LATEST NEWS

  • Bihar News : पटना में अज्ञात वाहन बाइक सवार युवकों को रौंदा, इलाज के दौरान दो की हुई मौत, परिजनों में मचा कोहराम
  • Bihar News : पटना में अज्ञात वाहन बाइक सवार युवकों को रौंदा, इलाज के दौरान दो की हुई

  • Bihar News : मोतीहारी में 60 लाख रूपये के वेतन घोटाला को लेकर एसीएस सी के अनिल ने दी चेतावनी, 2-3 दिन में रिकवरी नहीं होने पर होगी कार्रवाई
  • Bihar News : मोतीहारी में 60 लाख रूपये के वेतन घोटाला को लेकर एसीएस सी के अनिल ने

  • Bihar News : बिहार के IPS आशीष भारती सहित 7 पुलिस अधिकारियों को मिला केंद्रीय गृह मंत्री दक्षता पदक सम्मान,72 घंटे में अपहृत की सकुशल बरामदगी, फिर 10 अपराधियों को उम्रकैद;
  • Bihar News : बिहार के IPS आशीष भारती सहित 7 पुलिस अधिकारियों को मिला केंद्रीय गृह मंत्री दक्षता

  • Bihar Politics : दो निर्दलीयों की BJP में एंट्री से NDA में सियासी भूचाल! जेडीयू को हराने वाले बने बीजेपी के साथी, गठबंधन धर्म की उड़ी धज्जियां!
  • Bihar Politics : दो निर्दलीयों की BJP में एंट्री से NDA में सियासी भूचाल! जेडीयू को हराने वाले

  • Bihar News : पटना में बनी फीचर फिल्म 'बोध' का बापू टावर में हुआ विशेष प्रदर्शन, कलाकारों के साथ फिल्म विशेषज्ञों ने किया शिरकत
  • Bihar News : पटना में बनी फीचर फिल्म 'बोध' का बापू टावर में हुआ विशेष प्रदर्शन, कलाकारों के

bihar politics - जिला परिषद सदस्य, भोजपुरी सिंगर और राजद के पूर्व विधायक के बेटे को मिला चुनाव का टिकट, एनडीए और महागठबंधन से आगे निकली यह पार्टी

bihar politics - महागठबंधन और एनडीए से पहले बसपा ने अपने कैंडिडेट की घोषणा कर दी है। आज पार्टी ने तीन उम्मीदवारों की घोषणा की।

bihar politics - जिला परिषद सदस्य, भोजपुरी सिंगर और राजद के

Lucknow - बिहार विधानसभा चुनाव की घोषणा में अब कुछ दिन ही बाकी है। लेकिन अभी तक न तो एनडीए और न ही महागठबंधन के घटक दलों के बीच सीटों का बंटवारा हो सका है। वहीं इनसे एक कदम आगे बढ़ते हुए यूपी की पूर्व सीएम व बसपा सीएम मायावती ने बिहार चुनाव के लिए अपने कैंडिडेट की  लिस्ट जारी कर दी है। इसके साथ ही ऐसा करनेवाली बसपा पहली  पार्टी बन गई है। 

तीन कैंडिडेट के नाम की घोषणा


बसपा की पहली लिस्ट में तीन सीटों के लिए कैंडिडेट के नाम की घोषणा की गई है। यह तीनों सीटें कैमूर जिले से जुड़ी है, जहां बसपा हमेशा से ही मजबूत रही है। पार्टी  ने जिन तीन कैंडिडेट को  टिकट दिया है, उनमें भभुआ से लल्लू पटेल, मोहनियां (सु) से ओम प्रकाश दीवाना और रामगढ़ से सतीश यादव ऊर्फ पिन्टू यादव को उम्मीदवार घोषित किया है।

जिला परिषद सदस्य,  भोजपुरी सिंगर और पूर्व विधायक के बेटे

बीएसपी ने जिन तीन विधानसभा सीटों पर प्रत्याशियों का ऐलान किया है। उसमें तीनों चेहरे अपने-अपने क्षेत्र अलग पहचान रखते हैं। लल्लू पटेल भभुआ जिले से जिला परिषद सदस्य हैं। ओम प्रकाश दीवाना भोजपुरी जगत के प्रसिद्ध गायक हैं, जिन्हें मोहनिया से प्रत्याशी बनाया है। 

NSIT
Nsmch

रामगढ़ उपचुनाव में सिर्फ  1362 वोट से हारे


वहीं रामगढ़ सीट से सतीश यादव ऊर्फ पिन्टू यादव को उम्मीदवार बनाया है। जो पूर्व आरजेडी विधायक अंबिका यादव के बेटे हैं। बीते साल उपचुनाव में भी बसपा के प्रत्याशी थे। महज 1362 वोटों के अंतर से सतीश यादव बीजेपी प्रत्याशी अशोक कुमार सिंह से हार गए थे।

बिहार में अकेले उतरने की तैयारी

आपको बता दें मायावती की बीएसपी बिहार चुनाव अकेले दम पर लड़ रही है। बीएसपी चीफ पहले ही इस बात की घोषणा पहले ही कर चुकी हैं। बसपा बिहार में किसी से कोई गठबंधन नहीं करेगी, और सभी 243 सीटों पर अकेले चुनाव लड़ेगी। चुनाव को लेकर बसपा ने भी तैयारी तेज कर दी है। अभी हाल ही में पार्टी के राष्ट्रीय को-ऑर्डिनेटर आकाश आनंद ने सर्वजन हिताय जागरूकता यात्रा निकाली थी। जो पूरे 10 दिन चली थी। बता दें कि पिछले विधानसभा चुनाव में बसपा और  उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी का गठबंधन  हुआ था।