LATEST NEWS

  • Bihar News : वाल्मीकि टाइगर रिजर्व पर्यटकों के लिए फिर से खुला, नए पैकेज, हाथी सफारी और हेलीकॉप्टर सेवा से ईको-टूरिज्म को लगेंगे पंख
  • Bihar News : वाल्मीकि टाइगर रिजर्व पर्यटकों के लिए फिर से खुला, नए पैकेज, हाथी सफारी और हेलीकॉप्टर

  • Kolkata Durga Puja Stampede: चोरबागान पूजा पंडाल में मची भगदड़, कई लोग घायल, सप्तमी के दिन हादसा
  • Kolkata Durga Puja Stampede: चोरबागान पूजा पंडाल में मची भगदड़, कई लोग घायल, सप्तमी के दिन हादसा

  • Bihar News : भाजपा विधायक के करीबी बताए जा रहे शैलेश मिश्रा को गुजरात पुलिस ने बक्सर से उठाया, इस मामले में हुई गिरफ़्तारी
  • Bihar News : भाजपा विधायक के करीबी बताए जा रहे शैलेश मिश्रा को गुजरात पुलिस ने बक्सर से

  • दादा की दुर्दशा..छोटू सिंह का निष्काशन और डॉ एनपी सिंह का ट्रांसफर...जदयू पर जमकर बरसे पूर्व सांसद आनंद मोहन, कहा राजपूत समाज का हो रहा क्रमबद्ध कत्लेआम
  • दादा की दुर्दशा..छोटू सिंह का निष्काशन और डॉ एनपी सिंह का ट्रांसफर...जदयू पर जमकर बरसे पूर्व सांसद आनंद

  • Bihar Crime : वैशाली में प्रेमिका के पिता और स्कूल गार्ड ने रची शिवम की हत्या की साजिश, पुलिस ने दोनों आरोपियों को किया गिरफ्तार
  • Bihar Crime : वैशाली में प्रेमिका के पिता और स्कूल गार्ड ने रची शिवम की हत्या की साजिश,

UP weather: यूपी वालों तैयार हो जाए अब अगले 5 दिनों तक नहीं होगी बारिश, गर्मी-उमस से लोगों को नहीं मिलेगी राहत

UP weather: यूपी वालों तैयार हो जाए अब अगले 5 दिनों तक नहीं

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में एक बार फिर से गर्मी और उमस ने लोगों को परेशान करना शुरू कर दिया है। दिन चढ़ते ही धूप तेज हो जाती है और पसीना छुड़ा देती है। मौसम विभाग का कहना है कि आने वाले कुछ दिनों तक यही हाल रहने वाला है।

21 से 25 सितंबर तक का अनुमान

21 सितंबर को पूर्वी उत्तर प्रदेश के कुछ जिलों में हल्की बारिश और गरज-चमक देखने को मिल सकती है। वहीं पश्चिमी यूपी में आसमान साफ और मौसम शुष्क रहेगा। 22 और 23 सितंबर को भी पश्चिमी यूपी में धूप और उमस बनी रहेगी, जबकि गोरखपुर और उसके आसपास हल्की बूंदाबांदी हो सकती है। इसी तरह 24 और 25 सितंबर को भी पश्चिमी यूपी में लोग धूप और उमस से जूझते रहेंगे। पूर्वी यूपी के कुछ इलाकों में हल्की बारिश जरूर होगी लेकिन राहत बहुत ज्यादा नहीं मिलेगी।

पूर्वी यूपी में हल्की राहत

पूर्वी यूपी के कुछ जिलों में बूंदाबांदी से थोड़ी राहत मिल सकती है। हालांकि भारी बारिश की कोई संभावना नहीं है। मौसम विभाग का कहना है कि 25 सितंबर के बाद बंगाल की खाड़ी में बनने वाले निम्न दबाव का असर दिखाई देगा। इसके चलते 26 सितंबर को पश्चिमी यूपी के कुछ हिस्सों और पूर्वी यूपी के कई जिलों में बारिश हो सकती है।

तापमान का हाल

शनिवार को उरई सबसे गर्म रहा, जहां अधिकतम तापमान 36.6 डिग्री दर्ज हुआ। कानपुर में 36.4 डिग्री और आगरा में 35.6 डिग्री तापमान रहा। मौसम विभाग का कहना है कि रविवार को तापमान में थोड़ी और बढ़ोतरी हो सकती है।

NSIT
Nsmch

धूप और उमस से लोग बेहाल

लखनऊ, मेरठ, आगरा, कानपुर और आसपास के जिलों में सुबह से ही धूप और उमस लोगों को परेशान कर रही है। गांवों में किसान इस भीषण गर्मी में खेतों में काम करने को मजबूर हैं। वहीं शहरों में लोग सुबह से ही पंखे और एसी का सहारा ले रहे हैं। अभी किसी बड़ी मौसम प्रणाली का असर प्रदेश में नहीं है, इसलिए अगले चार से पांच दिन तक लोगों को तेज धूप और उमस झेलनी पड़ेगी। 25 सितंबर के बाद ही हल्की बारिश से थोड़ी राहत मिलने की संभावना है।