LATEST NEWS

  • Sanjay Singh
  • Bihar News:महुआ में हर घर पहुंचेगा गंगाजल, मंत्री संजय सिंह का बड़ा ऐलान, 750 करोड़ की योजना से

  • Mahua Dumper Crash Kills Two Youths Third Critical
  • Bihar Road Accident: बिहार में रफ्तार का कहर, डंपर ने बाइक सवार 2 युवकों की ली

  • JDU MLC Neeraj Kumar
  • Neeraj Kumar: MLC चुनाव से पहले JDU प्रत्याशी नीरज कुमार ICU में भर्ती, आवास की बढ़ाई गई सुरक्षा

  • Tejashwi Yadav
  • Dussehra: तेजस्वी यादव का सरकार पर तीखा हमला, दशानन को जलाने का लिया संकल्प!

  • Dussehra: दशहरा पर CM सम्राट चौधरी ने बिहारवासियों को दी शुभकामनाएं, RSS के स्थापना दिवस पर दी बधाई
  • Dussehra: दशहरा पर CM सम्राट चौधरी ने बिहारवासियों को दी शुभकामनाएं, RSS के स्थापना दिवस पर दी बधाई

बदमाशों ने उखाड़ ली PNB की पूरी ATM मशीन, पुलिस विभाग में हड़कंप

पंजाब नेशनल बैंक का एक एटीएम बदमाशों ने पूरी मशीन समेत उखाड़कर चुरा लिया. इस वारदात से शहर में हड़कंप मच गया साथ ही प घटना की सूचना मिलते ही पुलिस विभाग में भी हलचल मच गई, पुलिस अधीक्षक समेत वरिष्ठ अधिकारियों ने घटनास्थल का निरीक्षण किया.

बदमाशों ने उखाड़ ली PNB की पूरी ATM मशीन, पुलिस विभाग में हड़क
बदमाशों ने उखाड़ ली PNB की पूरी ATM मशीन- फोटो : NEWS 4 NATION

शहर में एक चौंकाने वाली आपराधिक वारदात सामने आई है। सिविल लाइंस इलाके में देर रात कुछ बदमाशों ने पंजाब नेशनल बैंक (PNB) के एक एटीएम को निशाना बनाया और पूरी मशीन ही उखाड़कर अपने साथ ले गए। इस घटना से पूरे शहर में हड़कंप मच गया है और यह स्थानीय सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े करती है। बताया जा रहा है कि चोरी हुए एटीएम में लाखों रुपये का कैश मौजूद था।

मशीन गायब देखकर स्थानीय लोग चौंके

चोरी की यह बड़ी वारदात उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद शहर के थाना सिविल लाइंस क्षेत्र स्थित फव्वारा चौक से आगे, लोकोसेट पुल की ठोकर के पास हुई। स्थानीय लोगों को जब एटीएम मशीन के गायब होने की जानकारी मिली, तो इलाके में हड़कंप मच गया और उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचना दी। एक प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि वह पैसे निकालने एटीएम पर पहुंचा, लेकिन मशीन न देखकर चौंक गया। पहले उसे लगा कि मशीन को सर्विस के लिए भेजा गया होगा, लेकिन बाद में पता चला कि बदमाश उसे उखाड़कर ले गए हैं।

पुलिस विभाग में हड़कंप

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस विभाग में भी हलचल मच गई। एसपी सिटी कुमार रणविजय सिंह, सीओ कुलदीप गुप्ता और थाना प्रभारी मनीष सक्सेना भारी पुलिस बल के साथ तत्काल मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और पाया कि बदमाश पूरी एटीएम मशीन को ही उखाड़कर अपनी गाड़ी में डालकर फरार हो गए हैं। इस घटना की गंभीरता को देखते हुए, पुलिस ने तत्काल प्रभाव से मामले की जांच शुरू कर दी है।

जांच में जुटी पुलिस

एटीएम चोरी की इस वारदात के बाद पुलिस ने आरोपियों को ट्रैक करने के लिए कार्रवाई शुरू कर दी है। एसपी सिटी कुमार रणविजय सिंह ने बताया कि पुलिस ने घटनास्थल से तमाम सबूत इकट्ठे कर लिए हैं और बदमाशों की तलाश में लगातार काम कर रही है। उन्होंने आश्वस्त किया है कि इस बड़ी वारदात को अंजाम देने वाले आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

NSIT
Nsmch