाकर लोगों में बांटा जा रहा है।


काशी में सेवा पखवाड़ा और धार्मिक आयोजन

जानकारी के मुताबिक, वाराणसी में बीजेपी कार्यकर्ता और पदाधिकारी बीते 15 दिनों से तैयारियों में जुटे थे। बुधवार से 2 अक्टूबर यानी गांधी जयंती तक सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम चलाया जाएगा। नमो घाट पर शाम 5:45 बजे विशेष गंगा आरती होगी, जबकि दशाश्वमेध घाट पर भी विशेष गंगा आरती का आयोजन किया जाएगा। वहीं, 13 प्रमुख मंदिरों में विशेष पूजा और आरती की व्यवस्था की गई है।

Diarch GO


रक्तदान और सेवा कार्यक्रम

पीएम मोदी के जन्मदिन पर वाराणसी महानगर में तीन जगहों पर रक्तदान शिविर लगाए गए हैं। इनमें आईएमए ब्लड बैंक, मंडलीय अस्पताल और ईएसआईसी हॉस्पिटल शामिल हैं। सुबह 9 बजे से वृद्धा आश्रम और अनाथालयों में फल वितरण भी किया गया।


विरासत और विकास का संगम

पीएम मोदी के तीसरे कार्यकाल को लेकर एक विशेष पुस्तिका ‘विरासत और विकास का संगम’ भी लॉन्च की जाएगी। शाम 5 बजे जवाहर नगर एक्सटेंशन स्थित जनसंपर्क कार्यालय पर 75 किलो लड्डू का केक काटा जाएगा। इस मौके पर लोकगायक डॉ. मन्नू यादव और गायिका करीना पांडेय सोहर गीत प्रस्तुत करेंगी।

NSIT
Nsmch


मंदिरों में विशेष पूजा

काशी के महावीर मंदिर, सारंगनाथ मंदिर, शास्त्री घाट हनुमान मंदिर, शैलपुत्री मंदिर, स्वामीनारायण मंदिर, कृतिवासेश्वर मंदिर, लोलाकेश्वर महादेव मंदिर, बटुक भैरव मंदिर और चंडिका मंदिर सहित 13 प्रमुख देवालयों में विशेष पूजा और आरती की जा रही है। इनमें स्थानीय जनप्रतिनिधि और बीजेपी पदाधिकारी भी शामिल हो रहे हैं।