LATEST NEWS

  • President Colour Award
  • Bihar Police:बिहार पुलिस को मिलेगा देश का सर्वोच्च पुलिस सम्मान, राष्ट्रपति कलर अवार्ड से होंगे सम्मानित

  • Anant Singh MLA Status
  • Bihar Politics: अनंत सिंह की विधायकी पर लटकी तलवार! JDU की अर्जी पर अब इस दिन तय होगा

  • Bihar TRE-4
  • BPSC TRE-4 ने तोड़े भर्ती के सारे रिकॉर्ड, आवेदन के आंकड़े पढ़ कर चौक जाएंगे आप

  • Bihar Food Safety
  • Bihar Food Safety : बाजार में बिकने वाले खाद्य पदार्थ कितने शुद्ध? ऐसे करें मिलावट की पहचान, जानें

  • Bihar Mobile Users
  • Bihar Mobile Users:आपके नाम पर कितने सिम कार्ड चल रहे हैं? घर बैठे ऐसे करें चेक, फर्जी नंबर

UP NEWS: शेरनी बनकर जंगली जानवर से भीड़ गई मां, 4 मिनट तक चलती रही जंग, लड़कर बचाई 3 साल की बेटी की जान

UP NEWS: शेरनी बनकर जंगली जानवर से भीड़ गई मां, 4 मिनट तक चल

आगरा: उत्तर प्रदेश के आगरा से एक चौंकाने वाला लेकिन दिल को छू लेने वाला मामला सामने आया है। जैतपुर (बाह) के नौगवां गांव में एक मां ने अपनी तीन साल की बेटी की जान बचाने के लिए जान की परवाह किए बिना जंगली जानवर से भिड़ गई। मां की इस बहादुरी को गांववाले 'शेरनी जैसी हिम्मत' बता रहे हैं।

बच्ची पर झपट पड़ा जंगली जानवर

मंगलवार दोपहर करीब 1:30 बजे की घटना है। गांव निवासी आशीष कुमार की पत्नी रीमा घर के आंगन में बर्तन धो रही थीं और पास में उनकी तीन साल की बेटी अर्पिता खेल रही थी। तभी अचानक मकान की दीवार फांदकर एक जंगली जानवर अंदर घुस आया और उसने अर्पिता पर झपट्टा मार दिया। वह उसे खींचकर ले जाने की कोशिश कर रहा था।

मां ने शेरनी बनकर बचाई बेटी

बेटी की चीख सुनते ही रीमा बिना कुछ सोचे-समझे उस जंगली जानवर से भिड़ गई। करीब 3–4 मिनट तक वह निहत्थे ही जानवर से लड़ती रही। आखिरकार मां की हिम्मत और चीख-पुकार के आगे वह जानवर घबरा गया और वहां से भाग गया।

ग्रामीण बोले तेंदुआ, विभाग ने जताई शंका

बाद में शोर सुनकर आसपास के लोग जमा हो गए। किसी ने उसे तेंदुआ बताया तो किसी ने लकड़बग्घा या सियार। हालांकि वन विभाग के रेंजर कोमल सिंह का कहना है कि जैतपुर क्षेत्र में तेंदुए के कोई साक्ष्य नहीं मिले हैं। संभवतः वह कोई और जंगली जानवर रहा होगा।

NSIT
Nsmch

घायल मां-बेटी अस्पताल में भर्ती

हमले में रीमा और उनकी बेटी दोनों घायल हो गईं। अर्पिता के सिर और चेहरे पर गहरे घाव आए हैं, जबकि रीमा के सिर और बांह पर चोटें आईं। पहले उन्हें नजदीकी सीएचसी में भर्ती कराया गया, जहां से डॉक्टरों ने उन्हें आगरा के एसएन मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। वहां दोनों का इलाज चल रहा है।