LATEST NEWS

  • Naubatpur Traffic
  • Naubatpur Traffic: पटना के नौबतपुर में ट्रैफिक जाम पर उठे सवाल, CCTV फुटेज जांचने की मांग

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

  •  credit card
  • credit card: दिवाली पर HDFC, SBI, ICICI और Axis बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदारी पर छूट,

  • Kylie jenner
  • Kylie jenner: 4410 हीरे और 1,000 घंटे की मेहनत, जानें काइली जेनर की फैंटेसी ब्रा की खासियत

  • IT companies hiring
  • IT companies hiring: IT सेक्टर में लौटी भर्ती की रफ्तार, 5 बड़ी कंपनियों में कर्मचारियों की संख्या बढ़ी

UP NEWS: मंत्री ओमप्रकाश राजभर को मिली जान से मारने की धमकी, सियासी गलियारों में मचा हड़कंप, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

UP NEWS: मंत्री ओमप्रकाश राजभर को मिली जान से मारने की धमकी,

लखनऊ: उत्तर प्रदेश की राजनीति उस वक्त गरमा गई जब राज्य सरकार में कैबिनेट मंत्री और सुभासपा प्रमुख ओमप्रकाश राजभर को सोशल मीडिया पर जान से मारने की धमकी दी गई। यह धमकी फेसबुक पर 'करणी सेना बलिया' नामक आईडी से दी गई, जिसमें साफ तौर पर लिखा गया कि “ओपी राजभर को गोली मार दूंगा”।

धमकी देने वाले की पहचान करणी सेना नेता के रूप में

इस मामले को लेकर सुभासपा के राष्ट्रीय महासचिव और ओपी राजभर के बेटे अरुण राजभर ने ट्वीट कर गंभीर चिंता जताई। उन्होंने बताया कि यह धमकी कमलेश सिंह नाम के व्यक्ति ने दी है, जो कथित रूप से करणी सेना का बलिया जिला अध्यक्ष है।

एफआईआर दर्ज, गिरफ्तारी और सुरक्षा की मांग

अरुण राजभर ने बताया कि उन्होंने इस संबंध में रसड़ा थाने में एफआईआर दर्ज कराई है। साथ ही उन्होंने यह मांग की है कि धमकी देने वाले आरोपी को जल्द गिरफ्तार किया जाए और उनके पिता ओपी राजभर को Z श्रेणी की सुरक्षा दी जाए। इसके अलावा, सुभासपा की ओर से गृह मंत्री अमित शाह को पत्र भेजकर भी सुरक्षा की मांग की गई है।

पहले भी मिल चुकी है धमकी

गौर करने वाली बात यह है कि कुछ दिन पहले अरुण राजभर को भी जान से मारने की धमकी मिली थी। इस संबंध में शिकायत हजरतगंज कोतवाली में दर्ज कराई गई थी।

NSIT
Nsmch

पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां सतर्क

फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट मोड पर हैं। इस घटना ने प्रदेश की सियासत में हलचल मचा दी है और मंत्री की सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े हो गए हैं।