LATEST NEWS

  • वैशाली में गंगा और गंडक का तांडव: हाजीपुर के दर्जनों गांव जलमग्न, डीआरसीसी में घुसा पानी, पलायन को मजबूर लोग
  • वैशाली में गंगा और गंडक का तांडव: हाजीपुर के दर्जनों गांव जलमग्न, डीआरसीसी में घुसा पानी, पलायन को

  • Bihar Cabinet Controversy:
  • बिहार कैबिनेट में ठेका बहाली पर घमासान: दो वरिष्ठ मंत्रियों में तीखी बहस, CM को करना पड़ा हस्तक्षेप

  • कोसी नदी के जलस्तर में उफान: बराज से डिस्चार्ज 2.29 लाख क्यूसेक पार, तटीय इलाकों में अलर्ट
  • कोसी नदी के जलस्तर में उफान: बराज से डिस्चार्ज 2.29 लाख क्यूसेक पार, तटीय इलाकों में अलर्ट

  • Bihar News : भोजपुर में युवक को गोली मारे जाने पर परिजनों का फूटा गुस्सा, सड़क जाम कर की आरोपी की गिरफ्तारी की मांग
  • Bihar News : भोजपुर में युवक को गोली मारे जाने पर परिजनों का फूटा गुस्सा, सड़क जाम कर

  • बगहा में बेखौफ अपराधियों का तांडव: उप मुखिया और वार्ड पार्षद को मारी गोली, गंभीर हालत मे बेतिया GMCH रेफर
  • बगहा में बेखौफ अपराधियों का तांडव: उप मुखिया और वार्ड पार्षद को मारी गोली, गंभीर हालत मे बेतिया

UP weather: यूपी में मानसून की दस्तक, अगले 48 घंटे बेहद अहम भारी बारिश की चेतावनी

UP weather: यूपी में मानसून की दस्तक, अगले 48 घंटे बेहद अहम

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के लोगों के लिए राहत भरी खबर है। मौसम विभाग के अनुसार, अब पूरे प्रदेश में मॉनसून सक्रिय हो चुका है। 29 जून को राज्य के बचे हुए हिस्सों में भी मॉनसून पहुंच गया है, जिससे बारिश की गतिविधियां बढ़ गई हैं। मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के अनुसार, 30 जून को प्रदेश के दोनों हिस्सों – पूर्वी और पश्चिमी यूपी – में गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है। कुछ जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश के आसार भी हैं।


इन जिलों में बहुत भारी बारिश की संभावना

बहराइच, लखीमपुर खीरी, पीलीभीत और आसपास के जिलों में बहुत भारी बारिश हो सकती है। सोनभद्र, चंदौली, वाराणसी, जौनपुर, गाजीपुर, आजमगढ़, गोंडा, श्रावस्ती, सीतापुर, हरदोई, फर्रुखाबाद, बाराबंकी, अयोध्या में भी भारी बारिश के आसार हैं।

Diarch GO


पश्चिमी यूपी के इन जिलों में भारी बारिश का अनुमान

सुल्तानपुर, अम्बेडकरनगर, सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बुलंदशहर, अलीगढ़, मथुरा, हाथरस, कासगंज, एटा, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, शाहजहांपुर, संभल, बदायूं सहित आसपास के जिलों में गरज-चमक के साथ तेज बारिश हो सकती है।


कई जिलों में बिजली गिरने और तेज बादलों का खतरा

प्रतापगढ़, मिर्जापुर, संतरविदास नगर, मऊ, बलिया, देवरिया, गोरखपुर, संतकबीरनगर, बस्ती, कुशीनगर, महाराजगंज, बलरामपुर, कन्नौज, कानपुर नगर व देहात, उन्नाव, लखनऊ, रायबरेली जैसे जिलों में बिजली गिरने और तेज बादलों की संभावना जताई गई है।

NSIT
Nsmch


1 जुलाई से दक्षिणी यूपी में बढ़ेगी बारिश

मौसम विभाग ने बताया है कि 1 जुलाई से भारी बारिश की गतिविधि प्रदेश के दक्षिणी जिलों की ओर शिफ्ट हो सकती है। बांदा, चित्रकूट, प्रयागराज और सोनभद्र में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। जलभराव और नदियों के जलस्तर में अचानक वृद्धि की आशंका को देखते हुए, मौसम विभाग ने किसानों, आम नागरिकों और प्रशासन को सतर्क रहने की सलाह दी है।


मौसम तंत्र ने किया मॉनसून को और मजबूत

मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, मॉनसून द्रोणी अब फिरोजपुर से होते हुए अयोध्या, गया, पुरुलिया और बंगाल की खाड़ी तक सक्रिय है। प्रदेश के दक्षिणी भाग में बना चक्रवाती परिसंचरण और पूर्व-पश्चिमी द्रोणी जैसी स्थितियों ने मॉनसून को और मजबूत बना दिया है। पिछले 24 घंटों में उत्तर प्रदेश के कई इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश, और कुछ क्षेत्रों में भारी बारिश दर्ज की गई है।