LATEST NEWS

  • Air India Flight Hijack
  • एयर इंडिया फ्लाइट का हाईजैक अलर्ट ! फ्रैंकफर्ट से दिल्ली आ रहे विमान बम से उड़ाने की धमकी,

  • Bihar Jeevika
  • Bihar Jeevika: नवरात्रि में सुधा उत्पादों की बढ़ी डिमांड, जीविका दीदियों की होगी बंपर कमाई, 60 हजार की

  • Gaya Liquor Raid
  • Bihar Crime:तस्कर को छुड़ाने के लिए पुलिस पर जमकर हुई रोड़ेबाजी, दारोगा समेत 5 जवान घायल, बिहार में

  • Bihar Traffic Drive
  • Bihar Traffic Drive: बिहार में ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों की खैर नहीं! हो जाएं सावधान! चौक-चौराहों और चेकपोस्ट

  • Patna Crime
  • Patna Crime News: पटना में बड़ी वारदात की साजिश नाकाम! पटना कॉलेज में षड्यंत्र पर पुलिस का ताबड़तोड़

Patakha Factory Blast News: लखनऊ के पटाखा फैक्ट्री में जोरदार धमाका, 2 लोगों की मौत, आधा दर्जन लोग घायल

Patakha Factory Blast News: लखनऊ के पटाखा फैक्ट्री में जोरदा

लखनऊ: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के गुडंबा इलाके में रविवार सुबह बड़ा हादसा हो गया। दशहरा की तैयारी के लिए घर में बनाए जा रहे पटाखों के दौरान अचानक जोरदार धमाका हो गया। बताया जा रहा है कि यह विस्फोट सुबह करीब साढ़े ग्यारह बजे हुआ। धमाका इतना तेज था कि उसकी आवाज आधे किलोमीटर दूर तक सुनी गई।

दंपति की मौके पर ही मौत

विस्फोट की चपेट में आने से पटाखे बना रहे आलम और उनकी पत्नी मुन्नी की मौके पर ही मौत हो गई। आलम का बड़ा बेटा इमरान और पड़ोसी नदीम गंभीर रूप से घायल हुए हैं। हादसे में कुल सात लोगों के दबे होने की आशंका जताई गई है।

Diarch GO

मकान ध्वस्त, पड़ोसी घरों में दरार

धमाके से आलम का पूरा मकान मलबे में बदल गया। आसपास के कई घरों की दीवारों में भी दरार आ गई। राहत और बचाव कार्य जारी है। मौके पर फायर ब्रिगेड, पुलिस और एसडीआरएफ की टीम लगी हुई है।

पुलिस का आधिकारिक बयान

लखनऊ पुलिस ने बयान जारी कर बताया कि अब तक दो लोगों की मौत की पुष्टि हुई है और पांच लोग घायल हैं। घायलों को एंबुलेंस की मदद से अस्पताल भेजा गया है। बचाव अभियान अभी जारी है।

NSIT
Nsmch

सीएम योगी ने लिया संज्ञान

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस हादसे पर दुख जताया है। उन्होंने मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की और घायलों के इलाज के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए हैं। साथ ही जिला प्रशासन को राहत और बचाव कार्य तेजी से करने के आदेश दिए गए हैं।