LATEST NEWS

  • Bihar News : प्रशासनिक गलती से बच्चे का नवोदय विद्यालय में रुका एडमिशन, पटना हाईकोर्ट ने दाखिला का दिया आदेश
  • Bihar News : प्रशासनिक गलती से बच्चे का नवोदय विद्यालय में रुका एडमिशन, पटना हाईकोर्ट ने दाखिला का

  • वैशाली में गंगा और गंडक का तांडव: हाजीपुर के दर्जनों गांव जलमग्न, डीआरसीसी में घुसा पानी, पलायन को मजबूर लोग
  • वैशाली में गंगा और गंडक का तांडव: हाजीपुर के दर्जनों गांव जलमग्न, डीआरसीसी में घुसा पानी, पलायन को

  • Bihar Cabinet Controversy:
  • बिहार कैबिनेट में ठेका बहाली पर घमासान: दो वरिष्ठ मंत्रियों में तीखी बहस, CM को करना पड़ा हस्तक्षेप

  • कोसी नदी के जलस्तर में उफान: बराज से डिस्चार्ज 2.29 लाख क्यूसेक पार, तटीय इलाकों में अलर्ट
  • कोसी नदी के जलस्तर में उफान: बराज से डिस्चार्ज 2.29 लाख क्यूसेक पार, तटीय इलाकों में अलर्ट

  • Bihar News : भोजपुर में युवक को गोली मारे जाने पर परिजनों का फूटा गुस्सा, सड़क जाम कर की आरोपी की गिरफ्तारी की मांग
  • Bihar News : भोजपुर में युवक को गोली मारे जाने पर परिजनों का फूटा गुस्सा, सड़क जाम कर

UP Politics: विधायक अब्बास अंसारी मेदांता अस्पताल पहुंचकर मंत्री ओपी राजभर का हाल जाना

UP Politics: विधायक अब्बास अंसारी मेदांता अस्पताल पहुंचकर मं

लखनऊ: उत्तर प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री और सुभासपा (सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी) के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर की तबीयत खराब होने के बाद उन्हें लखनऊ के मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया। अस्पताल प्रशासन के अनुसार, उन्हें 21 सितंबर की दोपहर करीब 3:55 बजे आपातकालीन विभाग में लाया गया था।


डॉक्टरों की निगरानी में इलाज

मेदांता अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक ने बताया कि राजभर का इलाज विशेषज्ञ डॉक्टर अनूप कुमार ठक्कर और न्यूरोलॉजी विभाग के वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. राकेश मिश्रा की देखरेख में चल रहा है। डॉक्टरों के अनुसार, उनकी हालत लगातार बेहतर हो रही है। हालांकि अभी उन्हें कुछ समय तक इलाज और निगरानी में रखा जाएगा।

Diarch GO


नेताओं का रुकना जारी

ओम प्रकाश राजभर के स्वास्थ्य की जानकारी लेने के लिए लगातार नेता और समर्थक अस्पताल पहुंच रहे हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक, बीजेपी सांसद दिनेश शर्मा, निषाद पार्टी के अध्यक्ष व मंत्री संजय निषाद समेत कई दिग्गज नेता उनसे मिलने पहुंचे।


अब्बास अंसारी भी पहुंचे

इसी बीच, मुख्तार अंसारी के बेटे और मऊ सदर सीट से सुभासपा विधायक अब्बास अंसारी भी राजभर से मिलने अस्पताल पहुंचे। हाल ही में अब्बास अंसारी की विधायकी को लेकर कोर्ट का बड़ा फैसला आया था, जिसमें उनकी विधायकी बरकरार रखी गई। अस्पताल प्रशासन ने समर्थकों और शुभचिंतकों से अपील की है कि वे किसी भी तरह की अफवाह पर ध्यान न दें और धैर्य बनाए रखें।

NSIT
Nsmch