LATEST NEWS

  • वैशाली में गंगा और गंडक का तांडव: हाजीपुर के दर्जनों गांव जलमग्न, डीआरसीसी में घुसा पानी, पलायन को मजबूर लोग
  • वैशाली में गंगा और गंडक का तांडव: हाजीपुर के दर्जनों गांव जलमग्न, डीआरसीसी में घुसा पानी, पलायन को

  • Bihar Cabinet Controversy:
  • बिहार कैबिनेट में ठेका बहाली पर घमासान: दो वरिष्ठ मंत्रियों में तीखी बहस, CM को करना पड़ा हस्तक्षेप

  • कोसी नदी के जलस्तर में उफान: बराज से डिस्चार्ज 2.29 लाख क्यूसेक पार, तटीय इलाकों में अलर्ट
  • कोसी नदी के जलस्तर में उफान: बराज से डिस्चार्ज 2.29 लाख क्यूसेक पार, तटीय इलाकों में अलर्ट

  • Bihar News : भोजपुर में युवक को गोली मारे जाने पर परिजनों का फूटा गुस्सा, सड़क जाम कर की आरोपी की गिरफ्तारी की मांग
  • Bihar News : भोजपुर में युवक को गोली मारे जाने पर परिजनों का फूटा गुस्सा, सड़क जाम कर

  • बगहा में बेखौफ अपराधियों का तांडव: उप मुखिया और वार्ड पार्षद को मारी गोली, गंभीर हालत मे बेतिया GMCH रेफर
  • बगहा में बेखौफ अपराधियों का तांडव: उप मुखिया और वार्ड पार्षद को मारी गोली, गंभीर हालत मे बेतिया

Bareilly Violence News: बरेली बवाल के बाद मौलाना तौकिर रजा का आया बयान...मुझे गोली मार दो मोहम्मद के नाम पर मरना कबूल'

Bareilly Violence News: बरेली बवाल के बाद मौलाना तौकिर रजा क

बरेली: बरेली में शुक्रवार को हुए बवाल के बाद रात करीब 10:20 बजे इत्तेहाद-ए-मिल्लत कौंसिल (आईएमसी) प्रमुख मौलाना तौकीर रजा खां ने वीडियो जारी कर अपना पक्ष रखा। उन्होंने कहा कि मोहम्मद के नाम पर मरना उन्हें मंजूर है और अगर अतीक व अशरफ की तरह उन्हें भी गोली मार दी जाए तो वे तैयार हैं। मौलाना ने खुद को नजरबंद बताया और घटना को साजिश करार दिया।


मौलाना का बयान

मौलाना ने कहा कि उन्होंने हमेशा अमन का रास्ता अपनाया है, लेकिन मोहम्मद साहब का बार-बार हो रहा अपमान अब बर्दाश्त से बाहर है। इसके खिलाफ सख्त कानून बनना चाहिए। उन्होंने कहा कि अगर उन्हें बाहर निकलने दिया जाता तो वे नमाज पढ़कर शांतिपूर्वक ज्ञापन सौंप देते। लेकिन प्रशासन ने उन्हें हाउस अरेस्ट कर लिया और झूठे पत्र जारी कर लोगों को गुमराह किया।

Diarch GO


गिरफ्तारी का अंदेशा

मौलाना ने कहा कि वे अभी तक नजरबंद हैं और गिरफ्तारी का भी अंदेशा है। उन्होंने पुलिस-प्रशासन पर एकतरफा कार्रवाई का आरोप लगाया और कहा कि असली नुकसान पुलिस ने किया है, मुसलमानों ने कोई पत्थरबाजी नहीं की। अगर उन्हें गिरफ्तार भी किया जाता है, तो भी वे कौम और मुल्क के लिए आवाज उठाते रहेंगे।


शुक्रवार को बरेली में बवाल

शुक्रवार को आई लव मोहम्मद के समर्थन में जुटी भीड़ मौलाना के नदारद रहने से उग्र हो गई। खलील स्कूल तिराहे के पास दुकानों और वाहनों में तोड़फोड़ की गई। नावल्टी चौराहा पर पुलिस पर पथराव हुआ और श्यामगंज में फायरिंग भी की गई। इस दौरान 22 पुलिसकर्मी घायल हो गए। पुलिस ने भीड़ को काबू करने के लिए आंसू गैस और लाठीचार्ज का सहारा लिया। करीब शाम पांच बजे स्थिति नियंत्रित हो सकी। पुलिस ने 30 लोगों को हिरासत में लिया है।

NSIT
Nsmch


कैसे शुरू हुआ विवाद

19 सितंबर को मौलाना तौकीर रजा ने एलान किया था कि शुक्रवार को इस्लामिया इंटर कॉलेज मैदान में प्रदर्शन होगा। प्रशासन ने अनुमति नहीं दी और गुरुवार रात आईएमसी की ओर से कार्यक्रम स्थगित करने की सूचना जारी की। लेकिन शुक्रवार सुबह मौलाना ने वीडियो जारी कर पत्र को फर्जी बताया और कहा कि प्रदर्शन तय समय पर होगा।


भीड़ का अड़ना और पुलिस की रोक

दोपहर तक मौलाना के न पहुंचने से भीड़ भड़क गई। जब भीड़ ने इस्लामिया इंटर कॉलेज मैदान की ओर मार्च करने की कोशिश की, तो पुलिस ने खलील तिराहे पर रोकने की कोशिश की। इससे पथराव और तोड़फोड़ शुरू हो गई। कई इलाकों में भगदड़ की स्थिति बनी।


प्रशासन का दावा

जिलाधिकारी अविनाश सिंह ने बताया कि अब स्थिति नियंत्रण में है और किसी भी अप्रिय घटना की सूचना नहीं है। प्रशासन लोगों से शांति और सद्भाव बनाए रखने की अपील कर रहा है।