LATEST NEWS

  • Bihar News : प्रशासनिक गलती से बच्चे का नवोदय विद्यालय में रुका एडमिशन, पटना हाईकोर्ट ने दाखिला का दिया आदेश
  • Bihar News : प्रशासनिक गलती से बच्चे का नवोदय विद्यालय में रुका एडमिशन, पटना हाईकोर्ट ने दाखिला का

  • वैशाली में गंगा और गंडक का तांडव: हाजीपुर के दर्जनों गांव जलमग्न, डीआरसीसी में घुसा पानी, पलायन को मजबूर लोग
  • वैशाली में गंगा और गंडक का तांडव: हाजीपुर के दर्जनों गांव जलमग्न, डीआरसीसी में घुसा पानी, पलायन को

  • Bihar Cabinet Controversy:
  • बिहार कैबिनेट में ठेका बहाली पर घमासान: दो वरिष्ठ मंत्रियों में तीखी बहस, CM को करना पड़ा हस्तक्षेप

  • कोसी नदी के जलस्तर में उफान: बराज से डिस्चार्ज 2.29 लाख क्यूसेक पार, तटीय इलाकों में अलर्ट
  • कोसी नदी के जलस्तर में उफान: बराज से डिस्चार्ज 2.29 लाख क्यूसेक पार, तटीय इलाकों में अलर्ट

  • Bihar News : भोजपुर में युवक को गोली मारे जाने पर परिजनों का फूटा गुस्सा, सड़क जाम कर की आरोपी की गिरफ्तारी की मांग
  • Bihar News : भोजपुर में युवक को गोली मारे जाने पर परिजनों का फूटा गुस्सा, सड़क जाम कर

UP weather: यूपी वाले सावधान हो जाएं 12 और 13 को जमकर बरसेंगे बदरा, लखनऊ से प्रयागराज तक भारी बारिश का अलर्ट

UP weather: यूपी वाले सावधान हो जाएं 12 और 13 को जमकर बरसेंग

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में लगातार बारिश से मौसम सुहाना बना हुआ है। मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले दिनों में भीगने का सिलसिला थमने वाला नहीं है। 12 और 13 अगस्त को भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना जताई गई है। वहीं 10 अगस्त को भी तेज बारिश हो सकती है।


कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

सहारनपुर और बिजनौर समेत कई जिलों में भारी बारिश की चेतावनी दी गई है। रविवार को पश्चिमी और पूर्वी यूपी के कुछ इलाकों में बारिश और गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ने के आसार हैं। पश्चिमी यूपी में कुछ स्थानों पर भारी बारिश की संभावना है, जबकि पूर्वी यूपी में फिलहाल भारी बारिश के आसार कम हैं।

Diarch GO


इन जगहों पर गरजेंगे बादल और चमकेगी बिजली

मौसम विभाग ने सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बिजनौर और आसपास के इलाकों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। इसके अलावा शामली, मुजफ्फरनगर, बागपत, मेरठ, गाजियाबाद, हापुड़, गौतम बुद्ध नगर और सहारनपुर में बादल गरजने और बिजली चमकने की संभावना है। बुलंदशहर, अलीगढ़, कासगंज, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर, संभल, बदायूं और आसपास के क्षेत्रों में भी यही स्थिति रह सकती है।


ताज़ा बारिश के आंकड़े

शनिवार को आगरा ताज में 25.8 मिमी, अलीगढ़ में 20.2 मिमी, मुरादाबाद में 10.6 मिमी, बलिया में 13.2 मिमी, हरदोई में 12.1 मिमी, इटावा में 4 मिमी, बांदा में 7.6 मिमी, मेरठ में 6.2 मिमी, मुजफ्फरनगर में 1 मिमी और शाहजहांपुर में 2.4 मिमी बारिश दर्ज की गई। लखनऊ में अधिकतम तापमान 31.5 डिग्री और न्यूनतम 25.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

NSIT
Nsmch


तापमान का हाल

अलीगढ़ में 27.6 डिग्री, आगरा ताज में 30.4 डिग्री, प्रयागराज में 32.8 डिग्री, वाराणसी बीएचयू में 32.9 डिग्री और कानपुर में 32.5 डिग्री तापमान दर्ज हुआ। मौसम विभाग के अनुसार, 12, 13 और 14 अगस्त को पूरे प्रदेश में बारिश होगी। मंगलवार और बुधवार को कुछ जगहों पर भारी बारिश हो सकती है, जबकि गुरुवार और शुक्रवार को सिर्फ भारी बारिश का अलर्ट रहेगा।


मौसम से मिली राहत

बारिश से फिलहाल पूरे प्रदेश में मौसम सुहाना हो गया है। ग्रामीण इलाकों में तापमान शहरों के मुकाबले थोड़ा ठंडा है, जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिल रही है।