LATEST NEWS

  • वैशाली में गंगा और गंडक का तांडव: हाजीपुर के दर्जनों गांव जलमग्न, डीआरसीसी में घुसा पानी, पलायन को मजबूर लोग
  • वैशाली में गंगा और गंडक का तांडव: हाजीपुर के दर्जनों गांव जलमग्न, डीआरसीसी में घुसा पानी, पलायन को

  • Bihar Cabinet Controversy:
  • बिहार कैबिनेट में ठेका बहाली पर घमासान: दो वरिष्ठ मंत्रियों में तीखी बहस, CM को करना पड़ा हस्तक्षेप

  • कोसी नदी के जलस्तर में उफान: बराज से डिस्चार्ज 2.29 लाख क्यूसेक पार, तटीय इलाकों में अलर्ट
  • कोसी नदी के जलस्तर में उफान: बराज से डिस्चार्ज 2.29 लाख क्यूसेक पार, तटीय इलाकों में अलर्ट

  • Bihar News : भोजपुर में युवक को गोली मारे जाने पर परिजनों का फूटा गुस्सा, सड़क जाम कर की आरोपी की गिरफ्तारी की मांग
  • Bihar News : भोजपुर में युवक को गोली मारे जाने पर परिजनों का फूटा गुस्सा, सड़क जाम कर

  • बगहा में बेखौफ अपराधियों का तांडव: उप मुखिया और वार्ड पार्षद को मारी गोली, गंभीर हालत मे बेतिया GMCH रेफर
  • बगहा में बेखौफ अपराधियों का तांडव: उप मुखिया और वार्ड पार्षद को मारी गोली, गंभीर हालत मे बेतिया

नौवीं छात्रा ने टीचरों की डांट-फटकार से तंग आकर की आत्महत्या की कोशिश, शिक्षा व्यवस्था पर उठे गंभीर सवाल

School News: नौवीं कक्षा की छात्रा दिव्या ने टीचरों के अपमानजनक व्यवहार और डांट-फटकार से तंग आकर आत्महत्या का प्रयास किया।

नौवीं छात्रा ने टीचरों की डांट-फटकार से तंग आकर की आत्महत्या
नौवीं छात्रा ने टीचरों की डांट-फटकार से तंग आकर की आत्महत्या की कोशिश- फोटो : NEWS 4 NATION

School News: नौवीं कक्षा की छात्रा दिव्या ने टीचरों के अपमानजनक व्यवहार और डांट-फटकार से तंग आकर आत्महत्या का प्रयास किया। दिव्या ने पहले अपने हाथ पर तीनों टीचरों के नाम लिखे और फिर घर की छत से कूद गई। किस्मत रही कि नीचे रखा सामान से लदे वाहन पर गिरने के कारण उसकी जान बच गई, लेकिन वह गंभीर रूप से जख्मी हो गई।उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद जिले से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। 

परिवार ने तुरंत उसे प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। जानकारी के अनुसार, दिव्या जनपद के एक पब्लिक स्कूल में पढ़ती है और उसने पढ़ाई ठीक से न होने की शिकायत तीन दिन पहले स्कूल प्रबंधक पुरुषोत्तम सिंह से की थी। दिव्या का आरोप है कि उसकी क्लास टीचर सोनिया, शिखा और अरुणिमा उसे सही तरीके से पढ़ाने में लापरवाह थीं।

Diarch GO

छात्रा की शिकायत पर स्कूल प्रबंधक ने कोई कार्रवाई नहीं की और उसकी बातों को नजरअंदाज कर दिया। इसके बाद शिक्षिकाओं ने कक्षा में अन्य छात्रों के सामने दिव्या को ‘मंदबुद्धि’ कहकर अपमानित किया और शारीरिक दंड भी दिया। अपमान और मानसिक दबाव के चलते दिव्या ने घर पर अपने परिवार को पूरी घटना बताई।

रात लगभग आठ बजे, मानसिक तनाव के चलते दिव्या ने आत्महत्या की कोशिश की। हालांकि वह सीधे जमीन पर नहीं गिरी, बल्कि समान से भरे वाहन पर गिरने से बाल-बाल बच गई। परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने स्कूल प्रबंधक पुरुषोत्तम सिंह और तीनों शिक्षिकाओं सोनिया, शिखा और अरुणिमा के खिलाफ एफआईआर दर्ज की। पुलिस अधीक्षक ग्रामीण कुंवर आकाश सिंह ने बताया कि मामले की जांच चल रही है और साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

NSIT
Nsmch

इस दर्दनाक घटना ने शिक्षा व्यवस्था और स्कूलों में बच्चों के मानसिक स्वास्थ्य पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। विशेषज्ञों का कहना है कि छात्रों को अपमानित करना, ताने मारना या अनदेखा करना उनके मानसिक स्वास्थ्य के लिए घातक हो सकता है। उन्होंने जोर देकर कहा कि विद्यालय प्रशासन को छात्राओं और छात्रों की शिकायतों को गंभीरता से सुनना चाहिए, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोका जा सके।