LATEST NEWS

  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल करने की दी धमकी
  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल

  • Fatuha Patna Liquor Raid
  • कानपुर से पटना पहुंची सवा करोड़ की शराब! खाद की बोरियों के नीचे छिपाकर लाई गई,उत्पाद विभाग का

  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने से जेल में था बंद
  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने

  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप किया बरामद, चालक को किया गिरफ्तार
  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप

  • Siwan Police Raid liquor mafia rinku pandey
  • Siwan Police Raid: कुख्यात शराब तस्कर रिंकू पांडेय के घर छापेमारी, 10,000 रुपये का इनामी फरार

Crime News: पहेली बन गई निक्की भाटी की मौत! मर्डर या सुसाइड? बहन से दोबारा पूछताछ करेगी ग्रेटर नोएडा पुलिस

Crime News: पहेली बन गई निक्की भाटी की मौत! मर्डर या सुसाइड?

नोएडा: ग्रेटर नोएडा के सिरसा गांव में 21 अगस्त की शाम 5:45 बजे 27 साल की निक्की भाटी की मौत हुई। शुरुआत में यह मामला सिलेंडर विस्फोट से जलने का बताया गया था, लेकिन अब यह मौत रहस्य बन गई है। अंतिम संस्कार का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने मामले की जांच फिर से तेज कर दी है।


दहेज हत्या का आरोप

निक्की के पति विपिन भाटी और ससुराल वालों पर दहेज हत्या का आरोप है। निक्की की बहन कंचन ने ही पुलिस में शिकायत दी थी। इसी आधार पर हत्या का मामला दर्ज किया गया। अब पुलिस कंचन से दोबारा पूछताछ करेगी और उसे कासना कोतवाली बुलाया जाएगा।

Diarch GO


नए वीडियो से बढ़ा सस्पेंस

एक वीडियो में एक महिला की आवाज सुनाई दे रही है, जो निक्की से कहती है – “यह तूने क्या कर लिया बहन?”। पुलिस यह जांच कर रही है कि क्या यह आवाज कंचन की है। इसी वजह से कंचन से इस वीडियो पर भी सवाल किए जाएंगे।


सिलेंडर विस्फोट या हत्या?

फोर्टिस अस्पताल में जब निक्की को भर्ती कराया गया था, तब कारण सिलेंडर विस्फोट बताया गया था। अस्पताल प्रवक्ता के मुताबिक, यह जानकारी निक्की और उसके परिवार ने दी थी। विपिन के चचेरे भाई देवेंद्र का कहना है कि निक्की ने खुद उन्हें सिलेंडर विस्फोट की बात बताई थी। पुलिस अब डॉक्टर और गवाहों के बयान दर्ज कर रही है।

NSIT
Nsmch


अंतिम संस्कार का वीडियो वायरल

सोशल मीडिया पर एक अन्य वीडियो सामने आया है, जिसमें विपिन के पिता निक्की का अंतिम संस्कार करते दिख रहे हैं। निक्की के परिवार ने अंतिम संस्कार के बाद ही पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। वहीं एक अन्य वीडियो में निक्की की सास उसे विपिन से बचाती नजर आ रही है। पुलिस अब यह भी जांच करेगी कि यह वीडियो कब का है।


कंचन के नए आरोप

निक्की की बहन कंचन ने सोशल मीडिया पर विपिन की दूसरी महिलाओं संग चैट्स साझा की हैं। उनका दावा है कि एक CCTV फुटेज से पूरा मामला साफ हो सकता है। कंचन ने सिलेंडर विस्फोट के दावे को पूरी तरह झूठ बताया और कहा कि निक्की को जलाया गया है।


पुलिस की कार्रवाई

पुलिस अब तक विपिन भाटी, उसके माता-पिता और भाई को गिरफ्तार कर चुकी है। दोनों परिवारों के करीब 10–12 बयानों की जांच की जा रही है। एक अधिकारी का कहना है कि पूरी जांच निष्पक्ष होगी और सच जल्द सामने आ जाएगा।