LATEST NEWS

  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल करने की दी धमकी
  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल

  • Fatuha Patna Liquor Raid
  • कानपुर से पटना पहुंची सवा करोड़ की शराब! खाद की बोरियों के नीचे छिपाकर लाई गई,उत्पाद विभाग का

  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने से जेल में था बंद
  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने

  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप किया बरामद, चालक को किया गिरफ्तार
  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप

  • Siwan Police Raid liquor mafia rinku pandey
  • Siwan Police Raid: कुख्यात शराब तस्कर रिंकू पांडेय के घर छापेमारी, 10,000 रुपये का इनामी फरार

UP weather: यूपी वालों तैयार हो जाएं 48 घंटों के दौरान भारी बारिश का अलर्ट जारी, जानिए अपने जिलों के हाल!

UP weather: यूपी वालों तैयार हो जाएं 48 घंटों के दौरान भारी

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में दिन के समय तेज धूप निकल रही है, जिससे लोगों को गर्मी और उमस का सामना करना पड़ रहा है। लेकिन मौसम विभाग का कहना है कि अब मौसम करवट बदलने वाला है। अगले कुछ घंटों में कई जिलों में बारिश होने की संभावना जताई गई है।


48 घंटे तक अलर्ट जारी

मौसम विभाग ने पूरे प्रदेश के लिए 48 घंटे का अलर्ट जारी किया है। 11 सितंबर को पश्चिमी और पूर्वी यूपी के कई हिस्सों में गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है। पूर्वी यूपी के लिए भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है, जबकि पश्चिमी यूपी में फिलहाल हल्की बरसात के ही आसार हैं।

Diarch GO


किन जिलों में होगी भारी बारिश

गुरुवार को बलरामपुर, सिद्धार्थनगर, महाराजगंज और कुशीनगर जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। इसके अलावा श्रावस्ती, बलिया, देवरिया, सोनभद्र, गोरखपुर, संतकबीरनगर, बस्ती, गोंडा, बहराइच, लखीमपुर खीरी, पीलीभीत और ललितपुर में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है।

12 सितंबर को भी पश्चिमी और पूर्वी यूपी में कहीं-कहीं गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ सकती हैं। इस दौरान प्रदेश के कई हिस्सों में भारी बारिश होने की भी आशंका है।

NSIT
Nsmch


नेपाल और उत्तराखंड सीमा से सटे जिले

मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के अनुसार मानसून की द्रोणी उत्तर की ओर खिसक गई है। इसके चलते तराई इलाकों में अच्छी बारिश होने की संभावना है। बंगाल की खाड़ी से उठा निम्न दबाव का क्षेत्र इस समय दक्षिणी राजस्थान पर सक्रिय है। इसी वजह से 11 सितंबर को नेपाल सीमा से लगे जिलों में मध्यम से भारी बारिश के आसार हैं। 12 सितंबर को इसका असर पश्चिमी यूपी तक पहुंचेगा, खासकर उत्तराखंड सीमा से सटे जिलों में। हालांकि 13 सितंबर से बारिश की तीव्रता कम होने लगेगी।


शुष्क रहेगा बाकी प्रदेश

उत्तर प्रदेश के उत्तरी हिस्से को छोड़कर बाकी जिलों में मौसम ज्यादातर शुष्क रहेगा। कहीं-कहीं हल्की बारिश जरूर हो सकती है, लेकिन सामान्य तौर पर मौसम शुष्क और उमसभरा ही बना रहेगा।