LATEST NEWS

  • Daroga Prasad Rai 104th Birth Anniversary
  • सारण की माटी से बिहार की सत्ता के शिखर तक पहुंचे दारोगा बाबू, 104वीं जयंती पर याद किया

  • पटना पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 24 घंटे में हत्या के प्रयास समेत विभिन्न मामलों में आरोपी 48 अभियुक्त  को किया गिरफ्तार
  • पटना पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 24 घंटे में हत्या के प्रयास समेत विभिन्न मामलों में आरोपी 48 अभियुक्त

  • Saran Flood News
  • Saran Flood News: गंगा, सरयू, सोन और गंडक के उफान से छपरा के कई पंचायतों का संपर्क टूटा

  •  ‘जांच एवं उपचार - चिकित्सा आपके द्वार’
  • बिहार के 6 करोड़ लोगों की होगी स्वास्थ्य जाँच, निशांत की अपील- ‘जांच एवं उपचार - चिकित्सा आपके

  • Bihar News : कैमूर में दुर्गावती नदी के उफान से कई गांवों में घुसा पानी, ग्रामीणों ने किया पलायन, एसडीएम ने लिया स्थिति का जायजा
  • Bihar News : कैमूर में दुर्गावती नदी के उफान से कई गांवों में घुसा पानी, ग्रामीणों ने किया

UP News : संत कबीर नगर में पीड़ित परिवार से मिले पूर्व मंत्री मुकेश सहनी, कहा- न्याय मिलने तक साथ खड़ी रहेगी वीआईपी

UP News : विकासशील इंसान पार्टी के संस्थापक एवं बिहार सरकार के पूर्व मंत्री मुकेश सहनी ने उत्तर प्रदेश के संत कबीर नगर जिले के धनघटा थाना क्षेत्र स्थित हैंसर बाजार पहुंचकर पीड़ित परिवार से मुलाकात की....पढ़िए आगे

UP News :  संत कबीर नगर में पीड़ित परिवार से मिले पूर्व मंत्
पीड़ित परिजनों से मिले मुकेश सहनी - फोटो : SOCIAL MEDIA

UP News : विकासशील इंसान पार्टी (वीआईपी) के संस्थापक एवं बिहार सरकार के पूर्व मंत्री मुकेश सहनी ने आज को उत्तर प्रदेश के संत कबीर नगर जिले के धनघटा थाना क्षेत्र के हैंसर बाजार पहुंचकर पीड़िता के परिजनों से मुलाकात की और उन्हें हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया। इस दौरान उन्होंने कहा कि वीआईपी परिवार इस दुख की घड़ी में पीड़ित परिवार के साथ मजबूती से खड़ा है और न्याय मिलने तक संघर्ष जारी रहेगा।

मुकेश सहनी ने पीड़िता की मां बिंदु देवी एवं अन्य परिजनों से पूरे घटनाक्रम की जानकारी ली। परिजनों ने बताया कि उनकी पुत्री खलीलाबाद शहर में किराये के कमरे में रहकर मेडिकल एवं अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रही थी। परिजनों के अनुसार, 1 अगस्त की रात प्रीति नाम की युवती ने फोन कर सूचना दी कि उनकी पुत्री के साथ अनु अग्रहरि ने दुष्कर्म करने के बाद उसकी हत्या कर दी है। 

Diarch GO

सूचना मिलने पर परिजन तत्काल खलीलाबाद पहुंचे, जहां पता चला कि प्रीति और अनु अग्रहरि 108 एंबुलेंस से युवती को जिला अस्पताल लेकर गए हैं। परिजनों का आरोप है कि जिला चिकित्सालय पहुंचने पर उन्होंने अपनी बेटी को मृत अवस्था में देखा। पीड़िता की मां द्वारा पुलिस को दिए गए प्रार्थना पत्र में अनु अग्रहरि पर दुष्कर्म और हत्या का आरोप लगाया गया है। सहनी ने कहा कि इस मामले की निष्पक्ष, पारदर्शी और समयबद्ध जांच होनी चाहिए तथा यदि आरोप सही पाए जाते हैं तो दोषियों के खिलाफ कानून के तहत कठोर कार्रवाई की जाए। उन्होंने कहा कि किसी भी बेटी के साथ ऐसी घटना सभ्य समाज के लिए अत्यंत दुखद और चिंताजनक है। 

वीआईपी प्रमुख ने यह भी आरोप लगाया कि पीड़ित परिवार से मिलने जाते समय पुलिस प्रशासन ने उन्हें रास्ते में रोकने का प्रयास किया। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में किसी जनप्रतिनिधि को पीड़ित परिवार का दुख साझा करने से रोकना उचित नहीं है। इसके बावजूद उन्होंने पीड़ित परिवार से मुलाकात कर उन्हें भरोसा दिलाया कि न्याय की लड़ाई में वीआईपी पूरी मजबूती से उनके साथ रहेगी। मुकेश सहनी ने कहा कि विकासशील इंसान पार्टी पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने के लिए हर लोकतांत्रिक मंच पर आवाज उठाएगी। उन्होंने उत्तर प्रदेश सरकार से मामले की निष्पक्ष जांच, दोषियों के खिलाफ त्वरित कार्रवाई तथा पीड़ित परिवार को सुरक्षा और न्याय सुनिश्चित करने की मांग की।

NSIT
Nsmch