LATEST NEWS

  • भारत-नेपाल सीमा पर एसएसबी की बड़ी कार्रवाई: बाइक की सीट के नीचे छिपाकर ले जाया जा रहा देशी कट्टा और कारतूस बरामद, दो युवक हिरासत में
  • भारत-नेपाल सीमा पर एसएसबी की बड़ी कार्रवाई: बाइक की सीट के नीचे छिपाकर ले जाया जा रहा देशी

  • मधुबनी में सनसनीखेज वारदात : प्रेमी ने  22 वर्षीय नवविवाहिता पूर्व प्रेमिका को चाकू से गोदकर उतारा मौत के घाट, गांव में तनाव
  • मधुबनी में सनसनीखेज वारदात : प्रेमी ने 22 वर्षीय नवविवाहिता पूर्व प्रेमिका को चाकू से गोदकर उतारा

  • Bihar Crime:शराब तस्करी का बड़ा खेल बेनकाब, ट्रक के गुप्त तहखाने से 45 लाख की विदेशी शराब बरामद
  • Bihar Crime:शराब तस्करी का बड़ा खेल बेनकाब, ट्रक के गुप्त तहखाने से 45 लाख की विदेशी शराब बरामद

  • मोतिहारी में मनरेगा घोटाला: धरातल से मजदूर गायब, ऐप पर 181 की फर्जी हाजिरी, एसडीओ की जांच के बाद पंचायत समिति पति हिरासत मे
  • मोतिहारी में मनरेगा घोटाला: धरातल से मजदूर गायब, ऐप पर 181 की फर्जी हाजिरी, एसडीओ की जांच के

  • Bihar Crime: रामनवमी की रात बड़ी चोरी, घर से 46 लाख का माल उड़ाकर फरार हुए चोर
  • Bihar Crime: रामनवमी की रात बड़ी चोरी, घर से 46 लाख का माल उड़ाकर फरार हुए चोर

UP NEWS: कुंवारे लड़कों के दिलों के साथ नगदी चुराने वाली मथुरा की लुटेरी दुल्‍हन पकड़ी गई, यूपी,हरियाणा,राजस्‍थान के लड़कों को बनाया था शिकार

UP NEWS: कुंवारे लड़कों के दिलों के साथ नगदी चुराने वाली मथु

मथुरा: यूपी की कुख्यात लुटेरी दुल्हन काजल को आखिरकार पुलिस ने हरियाणा के गुरुग्राम से धर दबोचा। काजल पर आरोप है कि वह कुंवारे लड़कों को अपने प्यार के जाल में फंसाकर उनसे शादी करती, और फिर रुपये और गहने लेकर गायब हो जाती। पिछले एक साल से पुलिस उसके पीछे लगी थी, और आखिरकार बुधवार को उसका पर्दाफाश हुआ।

भोली सूरत, शातिर फितरत

काजल की गिरफ्तारी के समय वह सादे जींस और टी-शर्ट में थी, और हाथों में मेहंदी लगी थी। उसकी भोली-सी शक्ल देखकर कोई भी अंदाजा नहीं लगा सकता था कि इस मासूम सी लड़की के पीछे कितनी शातिर चालाकी छिपी है।

पूरा परिवार पहले ही पुलिस की पकड़ में

इस मामले में पुलिस पहले ही काजल के पिता भगत सिंह, मां सरोज देवी, बहन तमन्ना और भाई सूरज को गिरफ्तार कर चुकी थी। काजल लगभग एक साल से फरार थी, और लगातार ठिकाना बदलते रहने की वजह से उसे पकड़ना मुश्किल था।

हाई-टेक ट्रैकिंग से हुआ पर्दाफाश

राजस्थान पुलिस ने उसके मोबाइल लोकेशन और कॉल डिटेल्स की मदद से उसे ट्रैक किया। आखिरकार बुधवार को गुरुग्राम के सरस्वती इन्क्लेव में उसे पकड़ लिया गया। वह वहां एक किराए के घर में रह रही थी, लेकिन पुलिस की लगातार निगरानी के चलते उसका फंदा पकड़ा गया।

NSIT
Nsmch

तीन राज्यों में दर्ज धोखाधड़ी की शिकायतें

काजल और उसके परिवार के खिलाफ तीन राज्यों से धोखाधड़ी की शिकायतें मिल रही हैं। राजस्थान के सीकर जिले के ताराचंद नामक शख्स ने शिकायत दर्ज कराई कि काजल के पिता भगत सिंह ने शादी के नाम पर उनसे 11 लाख रुपये ठग लिए। गेस्ट हाउस में शादी की, और शादी के तीसरे दिन काजल और उसका पूरा परिवार नगदी और गहनों के साथ फरार हो गया।