LATEST NEWS

  • वैशाली में गंगा और गंडक का तांडव: हाजीपुर के दर्जनों गांव जलमग्न, डीआरसीसी में घुसा पानी, पलायन को मजबूर लोग
  • वैशाली में गंगा और गंडक का तांडव: हाजीपुर के दर्जनों गांव जलमग्न, डीआरसीसी में घुसा पानी, पलायन को

  • Bihar Cabinet Controversy:
  • बिहार कैबिनेट में ठेका बहाली पर घमासान: दो वरिष्ठ मंत्रियों में तीखी बहस, CM को करना पड़ा हस्तक्षेप

  • कोसी नदी के जलस्तर में उफान: बराज से डिस्चार्ज 2.29 लाख क्यूसेक पार, तटीय इलाकों में अलर्ट
  • कोसी नदी के जलस्तर में उफान: बराज से डिस्चार्ज 2.29 लाख क्यूसेक पार, तटीय इलाकों में अलर्ट

  • Bihar News : भोजपुर में युवक को गोली मारे जाने पर परिजनों का फूटा गुस्सा, सड़क जाम कर की आरोपी की गिरफ्तारी की मांग
  • Bihar News : भोजपुर में युवक को गोली मारे जाने पर परिजनों का फूटा गुस्सा, सड़क जाम कर

  • बगहा में बेखौफ अपराधियों का तांडव: उप मुखिया और वार्ड पार्षद को मारी गोली, गंभीर हालत मे बेतिया GMCH रेफर
  • बगहा में बेखौफ अपराधियों का तांडव: उप मुखिया और वार्ड पार्षद को मारी गोली, गंभीर हालत मे बेतिया

UP weather: भीषण गर्मी से जनता का हाल बेहाल, जानिए कब होंगे बारिश के दर्शन?

UP weather: भीषण गर्मी से जनता का हाल बेहाल, जानिए कब होंगे

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में इन दिनों भीषण गर्मी और उमस ने लोगों का जीना मुश्किल कर दिया है। दिन में तेज धूप और चिलचिलाती गर्मी से लोग बेहाल हैं। कई इलाकों में हालात ऐसे हैं कि लोग दिन के समय घर से बाहर निकलने से बच रहे हैं। मजबूरी में जो लोग निकल भी रहे हैं, उन्हें गर्म हवा और पसीने से जूझना पड़ रहा है। रात में भी गर्मी कम नहीं हो रही है। पंखों से गर्म हवा ही निकल रही है और बिना एसी या कूलर के सो पाना मुश्किल हो गया है।


कब मिलेगी राहत?

मौसम विभाग के मुताबिक, 48 घंटे बाद यानी 22 अगस्त से मौसम में बदलाव आ सकता है। फिलहाल 20 और 21 अगस्त को हल्की बारिश की उम्मीद है लेकिन भारी बारिश की कोई संभावना नहीं है।

Diarch GO


20 और 21 अगस्त का हाल

20 अगस्त को प्रदेश के कुछ हिस्सों में गरज चमक के साथ हल्की बारिश हो सकती है। हालांकि इस दौरान भारी बारिश की कोई चेतावनी नहीं दी गई है। 21 अगस्त को भी ऐसा ही मौसम बना रहेगा। पश्चिमी यूपी के कुछ और पूर्वी यूपी के कई इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है।


22 अगस्त से बदलेगा मौसम

मौसम विभाग का कहना है कि 22 अगस्त से प्रदेश का मौसम पूरी तरह बदल सकता है। इस दिन पश्चिमी यूपी के कई हिस्सों में और पूर्वी यूपी के लगभग सभी जिलों में बारिश और गरज चमक के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है। पश्चिमी यूपी में कहीं-कहीं भारी बारिश हो सकती है, जबकि पूर्वी यूपी में भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है।

NSIT
Nsmch


23 और 24 अगस्त को मूसलाधार बारिश के आसार

23 अगस्त को पूरे पश्चिमी और पूर्वी यूपी में बारिश का दौर तेज हो सकता है। अधिकतर इलाकों में गरज के साथ अच्छी बारिश होगी। 24 अगस्त को भी यही स्थिति बनी रहेगी। इस दिन भी दोनों क्षेत्रों में भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना है और अलर्ट जारी किया गया है।


25 अगस्त तक जारी रहेगा बारिश का सिलसिला

25 अगस्त को पश्चिमी यूपी के लगभग सभी जिलों में अच्छी बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग ने यहां भारी से बहुत भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। पूर्वी यूपी में कई जगहों पर बारिश हो सकती है, लेकिन यहां भारी बारिश केवल कुछ क्षेत्रों में ही होने के आसार हैं।