LATEST NEWS

  • Air India Flight Hijack
  • एयर इंडिया फ्लाइट का हाईजैक अलर्ट ! फ्रैंकफर्ट से दिल्ली आ रहे विमान बम से उड़ाने की धमकी,

  • Bihar Jeevika
  • Bihar Jeevika: नवरात्रि में सुधा उत्पादों की बढ़ी डिमांड, जीविका दीदियों की होगी बंपर कमाई, 60 हजार की

  • Gaya Liquor Raid
  • Bihar Crime:तस्कर को छुड़ाने के लिए पुलिस पर जमकर हुई रोड़ेबाजी, दारोगा समेत 5 जवान घायल, बिहार में

  • Bihar Traffic Drive
  • Bihar Traffic Drive: बिहार में ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों की खैर नहीं! हो जाएं सावधान! चौक-चौराहों और चेकपोस्ट

  • Patna Crime
  • Patna Crime News: पटना में बड़ी वारदात की साजिश नाकाम! पटना कॉलेज में षड्यंत्र पर पुलिस का ताबड़तोड़

Girl Acid Attack: प्यार का जुनून बना हैवानियत, शादी तय होने से नाराज़ आशिक ने सोती युवती पर फेंका एसिड

Girl Acid Attack:एकतरफा प्यार में अंधे युवक ने 19 वर्षीय युवती पर एसिड फेंककर उसकी जिंदगी झुलसा दी।

Girl Acid Attack: प्यार का जुनून बना हैवानियत, शादी तय होने
Girl Acid Attack: प्यार का जुनून बना हैवानियत, शादी तय होने से नाराज़ आशिक ने सोती युवती पर फेंका एस- फोटो : NEWS 4 NATION

N4N desk: दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। उत्तर प्रदेश के भदोही में  एकतरफा प्यार में अंधे युवक ने 19 वर्षीय युवती पर एसिड फेंककर उसकी जिंदगी झुलसा दी। युवती की शादी तय होने से नाराज आरोपी ने रविवार तड़के घर में घुसकर वारदात को अंजाम दिया। गनीमत रही कि समय रहते परिजन जाग गए और युवती को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया।

घटना औराई थाना क्षेत्र के एक गांव की है।पीड़िता की शादी हाल ही में तय हुई थी।पड़ोसी 22 वर्षीय मुकेश लंबे समय से युवती से एकतरफा प्रेम करता था।शनिवार रात युवती अपने कमरे में सो रही थी।रविवार भोर में आरोपी ने दीवार के ईंट के होल से एसिड अंदर फेंक दिया।एसिड पड़ते ही युवती चीख पड़ी।शोर मचने पर परिजन पहुंचे, लेकिन तब तक आरोपी फरार हो चुका था।

Diarch GO

पीड़िता का गला और हाथ झुलस गया है।उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टर लगातार इलाज कर रहे हैं।परिजनों की तहरीर पर मुकेश के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया।

एसपी के आदेश पर तीन टीमें गठित की गईं।रविवार रात रेलवे लाइन सहसेपुर टेढ़वा के पास पुलिस ने आरोपी को घेर लिया।मुठभेड़ के दौरान जवाबी फायरिंग में आरोपी के पैर में गोली लगी।पुलिस ने मौके से तमंचा और कारतूस बरामद किया।फिलहाल आरोपी अस्पताल में भर्ती है और कड़ी निगरानी में है।

NSIT
Nsmch