LATEST NEWS

  • Bihar News : प्रशासनिक गलती से बच्चे का नवोदय विद्यालय में रुका एडमिशन, पटना हाईकोर्ट ने दाखिला का दिया आदेश
  • Bihar News : प्रशासनिक गलती से बच्चे का नवोदय विद्यालय में रुका एडमिशन, पटना हाईकोर्ट ने दाखिला का

  • वैशाली में गंगा और गंडक का तांडव: हाजीपुर के दर्जनों गांव जलमग्न, डीआरसीसी में घुसा पानी, पलायन को मजबूर लोग
  • वैशाली में गंगा और गंडक का तांडव: हाजीपुर के दर्जनों गांव जलमग्न, डीआरसीसी में घुसा पानी, पलायन को

  • Bihar Cabinet Controversy:
  • बिहार कैबिनेट में ठेका बहाली पर घमासान: दो वरिष्ठ मंत्रियों में तीखी बहस, CM को करना पड़ा हस्तक्षेप

  • कोसी नदी के जलस्तर में उफान: बराज से डिस्चार्ज 2.29 लाख क्यूसेक पार, तटीय इलाकों में अलर्ट
  • कोसी नदी के जलस्तर में उफान: बराज से डिस्चार्ज 2.29 लाख क्यूसेक पार, तटीय इलाकों में अलर्ट

  • Bihar News : भोजपुर में युवक को गोली मारे जाने पर परिजनों का फूटा गुस्सा, सड़क जाम कर की आरोपी की गिरफ्तारी की मांग
  • Bihar News : भोजपुर में युवक को गोली मारे जाने पर परिजनों का फूटा गुस्सा, सड़क जाम कर

UP Politics: मंत्री ओपी राजभर की तबीयत बिगड़ी, डिप्‍टी सीएम ब्रजेश पाठक ने खुद अस्पताल में कराया भर्ती

UP Politics: मंत्री ओपी राजभर की तबीयत बिगड़ी, डिप्‍टी सीएम

लखनऊ: सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष और यूपी सरकार में मंत्री ओम प्रकाश राजभर की तबीयत अचानक रविवार देर रात बिगड़ गई। उन्हें सीने में दर्द और बीपी की समस्या महसूस हुई, जिसके बाद तत्काल उन्हें अस्पताल ले जाया गया। पहले उन्हें लखनऊ के राम मनोहर लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया, लेकिन हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने मेदांता अस्पताल रेफर कर दिया।


डिप्टी सीएम खुद लेकर पहुंचे अस्पताल

जैसे ही ओम प्रकाश राजभर की तबीयत बिगड़ने की सूचना मिली, यूपी के डिप्टी सीएम और स्वास्थ्य मंत्री बृजेश पाठक तुरंत उनके घर पहुँचे और अपनी गाड़ी से उन्हें लोहिया अस्पताल लेकर गए। वहाँ पर डॉक्टरों की टीम ने तुरंत उनका प्राथमिक इलाज शुरू किया और बाद में मेदांता अस्पताल भेज दिया।

Diarch GO


बेटे अरविंद राजभर ने दी जानकारी

ओम प्रकाश राजभर के बेटे अरविंद राजभर ने सोशल मीडिया पर पिता की सेहत की जानकारी साझा की। उन्होंने फेसबुक पर लिखा— "माननीय मंत्री ओमप्रकाश राजभर को अस्वस्थता के कारण मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया था। आप सभी के आशीर्वाद और शुभकामनाओं से उनके स्वास्थ्य में निरंतर सुधार हो रहा है।"


बीपी और हार्ट से जुड़ी दिक्कत

डॉक्टरों के अनुसार, ओम प्रकाश राजभर को ब्लड प्रेशर और हार्ट से जुड़ी समस्या है। उनकी कई मेडिकल जांचें की जा रही हैं और उन्हें डॉक्टर्स की विशेष निगरानी में रखा गया है। फिलहाल उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है और डॉक्टरों ने कुछ दिन आराम करने की सलाह दी है।

NSIT
Nsmch


पार्टी नेताओं और समर्थकों में चिंता

राजभर की तबीयत बिगड़ने की खबर मिलते ही पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों में चिंता की लहर दौड़ गई। कई नेता अस्पताल पहुँचे और उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना की। सोशल मीडिया पर भी लोग लगातार उनकी सेहत को लेकर दुआएँ कर रहे हैं।