LATEST NEWS

  • नवादा में 50 फीट के रावण और 45 फीट के मेघनाद का हुआ दहन: हरिश्चंद्र स्टेडियम में उमड़ा जनसैलाब, बुराई पर अच्छाई की जीत का दिया संदेश
  • नवादा में 50 फीट के रावण और 45 फीट के मेघनाद का हुआ दहन: हरिश्चंद्र स्टेडियम में उमड़ा

  • Bihar News : बेटी के साथ समाहरणालय पहुंचे सिवान डीएम विजय प्रकाश मीणा, कबड्डी प्रतियोगिता में शामिल होने जा रही बच्चियों का बढ़ाया उत्साह
  • Bihar News : बेटी के साथ समाहरणालय पहुंचे सिवान डीएम विजय प्रकाश मीणा, कबड्डी प्रतियोगिता में शामिल होने

  • भोजपुर का कुख्यात दानी यादव गिरफ्तार, जिला पुलिस और एसटीएफ ने आरा रेलवे स्टेशन के पास से दबोचा
  • भोजपुर का कुख्यात दानी यादव गिरफ्तार, जिला पुलिस और एसटीएफ ने आरा रेलवे स्टेशन के पास से दबोचा

  • एसएसबी प्रशिक्षण केंद्र मे श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ आयोजित हुई नवरात्रि पूजा, उप महानिरीक्षक के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ अनुष्ठान
  • एसएसबी प्रशिक्षण केंद्र मे श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ आयोजित हुई नवरात्रि पूजा, उप महानिरीक्षक के मार्गदर्शन में

  • Vijayadashami 2026 : छपरा में सलीम परवेज की अगुवाई में रावण दहन कार्यक्रम का होगा आयोजन, रंग-बिरंगी रोशनी और ई- पटाखों का लुत्फ़ उठाएंगे दर्शक
  • Vijayadashami 2026 : छपरा में सलीम परवेज की अगुवाई में रावण दहन कार्यक्रम का होगा आयोजन, रंग-बिरंगी रोशनी

Railway news - दो टुकड़ों में बंटी मुंबई से भागलपुर जा रही एक्सप्रेस ट्रेन, यात्रियों में मची अफरा-तफरी

Railway news - मुंबई से भागलपुर जा रही लोकमान्य तिलक-भागलपुर एक्सप्रेस ट्रेन मझगांवा और टिकरिया रेलवे स्टेशन के बीच अचानक दो हिस्सों में बंट गई। ट्रेन की कपलिंग (Engine Coupling) टूटने के कारण पीछे के तीन डिब्बे मुख्य ट्रेन से अलग हो गए।

Railway news - दो टुकड़ों में बंटी मुंबई से भागलपुर जा रही ए

N4N Desk - चित्रकूट जिले में एक बड़ा रेल हादसा टल गया। मुंबई से भागलपुर जा रही लोकमान्य तिलक-भागलपुर एक्सप्रेस ट्रेन मझगांवा और टिकरिया रेलवे स्टेशन के बीच अचानक दो हिस्सों में बंट गई। ट्रेन की कपलिंग (Engine Coupling) टूटने के कारण पीछे के तीन डिब्बे मुख्य ट्रेन से अलग हो गए। चूंकि ट्रेन की रफ्तार धीमी थी, इसलिए कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ और सभी यात्री सुरक्षित हैं।

रात 3 बजे हुआ हादसा, यात्री रहे दहशत में

यह घटना बीती रात 2:54 AM के करीब हुई थी। ट्रेन के डिब्बे अलग होते ही यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई, हालांकि किसी भी यात्री के हताहत या चोटिल होने की खबर नहीं है। बताया जा रहा है कि इन अलग हुए डिब्बों में लगभग 200-250 यात्री सवार थे।

तकनीकी खराबी बनी वजह, 4 घंटे बाद रवाना हुई ट्रेन

प्रारंभिक जांच में हादसे की मुख्य वजह कपलिंग टूटना और तकनीकी खराबी बताई जा रही है। घटना की सूचना मिलते ही रेलवे की टेक्निकल टीम मौके पर पहुंची। टीम ने करीब चार घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद सुबह लगभग 7 बजे डिब्बों को दोबारा जोड़ा और ट्रेन को अपने गंतव्य के लिए आगे रवाना किया।

रेलवे ने दिए जांच के आदेश, स्थानीय लोगों ने उठाई मांग

इस हादसे को लेकर रेलवे के झांसी मंडल के डीआरएम ने बताया कि घटना की विस्तृत जांच के लिए एक टीम गठित की गई है। उन्होंने कहा कि जांच रिपोर्ट के आधार पर दोषी पाए जाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

NSIT
Nsmch

उधर, कई यात्रियों ने इस हादसे के वीडियो भी सोशल मीडिया पर शेयर किए हैं। वहीं, स्थानीय लोगों ने रेलवे से ट्रैक की नियमित जांच की मांग की है, क्योंकि चित्रकूट क्षेत्र में हाल के दिनों में कई छोटे-बड़े ट्रेन हादसे हुए हैं।