LATEST NEWS

  • Bihar News : वाल्मीकि टाइगर रिजर्व पर्यटकों के लिए फिर से खुला, नए पैकेज, हाथी सफारी और हेलीकॉप्टर सेवा से ईको-टूरिज्म को लगेंगे पंख
  • Bihar News : वाल्मीकि टाइगर रिजर्व पर्यटकों के लिए फिर से खुला, नए पैकेज, हाथी सफारी और हेलीकॉप्टर

  • Kolkata Durga Puja Stampede: चोरबागान पूजा पंडाल में मची भगदड़, कई लोग घायल, सप्तमी के दिन हादसा
  • Kolkata Durga Puja Stampede: चोरबागान पूजा पंडाल में मची भगदड़, कई लोग घायल, सप्तमी के दिन हादसा

  • Bihar News : भाजपा विधायक के करीबी बताए जा रहे शैलेश मिश्रा को गुजरात पुलिस ने बक्सर से उठाया, इस मामले में हुई गिरफ़्तारी
  • Bihar News : भाजपा विधायक के करीबी बताए जा रहे शैलेश मिश्रा को गुजरात पुलिस ने बक्सर से

  • दादा की दुर्दशा..छोटू सिंह का निष्काशन और डॉ एनपी सिंह का ट्रांसफर...जदयू पर जमकर बरसे पूर्व सांसद आनंद मोहन, कहा राजपूत समाज का हो रहा क्रमबद्ध कत्लेआम
  • दादा की दुर्दशा..छोटू सिंह का निष्काशन और डॉ एनपी सिंह का ट्रांसफर...जदयू पर जमकर बरसे पूर्व सांसद आनंद

  • Bihar Crime : वैशाली में प्रेमिका के पिता और स्कूल गार्ड ने रची शिवम की हत्या की साजिश, पुलिस ने दोनों आरोपियों को किया गिरफ्तार
  • Bihar Crime : वैशाली में प्रेमिका के पिता और स्कूल गार्ड ने रची शिवम की हत्या की साजिश,

Bareilly Violence News: यूपी के बरेली में बवाल की इनसाइड स्टोरी, 22 पुलिसकर्मी घायल, 30 लोगों को हिरासत में लिया गया

Bareilly Violence News: यूपी के बरेली में बवाल की इनसाइड स्ट

बरेली: बरेली में शुक्रवार को आई लव मोहम्मद के समर्थन में निकला प्रदर्शन हिंसा में बदल गया। यह प्रदर्शन इत्तेहाद-ए-मिल्लत कौंसिल (आईएमसी) प्रमुख मौलाना तौकीर रजा खां के बुलावे पर होना था। लेकिन मौलाना मौके पर नहीं पहुंचे और भीड़ बेकाबू हो गई।

भीड़ हुई आक्रामक

खलील स्कूल तिराहे पर प्रदर्शनकारियों ने दुकानों और वाहनों में तोड़फोड़ की। नावल्टी चौराहा पर पुलिस टीम पर पथराव हुआ और श्यामगंज में फायरिंग की गई। पुलिस को भीड़ को काबू में करने के लिए लाठीचार्ज और आंसू गैस के गोले छोड़ने पड़े। इस दौरान 22 पुलिसकर्मी घायल हो गए।

मौलाना का एलान और विवाद

19 सितंबर को मौलाना तौकीर रजा ने इस्लामिया इंटर कॉलेज मैदान में प्रदर्शन करने का एलान किया था। प्रशासन ने इसकी अनुमति नहीं दी और गुरुवार रात एक पत्र जारी कर कार्यक्रम स्थगित करने की जानकारी दी। शुक्रवार सुबह मौलाना ने वीडियो जारी कर इस पत्र को फर्जी बताया और कहा कि प्रदर्शन पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार ही होगा। इसके बाद शहर में भीड़ जुट गई लेकिन दोपहर तक मौलाना का कोई पता नहीं चला।

हिंसा और तोड़फोड़ के मामले

नौमहला मस्जिद के पास भीड़ ने नारेबाजी की और खलील स्कूल तिराहे पर एक डॉक्टर की दुकान व दो बाइक तोड़ दीं। श्यामगंज और नावल्टी चौराहा हिंसा के बड़े केंद्र बने जहां पुलिस और उपद्रवियों के बीच घंटों झड़प होती रही।

NSIT
Nsmch

प्रभावित इलाके

बवाल का असर बिहारीपुर, श्यामगंज, कुतुबखाना, इस्लामिया मार्केट, मैलानी मार्केट, आलमगिरीगंज, बांस भांडी, सिविल स्वयंस, साहूकारा और पुराने बस अड्डे तक दिखाई दिया। जगह-जगह सड़कों पर टूटे शीशे और पत्थर बिखरे हुए मिले।

पुलिस की कार्रवाई

डीआईजी अजय कुमार साहनी ने बताया कि शाम पांच बजे तक स्थिति नियंत्रण में आ गई। पुलिस ने 30 लोगों को हिरासत में लिया है और मौलाना तौकीर रजा सहित उनके सहयोगियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की तैयारी की जा रही है। कुछ आम नागरिकों के घायल होने की भी आशंका जताई गई है लेकिन इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।