LATEST NEWS

  • भारत-नेपाल सीमा पर एसएसबी की बड़ी कार्रवाई: बाइक की सीट के नीचे छिपाकर ले जाया जा रहा देशी कट्टा और कारतूस बरामद, दो युवक हिरासत में
  • भारत-नेपाल सीमा पर एसएसबी की बड़ी कार्रवाई: बाइक की सीट के नीचे छिपाकर ले जाया जा रहा देशी

  • मधुबनी में सनसनीखेज वारदात : प्रेमी ने  22 वर्षीय नवविवाहिता पूर्व प्रेमिका को चाकू से गोदकर उतारा मौत के घाट, गांव में तनाव
  • मधुबनी में सनसनीखेज वारदात : प्रेमी ने 22 वर्षीय नवविवाहिता पूर्व प्रेमिका को चाकू से गोदकर उतारा

  • Bihar Crime:शराब तस्करी का बड़ा खेल बेनकाब, ट्रक के गुप्त तहखाने से 45 लाख की विदेशी शराब बरामद
  • Bihar Crime:शराब तस्करी का बड़ा खेल बेनकाब, ट्रक के गुप्त तहखाने से 45 लाख की विदेशी शराब बरामद

  • मोतिहारी में मनरेगा घोटाला: धरातल से मजदूर गायब, ऐप पर 181 की फर्जी हाजिरी, एसडीओ की जांच के बाद पंचायत समिति पति हिरासत मे
  • मोतिहारी में मनरेगा घोटाला: धरातल से मजदूर गायब, ऐप पर 181 की फर्जी हाजिरी, एसडीओ की जांच के

  • Bihar Crime: रामनवमी की रात बड़ी चोरी, घर से 46 लाख का माल उड़ाकर फरार हुए चोर
  • Bihar Crime: रामनवमी की रात बड़ी चोरी, घर से 46 लाख का माल उड़ाकर फरार हुए चोर

pawan-jyoti singh controversy - जो अपने लिए टिकट नहीं हासिल कर सके, वह मुझे क्या टिकट दिलाएंगे, पवन सिंह पर पत्नी ज्योति सिंह का आरोप – लगाया गर्भ निरोधक दवा खिलाने का आरोप

pawan-jyoti singh controversy - ज्योति सिंह ने पवन सिंह पर दवा देकर गर्भपात कराने का आरोप लगाया है। साथ ही चुुनाव लड़ने को लेकर भी पवन सिंह के सामने बड़ी शर्त रख दी है।

pawan-jyoti singh controversy - जो अपने लिए टिकट नहीं हासिल

Lucknow - भोजपुरी के पावर स्टार पवन सिंह और पत्नी ज्योति सिंह के बीच का विवाद अब खुलकर सामने आ गया है। जहां पहले पवन सिंह ने ज्योति सिंह पर कई आरोप लगाए और कहा कि यह सारा नाटक चुनाव का टिकट पाने के लिए किया जा रहा है। पवन सिंह ने इस दौरान खुद को पीड़ित बताया। वहीं अब ज्योति सिंह ने भी  पवन सिंह के आरोपों का खुलकर जवाब दिया है। उन्होंने पवन सिंह पर आरोप लगाया है कि उन्होंने पवन सिंह पर गर्भ निरोधक दवा खिलाने का भी गंभीर आरोप लगाया है। 

मुझे टिकट नहीं दिला सकते 

ज्योति सिंह ने प्रेस कॉन्फ्रेंस पर पवन सिंह के हर सवाल का एक-एक कर जवाब दिया है। ज्योति सिंह ने कहा कि जो इंसान पार्टी में 15 साल से काम करते हुए खुद को टिकट नहीं दिला पाया, वो हमें क्या दिलाएंगे?

पवन सिंह के सामने रखी यह शर्त

ज्योति सिंह ने कहा कि अगर पवन सिंह पत्नी के रूप में स्वीकार कर लेते हैं तो मैं चुनाव नहीं लड़ूंगी। पवन सिंह के साथ रहने के लिए मैं अपने मायके भी नहीं जाऊंगी। बताते चलें कि ज्योति सिंह आरजेडी के संपर्क में हैं, चुनाव लड़ने को लेकर पार्टी नेताओं से कई दौर की बैठक भी हो चुकी है। माना जा रहा है कि काराकाट सीट से उन्हें टिकट मिल सकता है।

 यूपी की बेटी, बिहार की बहू

  इस दौरान ज्योति सिंह ने पीएम मोदी, गृहमंत्री अमित शाह और सीएम योगी से भी सवाल करते हुए अपने लिए न्याय की गुहार लगाई है। ज्योति सिंह ने कहा कि पीएम मोदी की ओर से ऑपरेशन सिंदूर चलाया गया था, क्या मैं समाज की बेटी नहीं हूं? क्या मेरा सिंदूर मायने नहीं रखता है? मैं यूपी की बेटी हूं और बिहार की बहू हूं। हमारे सिंदूर का मान सम्मान रखा जाए।

NSIT
Nsmch

गर्भ निरोध दवा खिलाई

वहीं, पवन सिंह के बच्चे के लिए तरसने वाले बयान पर ज्योति सिंह ने कहा कि जो लोग बच्चे के लिए तरसते हैं, वो दवाइयां नहीं खिलाते हैं। मुझे कई बार दवा खिलाई गई। ज्योति ने अपने पति पवन सिंह पर गर्भ निरोधक दवा खिलाने का भी गंभीर आरोप लगाया है।  ज्योति ने आरोप लगाया कि पवन सिंह कहते थे कि अगर ज्यादा प्रताड़ित हो तो बालकनी से कूद जाओ। ज्योति सिंह ने बताया कि पवन सिंह की प्रताड़ना से उन्होंने एक बार 25 नींद की गोली खा ली थी। तब मुझे देर रात अस्पताल ले जाया गया था।

ज्योति सिंह ने यह भी कहा कि पवन सिंह के फैन आए दिन हमें धमकी देते हैं। ज्योति सिंह ने एसएचओ उपेंद्र सिंह पर धमकी देने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि SHO ने मुकदमा दर्ज करने की धमकी दी थी। एसएचओ उपेंद्र सिंह सुशांत गोल्फ सिटी थाने के थाना प्रभारी है।

लोकसभा चुनाव में मेरा किया इस्तेमाल

ज्योति सिंह ने कहा कि पवन सिंह मेरे किसी सवाल का जवाब नहीं दे रहे हैं। आखिर ऐसी कौन सी मेरी गलती है, जिसे मैं 7 साल से झेल रही हूं। उन्होंने कहा कि जब पवन सिंह ने लोकसभा चुनाव के दौरान हमें बुलाया था, तब क्या यह मामला कोर्ट में नहीं था? पवन सिंह की ओर से ही कोर्ट में मामला फ़ाइल किया गया है। चुनाव के दौरान मुझे मेरा यूज किया गया था। दोबारा मेरा सिंदूर भर गया था। चुनाव के दौरान पवन सिंह मेरे पिता से दो-दो घंटे बात करते थे।

बताया क्यों खराब हुआ रिश्ता

ज्योति सिंह ने बताया कि पवन सिंह को किसी ने ऑडियो भेजा था, जिसमें बताया गया कि ज्योति के अलग-अलग लोगों से संबंध हैं। उसी ऑडियो की वजह से आज हम यहां पर खड़े हैं। उस गलतफहमी को पवन सिंह ने आज तक क्लियर करने की कोशिश नहीं की है। 

वहीं, अक्षरा सिंह को लेकर ज्योति सिंह ने कहा कि यहां एक महिला के साथ ऐसा नहीं हुआ है। कई महिलाएं पवन सिंह पर सवाल उठा चुकी हैं। ज्योति सिंह ने कहा कि हो सकता है कि जो मैंने झेला है, वह अक्षरा सिंह ने भी झेला हो।