LATEST NEWS

  • Bihar News : वाल्मीकि टाइगर रिजर्व पर्यटकों के लिए फिर से खुला, नए पैकेज, हाथी सफारी और हेलीकॉप्टर सेवा से ईको-टूरिज्म को लगेंगे पंख
  • Bihar News : वाल्मीकि टाइगर रिजर्व पर्यटकों के लिए फिर से खुला, नए पैकेज, हाथी सफारी और हेलीकॉप्टर

  • Kolkata Durga Puja Stampede: चोरबागान पूजा पंडाल में मची भगदड़, कई लोग घायल, सप्तमी के दिन हादसा
  • Kolkata Durga Puja Stampede: चोरबागान पूजा पंडाल में मची भगदड़, कई लोग घायल, सप्तमी के दिन हादसा

  • Bihar News : भाजपा विधायक के करीबी बताए जा रहे शैलेश मिश्रा को गुजरात पुलिस ने बक्सर से उठाया, इस मामले में हुई गिरफ़्तारी
  • Bihar News : भाजपा विधायक के करीबी बताए जा रहे शैलेश मिश्रा को गुजरात पुलिस ने बक्सर से

  • दादा की दुर्दशा..छोटू सिंह का निष्काशन और डॉ एनपी सिंह का ट्रांसफर...जदयू पर जमकर बरसे पूर्व सांसद आनंद मोहन, कहा राजपूत समाज का हो रहा क्रमबद्ध कत्लेआम
  • दादा की दुर्दशा..छोटू सिंह का निष्काशन और डॉ एनपी सिंह का ट्रांसफर...जदयू पर जमकर बरसे पूर्व सांसद आनंद

  • Bihar Crime : वैशाली में प्रेमिका के पिता और स्कूल गार्ड ने रची शिवम की हत्या की साजिश, पुलिस ने दोनों आरोपियों को किया गिरफ्तार
  • Bihar Crime : वैशाली में प्रेमिका के पिता और स्कूल गार्ड ने रची शिवम की हत्या की साजिश,

UP weather: यूपी में गर्मी और उमस से जनता का बुरा हाल, 11 के बाद गर्मी से मिलेगी राहत!

UP weather: यूपी में गर्मी और उमस से जनता का बुरा हाल, 11 के

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के कई हिस्सों में बीते कुछ दिनों से हो रही हल्की बारिश से लोगों को कोई खास राहत नहीं मिल पाई है। बारिश के बावजूद गर्मी और उमस ने लोगों को परेशान कर रखा है। मौसम विभाग का कहना है कि फिलहाल 8 से 10 सितंबर तक प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में केवल हल्की और बिखरी हुई बारिश ही होगी।

8 से 10 सितंबर तक हल्की बारिश की संभावना

रविवार, 8 सितंबर को प्रदेश के पश्चिमी हिस्सों में कुछ जगहों पर और पूर्वी यूपी में अलग-अलग स्थानों पर हल्की बारिश और गरज के साथ बूंदाबांदी हो सकती है। 9 सितंबर को भी कुछ इसी तरह का मौसम रहने की संभावना है। कहीं-कहीं हल्की बारिश हो सकती है लेकिन तेज बारिश की उम्मीद नहीं है। 10 सितंबर को भी यही स्थिति बनी रहेगी और अधिकतर जगहों पर केवल छिटपुट बारिश ही होगी।

11 से 13 सितंबर के बीच भारी बारिश का अलर्ट

मौसम वैज्ञानिकों ने जानकारी दी है कि 11 सितंबर से प्रदेश में भारी बारिश की शुरुआत हो सकती है। सबसे पहले तराई के जिलों में इसका असर दिखेगा। इसके बाद 12 और 13 सितंबर को पश्चिमी और पूर्वी उत्तर प्रदेश के कई इलाकों में जोरदार बारिश हो सकती है। मौसम विभाग ने इस दौरान लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है।

बारिश क्यों नहीं हो रही?

मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के अनुसार, इस समय उत्तर प्रदेश में कोई प्रभावी मौसम तंत्र सक्रिय नहीं है। उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी में बना कम दबाव का क्षेत्र अब पश्चिम भारत की ओर चला गया है और राजस्थान के ऊपर जाकर कमजोर हो गया है। इस वजह से मॉनसून की लाइन (द्रोणी) अपनी सामान्य स्थिति से दक्षिण की ओर खिसक गई है। यही कारण है कि प्रदेश में पिछले कुछ दिनों से ठीक से बारिश नहीं हो पाई।

NSIT
Nsmch

तापमान बढ़ने से बढ़ी उमस

हालांकि बंगाल की खाड़ी से नमी आ रही है, जिससे कुछ इलाकों में हल्की बारिश और गरज के साथ बादल बन रहे हैं, लेकिन तापमान सामान्य से अधिक होने के कारण उमस भी बढ़ गई है। लोगों को दिन में गर्मी और रात में चिपचिपी उमस से राहत नहीं मिल रही है।

तराई क्षेत्र में सबसे ज्यादा असर

11 से 13 सितंबर के बीच जब मॉनसून की धारा फिर उत्तर की ओर लौटेगी, तो सबसे ज्यादा असर उत्तर प्रदेश के तराई वाले जिलों में देखने को मिलेगा। इन जिलों में भारी बारिश की संभावना जताई गई है, जबकि अन्य हिस्सों में मौसम ज्यादातर शुष्क रहेगा और केवल कुछ जगहों पर ही हल्की बारिश हो सकती है।